Skip to main content

Posts

हरेमाधव वर्सी में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए सेवाओं में सहभागिता निभा रहे हैं

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) हरेमाधव वर्सी पर्व पर देश विदेश से पधारे श्रद्वालु सतगुरु दर्शन और सत्संग का लाभ उठा रहे हैं।श्रद्धा विश्वास भाव सेवा भक्ति के पावन पर्व हरेमाधव वर्सी पर्व में सेवा भक्ति का अमृत आनन्द प्राप्त करने देश विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी है जिनकी माधवनगर की विभिन्न धर्मशालाओं में ठहराव, आहार हरेमाधव ब्रम्हभोज व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए सेवाओं में सहभागिता निभा रहे हैं । हरेमाधव वर्सी पर्व हरिराया सतगुरु सांई ईश्वर शाह साहिब जी के पावन सानिध्य में आयोजित है जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के आगमन की सूचना प्राप्त हुई है जिनके ठहराने की व्यवस्था हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति माधवनगर ने विभिन्न भवनो, धर्मशाला में की है जिनमें प्रमुख रूप से बाबा माधवशाह भवन, हरेनारायण भवन, बाबा मनोहरशाह भवन , बाबा नारायणशाह भवन, पंजाबी सनातन भवन, सिन्धु भवन कैरन लाइन, सिन्धु सदन खैबर लाइन, गुरुनानक धर्मशाला राबर्ट लाइन, आत्माराम धर्मशाला, सहित अनेक सेवादारों के निवासों पर ठहराव की व्यवस्था की गई हैं । हरेमाधव वर्सी पर्व पर बाबा माधवशाह चिकित्सालय म...

आदर्श कॉलोनी से शहीद द्वार तक पेंच वर्क का कार्य पूर्ण

कटनी ( प्रबल सृष्टि )   शहर की जनता को सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आपकी अपनी भाजपा नगर सरकार हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। शहर को सुविधा युक्त बनाने के लिए शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का नियमानुसार क्रियान्वयन करवाते हुए विकास कार्य कराए जाते है। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान शहर वासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों में सुधार कार्य का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्योंकि शहर के अलग-अलग स्थलों पर सीवर लाइन कार्य का होना प्रस्तावित है जिसके कारण वहां पर रोड बनाई नहीं जा सकती। यही वजह है कि सड़क पर मरम्मत का कार्य कर नगर वासियों के लिए सुविधाजनक सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद महापौर श्रीमती सूरी शहर में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा फोन के माध्यम से लगातार लेकर कार्य को कराया गया, महापौर श्रीमती सूरी के निर्देश पर एमआईसी मेंबर सुभाष शिब्बू स...

नफरत हमेशा दीवाल का ही काम करती है तो प्यार हमेशा सेतु का काम करता है, पानी के जैसा ही शीतल अपने आपको बनाना है, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में महात्मा राजकुमार हेमनानी जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) नफरत देती दुख ही दुख तो प्यार ने सुख पहुंचाया है,  नफरत धूप है और हमें शीतल जल के हिसाब से रहना है, प्यार से रहना है। पानी को भी हम अगर ठंडे रूप में पीते हैं तो ठंडक आती है। हमें नफरत से हमेशा सचेत रहना है और पानी के संग जैसा ही शीतल अपने आपको बनाना है। सतगुरु जी यही हमें याद दिला रहे है कि नफरत हमेशा उजाड़ती है और प्यार में हमेशा बसाव रहता है। जब प्यार रहता है तो सब के चेहरों में खुशी रहती है और सब के भाव भी एकदम प्रसन्न रहते हैं। हम कहीं भी किसी से प्यार से बात करते हैं तो वह भी प्यार से बात करता है और नफरत से बात करते हैं तो वह भी हमें नफरत के भाव में बात करता है। हम ऐसा भाव रखें प्यार वाला ताकि संसार की नज़र भी आपके ऊपर बनी रहती है कि ये कौन है, जो प्यार से बात करते हैं, प्यार का भाव रखते हैं। जिन्होंने ज्ञान नहीं लिया है, जो मिशन से नहीं जुड़े हैं वह भी हमारे सत्संग में शामिल होने के लिए, खुशी खुशी मन से आना चाहते हैं। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग में हरदेव वाणी के शब्द पर महात्मा राजकुमार हेमनानी जी ने साध संगत के समक...

महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, घरेलू हिंसा की रोकथाम और समाज में सुरक्षित वातावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से .. 'मैं हूँ अभिमन्यु' अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यक्रम संपन्न

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, माधवनगर, कटनी में विशेष जागरूकता अभियान "मैं हूं अभिमन्यु" के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, घरेलू हिंसा की रोकथाम, और समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। कार्यक्रम का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक प्रभात शुक्ला ने किया, जिसमें थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि सोनकर, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, चौकी प्रभारी बस स्टैंड  अंकित मिश्रा, एवं उप निरीक्षक प्रतिक्षा चंदेल की उपस्थिति में स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर 'मैं हूँ अभिमन्यु' संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक ...

छात्र के प्रगति की प्रतिदिन शिक्षक अपने स्तर पर समीक्षा करें, कलेक्टर श्री यादव ने की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणामों वाले स्कूलों की समीक्षा

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को कक्षा  10 वीं एवं  12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पिछले साल  50   प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अंग्रेजी और गणित विषयों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए ऑनलाईन कक्षाएं  लगाने , छात्रों का मासिक टेस्ट आयोजित कर उनकी शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत खास तौर पर मौजूद रहे।              कलेक्टर श्री यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिस स्कूल मे ,  जिस विषय के शिक्षक न हो वहां  15   अक्टूबर तक शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करायें। आस-पास के स्कूलों से शिक्षकों की सेवाएं लेकर खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं लगवाएं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में मौजूद टीवी स्क्रीन पर जिस विषय के शिक्षक नहीं है उस विषय की शेक्षणिक पाठ्य सामग्री के द्वारा छात्रों की ...

हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारों द्वारा माधव नगर रेलवे स्टेशन में सफाई सेवा आयोजित हुई

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के पावन मार्गदर्शन से 2 अक्टूबर 2024 को हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारों द्वारा माधव नगर रेलवे स्टेशन में सफाई सेवा आयोजित हुई। बड़ी संख्या में सभी आयुवर्गो के सेवादारों, श्रद्धालुजनों ने सेवा में भाग लिया।माधवनगर रेल्वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया, सफाई सेवा के अंतर्गत अनावश्यक घास, खरपतवार , झाड़ियाँ, कंकड़ पत्थर एवं अन्य कचरा स्टेशन परिसर से हटाया गया व यात्रिजनों हेतु अन्य सुविधायें भी दुरुस्त की गयीं। हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के दिव्य मार्गदर्शन में हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति की सभी शाखाओं द्वारा समय समय पर विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाए जाते है, जिससे हर किसी को स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो। माधव नगर रेलवे स्टेशन में सफाई सेवा के पश्चात सभी सेवादारों के लिए भी प्रसाद व  स्वल्पाहार आदि की व्यवस्था की गयी।

अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की करें सज्जा

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  नवरात्रि ,  दुर्गा उत्सव ,  दशहरा ,  गरबा उत्सव तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बनाए जाने वाले पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए बिजली  विभाग ने माकूल प्रबंध किए हैं। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नवरात्रि के दौरान धार्मिक पण्डालों एवं झॉंकियों में बिजली साज-सज्जा ,  नियमानुसार ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें। कलेक्टर श्री यादव ने कहा है कि अनाधिकृत बिजली के उपयोग से अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर के जलने तथा विद्युत दुर्घटना होने की आशंका होती है। साथ ही पारेषण एवं वितरण प्रणाली पर विपरीत असर होने से अंधेरे की संभावना बनी रहती है। पर्व को सुरक्षित तरीके से और गरिमामय वातावरण में मनायें। अस्थाई कनेक्शन लेने हेतु क्या करें              बिजली कंपनी के पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रपत्र में सही ,  संयोजित विद्युत भार को दर्शाते हुए अस्थायी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। लायसेंसी विद्युत ...

