कटनी ( प्रबल सृष्टि ) शांतिनगर शिक्षा समिति की साधारण सभा की बैठक कुंदनदास विद्यालय में राजू माखीजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसका उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया।
वर्तमान कार्यकारिणी का समय पूर्ण होने पर उसे भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव अधिकारी लक्ष्मीचंद डोडानी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए।
पूर्व अध्यक्ष राजू माखीजा पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जिस पर सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। समिति के सचिव ठाकुर दास रंगलानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment