सामाजिक कार्यकर्ता शेहला मसूद हत्याकांड की जांच में लगी पुलिस का आए दिन चौंकाने वाले तथ्यों से सामना हो रहा है। शेहला के संबंध भाजपा के एक चर्चित राज्यसभा सदस्य से भी होने का पता चला है। हत्या से पहले दोनों के बीच फोन पर बात भी हुई थी। पुलिस अब सांसद से कुछ बातों की जानकारी के लिए उन्हें नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है। शुक्रवार को ही पुलिस ने भोपाल के भाजपा विधायक ध्रुव नारायण सिंह से पूछताछ की थी।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरटीआइ कार्यकर्ता शेहला के पिछले सालों में कुछ नेताओं से काफी मधुर संबंध बन गए थे। विधायक धु्रव नारायण सिंह द्वारा बनाई गई उदय संस्था तो अब शेहला ही चला रही थीं। जब ध्रुव नारायण पर्यटन निगम अध्यक्ष थे, तब शेहला की कंपनी को कई काम मिले थे। ध्रुव नारायण ने पुलिस को दिये लिखित बयान में बताया है कि हत्या के एक-दो दिन पहले ही इतवारा में हुए सांप्रदायिक विवाद पर शेहला से उनकी बात हुई थी।
पुलिस को पता चला है कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी एके भंट्टाचार्य से शेहला का धन के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसके अतिरिक्त हाल ही में शेहला की कांग्रेस नेता व रीवा स्टेट के पूर्व महाराज पुष्पराज सिंह से भी फोन पर बात हुई थी। पुलिस इन दोनों लोगों से भी पूछताछ करने पर विचार कर रही है।

Comments
Post a Comment