Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

679 आवास हितग्राहियों का धनतेरस पर हुआ गृहप्रवेश

कटनी -  धनतेरस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत कटनी द्वारा इस वर्ष अपने आवास पूर्ण कर चुके जिले के  679   प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के गृहप्रवेश और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर जन जागरुकता की जिलास्तरीय कार्यशाला का संयुक्त कार्यक्रम शुक्रवार को नगर निगम कम्प्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल कलेक्टर शशिभूषण सिंह ,  सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ,  जिलाध्यक्ष कांग्रेस गुमान सिंह और मिथलेश जैन ,  जिला पंचायत सदस्य डॉ 0   ए 0 के 0   खान ने प्रत्येक जनपद में इस वर्ष का पहला आवास निर्माण पूर्ण करने वाले एक हितग्राही को प्रतीक स्वरुप घर की चाबी सौंपकर समारोह पूर्वक गृह प्रवेश कराया।              जिलास्तरीय कार्यक्रम में विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि जिला पंचायत और प्रशासन द्वारा धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को उनके घर प्रवेश कराना अत्यन्त सराहना की बात है। आवास के रुप म...

जिले के 274 दिव्यांगो को मिलेगी मोटराईज्ड ट्राईसायकल

कटनी -   जिले के सभी विकासखण्डों और नगरीय निकाय में रहने वाले  274   दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसायकल प्रदान की जायेगी।              कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में मोटराईज्ड ट्राईसायकल प्रदान करने दिव्यांजनों की पात्रता के लिये परीक्षण शिविर अक्टूबर माह में लगाये गये थे। कुल  10   स्थानों पर आयोजित दिव्यांगजनों के परीक्षण शिविर में जिले के  274  दिव्यांगजनों को पात्र पाये जाने पर एलिम्को मोटराईज्ड ट्राईसायकल प्रदान करने के लिये चयनित कर लिया गया है।              उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण गौरव पुष्प ने बताया कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजनों के पात्रता परीक्षण शिविरों में कुल  416   दिव्यांगजनों ने परीक्षण कराया है। जिनमें  274   दिव्यांगजनों की विकलांगता प्रतिशत के अनुसार पात्रतानुरुप मोटराईज्ड ट्राईसायकल के लिये चयनित किय...

कृषि वैज्ञानिकों के दलों का क्षेत्र भ्रमण शुरू

कटनी। जिले में धान फसल में कण्डवा रोग के प्रकोप की किसानों की विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हो रही शिकायतों के दृष्टिगत कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जबलपुर के जवाहर लाल नेहरु कृषि विश्व विद्यालय और कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों तथा विषय विशेषज्ञों को कटनी बुलाकर विकासखण्डवार दल गठित किये हैं। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के दलों ने बुधवार से विभिन्न विकासखण्ड क्षेत्रों में धान फसलों का निरीक्षण और फसल सुरक्षा तथा रोग से बचाव की सलाह भी किसानों को देने का काम शुरु कर दिया है।  कलेक्टर के निर्देश पर गठित विकासखण्डवार वैज्ञानिक दलों में कटनी विकासखण्ड के लिये जेएनकेवी जबलपुर के पादप रोग वैज्ञानिक डॉ0 आलोक वाष्णनेकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके डॉ0 ए0के0 तोमर, और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर0के0 त्रिपाठी का दल गठित किया है। इसी प्रकार विकासखण्ड रीठी के लिये जेएनकेवी जबलपुर के पादप रोग वैज्ञानिक केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 ए0के0 तोमर और वरिष्ठ कृषि  विकास अधिकारी पंचम गाठे, बड़वारा के लिये कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आर0पी0 बैन और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डी0के0 शर्मा...

वार्डों की सीमाओं के निर्धारण प्रस्ताव पर सुझाव आपत्तियां आमंत्रित

कटनी -  नगर पालिक निगम क्षेत्र  को  45   वार्डों में विभाजित करते हुये प्रत्येक वार्ड की संख्या तथा वार्डों की सीमाओं का निर्धारण संबंधी प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। सर्व साधारण के निरीक्षण के लिये इन प्रस्तावों को नगर पालिक निगम मुड़वारा (कटनी) कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपलब्ध करा दिया गया है।             प्राप्त जानकारी अनुसार  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने इन प्रस्तावों के संबंध में वार्ड क्रमांक  1   से  23   तक के लिये आपत्ति या सुझाव के लिये तहसीलदार मुड़वारा संदीप श्रीवास्तव एवं वार्ड क्रमांक  24   से  45   से संबंधित आपत्ति व सुझाव लेने के लिये तहसीलदार मुड़वारा मुनौव्वर खान को नियुक्त किया है। आमजन सात दिवस के भीतर लिखित रुप में संबंधित क्षेत्र के प्रस्तावों के संबंध में आपत्ति या सुझाव कलेक्टर कार्यालय द्वारा अधिकृत किये गये अधिकारियों को प्रस्तुत कर सकते हैं।              कलेक्टर  ...

सरकार भरोसे के साथ जवाबदेह वातावरण उपलब्ध करायेगी - मुख्यमंत्री कमलनाथ

कटनी -  मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश को निवेश फ्रेंडली राज्य बनाने के लिए सरकार कोई भी कदम और नए तौर-तरीकों को अपनाने में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने उद्योग समुदाय का आव्हान किया कि वे प्रदेश के विकास में भागीदार बनें और ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन में मदद करें। सरकार नए निवेश का स्वागत और पूर्व में हुए निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम एक जवाबदेह सरकार के रूप में काम करेंगे और निवेशकों को निराश नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ आज इन्दौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में  “ मैग्नीफिसेंट एमपी “   इन्वेस्टर समिट के मुख्य समारोह को संबोधित कर रहे थे।              मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने कहा कि आज का आयोजन दिखावे के लिए नहीं है। यह केवल एमओयू साईन करने का भी वैसा मंच नहीं है ,  जिसमें हजारों करोड़ रूपए के करार हों और जमीन पर उसकी कोई हकीकत न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि वास्तविक रूप में निवेश हो ,  रोजगार के ज्यादा अवसर मिले ,  प्रदेश मे...

शहर में व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कटनी -  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने गुरुवार की प्रातः राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों के साथ  शहर का भ्रमण कर सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम आर   पी   सिंह ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  तहसीलदार मुनौव्वर खान सहित नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।              कलेक्टर ने प्रातः  7   बजे अपना निरीक्षण भ्रमण प्रारंभ किया। उन्होने मिशन चौक ,  नगर निगम के सामने ,  घंटाघर चौक ,  तिलक राष्ट्रीय स्कूल ,  चाण्डक चौक ,  बस स्टेण्ड ,  ट्रान्सपोर्ट नगर ,  गाटर घाट ,  ऑडिटोरियम ,  चौपाटी ,  कटाये घाट पटाखा बाजार ,  सुरम्य पार्क का सघन निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।              निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने सागर पुलिया के पास बारिश से खराब हुई सड़क के गढ्ढे भरवाने ,  नगर निगम के सामने मॉर्डन बी...

परंपरा, आत्मीयता के साथ हुआ शरदोत्सव का भावप्रधान आयोजन

कटनी। आनंद बिहार कॉलोनी में वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री के सौजन्य से आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव में भजन, कविता और फिल्मी नगमों की त्रिवेणी में बड़ी संख्या में मौजूद श्रोता गोते लगाते रहे। 8 बजे शुरू हुई संगीत संध्या रात्रि 12 बजे भगवान मुरली मनोहर की आरती के साथ समाप्त हुई। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्यजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की यह परंपरा आत्मीयता के साथ मेल-जोल का एक सशक्त माध्यम है। इस वर्ष कार्यक्रम का  आयोजन पुरानी लीक से हटकर था। एक ओर जहां भजन गायकों ने भक्तिरस की वर्षा की तो दूसरी और शहर के चुनिंदा कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।  प्रारंभ में भगवान मुरली मनोहर का पूजन शरदोत्सव के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री, डॉ. श्रीमती स्नेहलता अग्निहोत्री, अनुराग अग्निहोत्री एवं जया अग्निहोत्री ने किया। इसके उपरांत सुर साधना म्यूजिक ग्रुप के संचालक आत्माराम सोनी के संगीत संयोजन में भजन संध्या की शुरूआत हुई। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों में श्रोता भाव-विभोर हो गए।  विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित आर्के...

