कटनी (प्रबल सृष्टि) - जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्य स्थलों पर शी-बॉक्स पोर्टल के माध्यम से किसी कार्यस्थल के वातावरण को महिलाओं के लिए सुरक्षित रखना और उन्हें अधिक समावेशी बनाना है जिसके तहत पोर्टल के माध्यम से कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के संबंध में महिलाओं की शिकायत को आसानी से दर्ज हो रही हैं पोर्टल की पारदर्शिता और ऑनलाइन ट्रैकिंग से यह त्वरित निराकरण हेतु बेहद उपयोगी हैं।
पोर्टल, कार्यस्थल के नियोक्ताओं को जवाबदेह बनाने तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून प्रावधानों के अनुसार रिपोर्टिंग करने के लिए एक प्रभावी माध्यम है। महिलाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से गुमनाम रूप से शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है।
शी-बॉक्स पोर्टल की विशेषता है कि यह सार्वजनिक निजी क्षेत्र की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सुलभ है। इसका इंटरफेस उपयोगकर्ता को अनुकूल है, जो शिकायत दर्ज करने और प्रस्तुत की गई शिकायतों पर नजर रखने में मदद करेगा। यह पूरी प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता की पहचान को पूर्ण गोपनीय रखता है। यह शिकायतकर्ताओं को अपने मामलों की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी करने की सुविधा देता है। यह पोर्टल भारतीय जनसांख्यिकी की भाषाई विविधताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक भाषाओं में सहायता प्रदान करता है, साथ ही पीड़ितों का मार्गदर्शन करता है और आवश्यकता पड़ने पर पीड़ितों को कानूनी सहायता और परामर्श भी प्रदान करता हैं।
शी-बॉक्स पोर्टल का महत्व कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए है। भारत सरकार ने मुख्य रूप से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के 5 बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए यह ऑनलाइन प्लेटफार्म शुरू किया है। इसका उद्देश्य सभी कामकाजी महिलाओं को चाहे वह सरकारी या निजी क्षेत्र में ही शिकायत दर्ज करने और निवारण पाने के लिए एकल खिड़की उपलब्ध कराना है।
Comments
Post a Comment