Skip to main content

Posts

एक से 15 अप्रैल तक “स्वच्छता से सिद्धि”

कटनी / “स्वच्छता से सिद्धि” पखवाड़ा पूरे प्रदेश में एक से 15 अप्रैल तक मनाया जायेगा। इसमें सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं में सफाई अभियान चलाया जायेगा।   पखवाड़े के दौरान एक अप्रैल को 11 बजे स्वच्छता शपथ दिलाई जायेगी। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और कलेक्टरों की अगुवाई में होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता के लाभों के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वच्छ भारत मिशन की समन्वय बैठक होगी। दो से नौ अप्रैल के बीच स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान के माध्यम से शहर एवं गांव में स्वच्छता का संदेश, सभी चिकित्सालयों की अस्पताल और स्थानीय लोगों के सहयोग से सघन साफ-सफाई और निरंतर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को सभी चिकित्सालयों और स्वास्थ्य संस्थाओं में 3 एच- हैल्दी एटीट्यूड, हैल्दी हैबिट्स और हैल्दी लाइफ स्टाईल थीम पर आधारित कार्यक्रम होंगे। 10 अप्रैल को स्वच्छता की मॉनिटरिंग के लिये गठित टीम कार्य के दौरान आई हुई चुनौतियों और अच्छे कार्यों का फीडबैक लेगी। 11 से 14 अप्रैल तक संस्था स्तर पर स...

आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगो पर विचार किया जायेगा, 8 अप्रैल को भोपाल में सम्मेलन

कटनी / 8 अप्रैल को भोपाल में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का राज्य-स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिये हैं। सम्मेलन लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रतिनिध- मंडल से भेंट के दौरान यह निर्देश दिये। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस की पहल पर हुई भेंट में प्रतिनिधि-मंडल ने मानदेय बढ़ाने, सेवा-निवृत्ति पर सम्मान-निधि और बीमे की व्यवस्था करने तथा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता से पर्यवेक्षक के लिये पदोन्नोति का प्रावधान करने संबंधी माँगें रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने दायित्वों के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करती हैं। इनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार अवश्य किया जायेगा। प्रतिनिधि-मंडल से भेंट के दौरान महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास, जे.एन. कंसोटिया तथा आयुक्त, एकीकृत बाल विकास परियोजना भी उपस्थित थे।

बच्‍चों को प्रोत्‍साहित कर रहे कटनी विधायक, 60 बच्‍चों को दिए चैक

कटनी / नई बस्‍ती आदर्श कालोनी स्थित सांई मंदिर में  गुरुवार को महाआरती होने के उपरांत सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल ने पूर्व में की गयी घोषणा अनुसार 60 बच्‍चों को चैक वितरित किए. विधायक ने अपने उदबोधन में कहा कि ये बच्‍चे देश का भविष्‍य है ये बच्‍चे ही कल शिक्षा, खेल, कला के क्षेत्र में हमारे शहर एवं देश का नाम रोशन करेंगे, हम इनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करते है, साथ ही इन बच्‍चों को किसी न किसी माध्‍यम से प्रोत्‍साहित करते रहने के प्रयास मेरे द्वारा हमेशा किये जाते रहे है, चाहे वह कबडडी, कुश्‍ती, फुटबाल या अन्‍य खेल के आयोजन करवाने में हो या प्रतिभावन खिलाडियों एवं विघार्थियों को राशि भेंट कर प्रोत्‍साहित करके, मेरे द्वारा लगातार अपनी विधायक निधि की अधिक से अधिक राशि स्‍कूल में फर्नीचर, लाइट, पंखे, पेयजल, खेल इत्‍यादि व्‍यवस्‍थाओं को दुरूस्‍त करने हेतु दिया जा रहा है. आयोजित कार्यक्रम के दौरान 60 बच्‍चों को 500 रूपये प्रति बच्‍चे के मान से कुल 30 हजार राशि के चैक वितरित किये गये, जिसपर उपस्थित बच्‍चों एवं अभिभावकों द्वारा विधायक के...

