कटनी ( प्रबल सृष्टि ) भगवान श्री झूलेलाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री झूलेलाल मंदिर कैरिन लाइन से रविवार को एक विशाल स्कूटर रैली निकाली गई।
स्कूटर रैली सुबह 8 बजे झूलेलाल मंदिर कैरिन लाईन से प्रारंभ होकर नई पानी की टंकी कैरिन लाइन विश्राम बाबा नारायण शाह गेट से होते हुए अरिंदम होटल माधव नगर गेट शांति नगर MES लाईन बांग्ला लाइन हनुमान मंदिर से होते हुए पीएम दाल मिल रोड से बाबा आत्माराम धर्मशाला से बाबा माधव शाह दरबार झूलेलाल मंदिर हॉस्पिटल लाइन पोस्ट ऑफिस खैबर लाइन चावला चौक तांगा स्टैंड मेंन बाजार से होते हुए श्री झूलेलाल मंदिर कैरिन लाइन मे समाप्त हुई । स्कूटर रैली में सिंधी समाज के आकाश चीज़वानी, गोविंद चावला, कैलाश चंगानी, ईश्वर बहरानी, अजय टहलानी, मुकेश बहरानी, हितेश राजपाल, अशोक बजाज, मनीष पोपटानी, राहुल पोपटानी, जय पोपटानी, सुरेश चंगानी, हीरा भोजवानी, चंद्रलाल सोनी,रोशन राजानी, कमल वाधवानी, अजय वाधवानी, राजा वीरवानी, महेश हरवानी, हेमंत अशरा, अनिल अशरा, विजय पोपटानी, गोविंदा फेरवानी, हरीश फेरवानी, नानक हरयानी, रोनी फोटोग्राफी, मोहित, शुभम, कुशाल सहित अन्य युवाओं, माता, बहनों, बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment