Skip to main content

Posts

जे तू फड़दा ना साडी बाँह असां रूल जाना सी

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को हरे माधव दरबार में पहुँचे भक्तों के चेहरे खिलें हुए हैं सामने सदगुरु साईं ईश्वरशाह स्टेज पर विराजमान हैं। स्टेज से जो गीत गाए जा रहे हैं भक्त खुद को उसके एक एक शब्द में शामिल पा रहे हैं और भक्ति रस में डूबे हुए दिखाई देतें हैं। आसपास जहां भी नजर जा रही बस मौज बरस रही लगती है इसका मुख्य कारण है सामने सदगुरु विराजमान हैं जो स्वयं अपने कर कमलों से भक्तों के लिए आज गक्कड़ भरता के रूप में प्रसाद बना रहे हैं। आज का दिन बहुत खास है भक्त स्टेज से आ रहे सुमधुर गीतों का आनंद ले रहें है और नजर सिर्फ सदगुरु साईं पर टिकी हुई है। वे रह रह कर स्टेज से नीचे आते और धुएं के बीच जाकर गक्कड़ पर घी डालते। ऊपर से देखने पर भले ही यह सामान्य सा लग रहा हो लेकिन इस कौतूहल के पीछे जो भक्त की भलाई के राज छिपे होतें हैं वह स्वयं सिर्फ सदगुरु ही जानते हैं।  फिर स्टेज से आवाज आती है कि संगत आपस में 13 - 13 की संख्या में गोलाकार होकर बैठ जाए क्योंकि अब सदगुरु के सामने प्रीति भोज भक्तों को मिलने जा रहा है। असंख्य भक्त अपने अपने घरों से टिफिन लाते है और यही आ...

कहीं गलत हो रहा हो और कोई शिकायत न करे तो सब ठीक नही हो जाता

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) कहीं गलत हो रहा हो और कोई शिकायत न करे तो इसका मतलब यह नही होता कि सबकुछ अच्छा ही चल रहा है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आम जरूरतों की पूर्ति हेतु आम जन इतना दबा हुआ लगता है कि व्यवस्था सुधार में आगे आने के लिए उसमें कोई रुचि ही नही बची।   क्योंकि उसे उम्मीद होती है कि जिन जिम्मेदारों के हाथ में शक्तियां होती हैं वह हर उस गलत को सही करेंगे जिससे आम नागरिकों और समाज पर गलत असर पड़ता है। पर मुश्किल इस बात की है कि आम आदमी का तमाम व्यवस्थाओं पर भरोसा कितना खरा होता है यह तय हो ही नही पाता। कहतें है सिर्फ बातों से कोई काम नही होता काम करने के लिए काम करना पड़ता है, जहां भी जो गलत है उसे सिर्फ गलत कहने भर से काम नही होता है। गलत क्यों हो रहा है इसकी  पहचान कर उसे सही करने से फर्क पड़ेगा ये तो सब मानते ही होंगे। देखा जाता है जहां भी गलत करने वालों को किसी की कृपा से ढील मिलती है फिर वो किसी की परवाह ही नही करतें क्योंकि वो जानते हैं उनके गलत पर किसी का संरक्षण है। बस यहीं सुधार की आवश्यकता होती है और जो जिम्मेदार होतें हैं वो चाहे तो हर गलत को सही में बदल सकते...

जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया पटाखों को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश, रात्रि 8 बजे से पहले तथा रात्रि 10 बजे के बाद पटाखा चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सर्वाेच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अभिकरण के निर्देशों के परिपालन में तथा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मद्देनजर दण्ड प्रक्रिया संहिता  1973   की धारा  144   के तहत पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बेरियम साल्ट ,  एंटीमनी ,  लीथियम ,  मर्करी ,  आर्सेनिक ,  लेड एवं स्ट्रोरियम क्रोमेट जैसे हानिकारक और घातक रसायनों से निर्मित पटाखों के क्रय-विक्रय ,  भंडारण एवं परिवहन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ-साथ  125   डेसीबल से अधिक तीव्रता वाले पटाखों के क्रय-विक्रय , भंडारण एवं परिवहन पर भी रोक है। प्रतिबंधात्मक आदेश में जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने ई-कामर्स कंपनियों अथवा निजी व्यक्तियों द्वारा पटाखों के ऑनलाईन विक्रय और गैर लायसेंसी विक्रय को भी प्रतिबंधित किया है। आदेश में अस्पताल ,  नर्सिंग होम ,  स्वास्थ्य केन्द्र ,  न्याय...

सीएम हेल्पलाइन के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में कटनी प्रदेश के 3 अग्रणी जिलों में शामिल

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -   सीएम हेल्पलाइन के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में कटनी जिला प्रदेश के तीन अग्रणी जिलों में शामिल है। राज्य शासन के लोकसेवा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरूवार को प्रदेश के जिलों को प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण ,  पर्यवेक्षण व अनुश्रवण की समीक्षा के बाद कटनी जिले ने प्रदेश में ओवर ऑल तीसरा स्थान अर्जित किया है। जिलावार ग्रेडिंग के लिए प्रथम समूह में शामिल प्रदेश के जिलों में जबलपुर प्रथम ,  छिंदवाड़ा द्वितीय और कटनी ने तृतीय स्थान हासिल किया है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में कटनी जिले की ये अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है ,  जो कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन और निरंतर पर्यवेक्षण की वजह से हासिल हुई है। विदित हो कि शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के अलावा शिकायतों के निराकरण के स्थानीय समाधान के माध्यम से शिकायतकर्ता के समक्ष ही शिकायतों का स्वयं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करते हैं। लोकसेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा द्वारा दी गई जानक...