50 माईक्रोन से पतली पॉलीथिन के विरुद्ध प्रतिबंधित कार्यवाही करें

कटनी -  प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  संजय दुबे ने सभी कलेक्टर्स ,  नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर आमजन में इसके उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि अपशिष्ट प्लास्टिक नियम- 2016   के नियम के अंतर्गत  50   माईक्रोन से पतली पॉलीथिन के विरूद्ध प्रतिबंधित कार्यवाही के प्रावधान है। प्रमुख सचिव ने तदानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। प्रमुख सचिव ने कहा है कि कुछ नगरीय निकायों में सिंगल यूज डिस्पोजल सामग्री एवं सभी प्रकार के  50   माईक्रोन से अधिक मोटी प्लास्टिक के विक्रेताओं एवं उत्पादकों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है ,  जो अनुचित है। उन्होंने कहा है कि प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध जन-जागरूकता के माध्यम से इसके उपयोग को कम करना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

देवत्व को पाना है तो दिव्य गुण ग्रहण करने होंगे - सतगुरु साईं ईश्वरशाह

कटनी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सतगुरू बाबा माधवशाह सतगुरू बाबा नारायणशाह साहिब जी का वर्सी महोत्सव परम श्रद्धेय सतगुरू सांई ईश्वरशाह साहिब जी के पावन सानिध्य में 9-10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह पावन पर्व पूर्ण विदेही मुक्त सतगुरू साहिबान जिन्होंने मानव समाज को निष्काम समत्व भाव से रूहानियत का सच्चा मार्ग दिखाकर निजघर में वासा करा एक रूप होने की सोझी प्रदान की, ऐसे विदेही मुक्त सतगुरू बाबा नारायणशाह सतगुरू बाबा माधवशाह साहिब जी की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में रूहानियत की अद्भुत निधियां स्वतः बरसती हैं जिसका लाभ प्राप्त करने, देश-विदेश से संगतें प्रतिवर्ष हरे माधव दरबार माधव नगर, कटनी पधारती है। सुपात्र श्रद्धालु अमृत वर्षा का लाभ प्राप्त कर सेवा द्वारा अपने विकारों को त्यागते हैं, सत्संग के माध्यम से अंतर निर्मल कर शुद्ध चैतन्य विचारों को ग्रहण कर सतगुरू जी से प्राप्त अमृत तत्व नाम के सिमरन ध्यान से हरे माधव चैतन्य नूर का निज अनुभव पाते हैं। हरे माधव सत्संग की अमृत वर्षा कर आपजी ने फरमाया -   आत्मा सत्य स्वरूप परमात्मा का अंश होते हुए भी अपनी असलता से ...

वर्सी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

कटनी  -  सोमवार को कलेक्टर शशिभूषण सिंह व पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने माधवनगर में  9   और  10   अक्टूबर को आयोजित होने वाले सद्गुरु बाबा माधवशाह ,  बाबा नारायण शाह साहिब की स्मृति में दो दिवसीय वर्सी महोत्सव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर संबंधित विभागों के अधिकारियों व आयोजन समिति के पदाधिकारी व समिति सदस्यों के साथ बैठक लेकर पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों पर की गई व्यवस्थाओं का कार्यवाही की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष मेले के आयोजन को लेकर बेहतर व्यवस्थायें जिला प्रशासन ,  नगरीय प्रशासन ,  पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जा रही हैं।              इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ,  सीएसपी मनभरन प्रजापति ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  नगर निगम आयुक्त आर 0 पी 0   सिंह ,  तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव व मुनौव्वर खान ,  कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण हरी सिंह ,  अधीक्षण यंत्री विद्युत एल...

सुबह 6 बजे से साफ - सफाई, व्यवस्थाओं को देखें निगम अधिकारी

कटनी -  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने नगर निगम और नगर परिषदों के अधिकारियों को प्रातः  6   बजे से अपने वार्डों और क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के सुचारु संचालन का कार्य देखने के निर्देश दिये हैं। नगरीय निकायों की गतिविधियों और संचालित योजनाओं ,  परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की रिपेयरिंग ,  आवारा पशुओं का नियंत्रण एवं साफ-सफाई के कार्य रात्रि के समय अथवा अलसुबह किये जायें। ताकि यातायात संबंधी असुविधा नहीं हो। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम आर   पी   सिंह ,  परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अभय मिश्रा ,  नगर पंचायत के सीएमओ भी उपस्थित थे।              कलेक्टर ने नगरीय निकायों द्वारा संचालित  ’’ आपकी नगर सरकार ,  आपके द्वार ’’ कार्यक्रम को गंभीरता पूर्वक क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होने नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास शहरी ,  अमृत योजना ,  मुख्यमंत्री अधोस...