अवकाश के दिनों 29 और 30 मार्च को भी खुले रहेंगे विद्युत वितरण केन्द्र

कटनी / प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड विशेष गढ़पाले के निर्देशों पर 29 और 30 मार्च दोनों ही अवकाश के दिनों में विद्युत वितरण केन्द्र खुले रहेंगे। जिले के सभी विद्युत वितरण केन्द्रों में इन अवकाश के दिनों में भी सामान्य दिनों की तरह कार्यालयीन क्रियाकलाप संचालित होंगे। जिसमें संबंधित विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ता, विद्युत विभाग से जुड़ी सेवाओं व अन्य संबंधित कार्य करा सकेंगे।

दिव्यांग बल्ला को ट्रायसाईकिल मिलने पर मिली ख़ुशी

कटनी / जन्म से दिव्यांग बल्ला सिंह के आवेदन देने के 15 मिनिट के बाद ही उसे ट्राईसाईकिल मिल गई। इसकी खुशी बल्ला के चेहरे में देखने को मिली। अमीरगंज माधवनगर में रहने वाले जन्म से ही दिव्यांग बल्ला सिंह ने आवेदन देकर ट्रायसाईकिल की मांग कलेक्टर से की थी। पूरे प्रकरण की छानबीन और दस्तावेजीकरण का कार्य 10 मिनिट के भीतर कराया गया। रिपोर्ट मिलते ही चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद ट्रायसाईकिल की स्वीकृति बन कर तैयार हो गई। स्वीकृति मिलते ही सामाजिक न्याय विभाग और नगर निगम के अमले ने बल्ला को ट्रायसाईकिल उपलब्ध करा दी। 

माधवनगर निवासी ने पुत्री के इलाज के लिये मांगी आर्थिक सहायता

कटनी / माधवनगर हॉस्पिटल लाईन निवासी सुनील कुमार जगरानी ने अपनी पुत्री के इलाज के लिये आर्थिक सहायता के लिये आवेदन कलेक्टर को दिया है। जिसमें बताया गया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री विकलांग है। साथ ही उसे दिखाई भी नहीं देता है। इस पर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने जनसुनवाई में मौजूद डॉक्टर को दस्तावेजों की जांच करने के लिये निर्देशित किया। जिसके बाद मरीज का परीक्षण जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञों द्वारा कराये जाने की बात डॉक्टर ने कही। कलेक्टर ने जगरानी को जिला चिकित्सालय में परीक्षण कराने की बात कही। इसके साथ ही जिले भर से आये 75 आवेदकों ने अपनी समस्या कलेक्टर को सुनाई।  ग्राम तिगवां देवरी से आये मुन्ना लाल ने कहा कि उसके प्रधानमंत्री आवास की राशि स्वीकृत होकर खाते में आ चुकी थी। लेकिन सचिव द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। जोकि नहीं देने पर खाते से राशि संबंधित सचिव द्वारा वापस करवा दी गई है। इस पर कलेक्टर ने मुन्ना लाल को पैसे ना देने की बात कही। और संबंधित सीईओ जनपद से जांच कराकर यथोचित् कार्यवाही कराने के निर्देश दिये।    स्लीमनाबाद निवासी जहांगीर अंसारी ने बीपीएल कार्ड के लि...