पुलिस स्मृति दिवस - ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

कटनी ( प्रबल सृष्टि )   ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुये पुष्प माला अर्पित की गई एवं उनके प्राणो के बलिदान एवं समर्पण को याद किया गया। पुलिस स्मृति दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार अग्रवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार जैन, डीएफओ गौरव शर्मा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  

कटाए घाट मेला का होगा भव्य पूर्ण आयोजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - नगर की सांस्कृतिक विरासत श्री बजरंग कटाये घाट मेला का आयोजन प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा से प्रारंभ किया जाता है। जिसमें एक सप्ताह तक मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कटाए घाट मेले का आयोजन भव्य पूर्ण तरीके से करनें हेतु निर्णय लिया गया है। सभी के आवश्यक सुझाव लिये जाकर मेले का आयोजन भव्य पूर्ण तरीके से किये जाने हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में शुक्रवार सायंकाल 4 बजे से नगर निगम कार्यालय महापौर कक्ष में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक, मेला समिति के सदस्यों एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों के साथ सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने जनप्रतिनिधियों, स्कूल के शिक्षकों सहित गणमान्य नागरिकों से आयोजित बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रेषित करने की अपील की है।

कांग्रेस ने किया गांधी चौपाल का आयोजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - गांधी से गांधी तक  कांग्रेस जनो द्वारा आज स्थानीय घण्टाघर रामलीला मंच पर  गांधी चौपाल का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में  दीप प्रज्वलित करते हुऐ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा आज एक बार फिर गांधी के विचारों  पर गहन चर्चा और चिंतन की आवश्यकता है ।  देश ईष्ट इंडिया कंपनी की तरह अडानी और अम्बानी संचालित कर रहे और केंद्र की सरकार इन दो उधोगपतियों के हाथों कठपुतली की तरह काम कर रही है। देश मे अमीर गरीब के वीच की खाई बढ़ती जा रही है हर तरफ मजदूर किसान आम नगरिक सरकार की रीति नीति से त्रस्त है। शहर में प्रशासन निरकुंश हो चला है। शहर में चलने लायक सड़कें तक नही है। भीषण मंहगाई के दौर में लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है और सरकार आम जनमानस के प्रति लगातार उदासीन हैं।  श्री गौर ने कहा कि तरह से कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है और राहुल गांधी के पीछे हजारों लोगों के करवा लगातार पदयात्रा कर कर रहा उससे प्रतीत होता है एक...

धनतेरस को ग्रामीण क्षेत्रों के 15000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास हितग्राही करेंगे गृह प्रवेश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत द्वारा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शनिवार 22 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए हैं। 22 अक्टूबर को  मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल सतना से हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद करेंगे। सीईओ श्री गेमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत एक अप्रैल 2022 के उपरांत नवनिर्मित जिले के 15794 पात्र हितग्राहियों को धनतेरस के दिन गृह प्रवेश कराया जाएगा। विकास खंड बड़वारा के 4238, बहोरीबंद के 2581,ढीमरखेड़ा के 2681,कटनी के 1288, रीठी के 2065 और विजयराघवगढ़ के 2941 हितग्राही गृह प्रवेश करेंगे। गृह प्रवेश कार्यक्रमों का आयोजन  ग्राम, जनपद एवं जिला तीनों स्तरों पर किया जावेगा। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ जनों, ग्रामीणों और हितग्राहियों को आमंत्रित किया जाकर उद्बोधन भी कराया जाएगा। गृह प्रवेशम कार्यक्रम हेतु चिन्हांकित हितग्राहियों को राज्य शासन और केंद्र शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का पात्रता अनुसार हित लाभ (ज...

जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने किया पदभार ग्रहण

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  नवागत सीईओ शिशिर गेमावत ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ कटनी का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री गेमावत भारतीय प्रशासनिक सेवा के बैच 2018 के अधिकारी हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा श्री गेमावत अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) पेटलावद, जिला झाबुआ की पद स्थापना जिला पंचायत सीईओ कटनी की गई है। पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, एडीएम रोमानूस टोप्पो उपस्थित रहे।

पिकनिक मनाने गये नदी में डूबे 5 बच्चों के शव निकाले गए, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को रेस्क्यू कार्य के दिए थे निर्देश, देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे कलेक्टर, एस.पी, विधायक

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  कटनी जिले के देवरा खुर्द गांव में कटनी नदी के गर्राघाट में सोमवार  17   अक्टूबर को पिकनिक मनाने गए  5   बच्चों के डूबने की प्राप्त सूचना के तत्काल बाद जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरु कर दिया गया था। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब  9.30   बजे से शुरु लगभग  12   घंण्टे तक चले रेस्क्यू कार्य के बाद सभी  5   बच्चों के शव निकाले जा चुके है। जिला प्रशासन को सोमवार की रात करीब  9   बजे बच्चों के डूबने की सूचना के बाद घटना स्थल के लिए तत्काल एसडीईआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई। इसके तत्काल बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वयं घटनास्थल पहुंचे और रेस्क्यू कार्य की निगरानी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी मौजूद रहे। मुड़वारा कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जबलपुर की एसडीईआरएफ टीम भी पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में कटनी एसडीईआरएफ टीम के साथ सहभागी बनी। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरा खुर्द में  5 ...