नेशनल लोक अदालत अब 22 अप्रैल को

कटनी / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा जारी निर्देशों के तहत नेशनल लोक अदालत अब 22 अप्रैल को आयोजित की जायेगी। पूर्व में यह लोक अदालत 14 अप्रैल 2018 को आयोजित की जानी थी, जिसे डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती होने के कारण उक्त दिनांक को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित तिथि के अनुसार अब लोक अदालत की तिथि 22 अप्रैल  2018 को नियत की गयी है।           नेशनल लोक अदालत में अपराधिक, सिविल, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशिएबिल इंस्टूमेन्ट एक्ट के अंतर्गत चौक बाउन्स प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण,विद्युत एवं जलकर संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर) तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य लंबित तथा विद्युत-जलकर, बैंक वसूली से संबंधित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर किया जाएगा ।

शिक्षा और खेलों को ध्यान में रख विधायक संदीप जायसवाल ने 2.40 लाख के किए चैक वितरण

कटनी / विधायक संदीप जायसवाल ने विभिन्‍न खेलों से संबंधित खिलाडियों, विभिन्‍न शालाओं एवं लगभग 30 हितग्राहियों को चैक वितरित करते हुए कहा कि उन्होंने विधायक जनसंपर्क निधि की अधिक से अधिक राशि बच्‍चों के भविष्‍य को ध्यान में रखते हुए उनकी शिक्षा के लिये स्‍कूलों को दी है, स्‍वेच्‍छानुदान में भी ज्‍यादातर राशि स्‍कूली बच्‍चों को प्रोत्‍साहन के रूप में प्रदान की गयी है, विधायक विकास निधि से कई स्‍कूलों में फर्नीचर, बाउण्‍ड्रीवाल, कक्ष निर्माण इत्‍यादि के लिये दी गयी है, उन्होंने कहा सांसद नागेन्‍द्र सिंह द्वारा भी स्‍कूलों में फर्नीचर इत्‍यादि प्रदान किया गया है तथा और भी कई स्‍कूलों में फर्नीचर प्रदाय किये जाने हेतु पत्र उन्होंने प्रेषित किया गया है, शासन से भी लगातार स्‍कूलों के विकास के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है. 37 कुश्‍ती खिलाडियों को 37000 के वितरित किये गये चैक  कुश्‍ती खेल से संबंधित 37 खिलाडियों को 1000 रूपये प्रति खिलाडी के मान से चैक वितरित किये गये बॉलीवाल एवं फुटबाल के 11 खिलाडियों को कुल राशि 11000 के चैक वितरित  क्रीडा भारती के बॉलीवाल एवं फुटबाल ...

न्यायालय परिसर में सफाई अभियान आयोजित

कटनी / जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल मोहनिया के मार्गदर्शन में 24 मार्च शनिवार को सफाई अभियान जारी रखते हुए न्यायालय परिसर में सफाई अभियान आयोजित किया गया। सफाई अभियान के दौरान अनिल मोहनिया, जिला न्यायाधीश, अजय प्रकाश मिश्र विशेष न्यायाधीश, सुरेन्द्र श्रीवास्तव चर्तुथ अपर जिला न्यायाधीश, सुशील कुमार द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, रामब्रेश यादव पंचम अपर जिला न्यायाधीश, अरूण प्रताप सिंह षष्ठम अपर जिला न्यायाधीश आदि न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

ऐसे आयोजन का उद्देश्य है, अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राही को मिले शासन की योजनाओं का लाभ

कटनी / शनिवार को रीठी जनपद अंतर्गत ग्राम देवगांव में खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल व कलेक्टर केवीएस चौधरी उपस्थित थे।              राज्यमंत्री पाठक ने कहा कि अन्त्योदय मेले का आयोजन इसलिये है कि अंतिम पंक्ति तक पात्र हितग्राही को यदि शासन की योजनाओं का लाभ ना मिला हो, तो उसे ढूंढकर लायें और उसे योजना का लाभ दिलायें।             उन्होने कहा कि वर्ष 2018-19 में 7 लाख 50 हजार युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभांन्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे लगभग 15 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।             राज्यमंत्री पाठक ने देवगांव में स्थित यादव समाज के हरिदास बाबा मंदिर का जीर्णोद्वार कराने की बात भी कही.             अन्त्योदय मेले में क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि इन मेलों की सार्थकता तभी ...