मेडिकल स्टोर से नशीली और प्रतिबंधित दवाओं जैसे कोरेक्स सिरप आदि की बिक्री न हो - ड्रग इंस्पेक्टर को नियमित जांच करने के निर्देश, शिक्षा परिसरों के आस-पास नशा करनें वाले व्यक्तियों की होगी सघन जांच

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -   कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति नार्काे समन्वय तंत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन खास तौर पर मौजूद रहे।              बैठक मे कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि स्कूल एवं कॉलेज परिसर के आस-पास नशा करके घूमने-फिरने वाले व्यक्तियों की सघन पड़ताल की जाये। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खोखला करने के षडयंत्र मे लगे ऐसे तत्वों के विरूद्ध ठोस और कारगर कार्यवाही के लिए पुख्ता सूचना तंत्र विकसित करें ,  ताकि नशे के अवैध करोबार मे लिप्त लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके। बैठक मे बताया गया कि जिला चिकित्सालय मे  10   बिस्तर का सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसेलिटी सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें नशा पीडितों का उपचार किया जायेगा।              बैठक में जिले मे मादक पदार्थाे और नशे के अवैध कारोबार मे लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यव...

यह ब्रह्मज्ञानियों की सभा है यहां पर इंसान को अपने मूल परमात्मा की पहचान कराई जाती है, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में महात्मा नोतनदास केवलानी जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) यह शरीर निरंकार प्रभु की देन है इसके अंदर आत्मा है इसी की वजह से पूरा शरीर क्रियाशील है। ईश्वर अंश जीव अविनाशी चेतन अमल सहज सुकुराशी। निरंकार प्रभु सर्वज्ञ है सर्वश्रेष्ठ है, यह ब्रह्मज्ञानियों की सभा है यहां पर इंसान को अपने मूल परमात्मा की पहचान कराई जाती है। यहां पर परम पिता परमात्मा के बारे में बोला जाता है। ज्ञान लेने के बाद ही सेवा सुमिरन सत्संग से जुड़ते हैं। सेवा ही मूल है सेवा कर लो, निर अभिमानी होके, दिखावा न करें तभी सेवा पूरी होगी, इंसान को संतों का सम्मान करना है आपस में प्यार करना है सेवा करना है लेकिन इंसान भूल में पड़ा हुआ है अपने मन से चल रहा होता है। भगवान का नाम तो दुनिया लेती है लेकिन इस रमे राम का ज्ञान लेना चाहिए सत्संग सिमरन सेवा को जीवन में लाना चाहिए। मानस में पांच संस्कारो का वर्णन आता है, जिसमें सेवा सिमरन सत्संग सत्कार और संस्कार है। ज्ञान लेने के बाद जो भक्ति से जुड़े रहते हैं इस निरंकार को अपने मन में बसाए रखते हैं वहां यह भगवान भी साथ होता है। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग में महात्मा नोतनदास केवलान...

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने भोपाल प्रवास पर मुख्यमंत्री श्री यादव को जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग में नगर निगम एवं जिला कलेक्टर के प्रयासों से अवगत कराया, विभिन्न विषयों पर विस्तार से दी जानकारी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी गत दिवस भोपाल पहुंची जहाँ  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा से सौजन्य भेंट करते हुये नगरहित में भाजपा सरकार द्बारा किये जा रहे जन हितकारी कल्याणकारी कार्यों के प्रति कटनी नगर की जनता की तरफ से कृतज्ञता व्यक्त की। नगर के विकास एवं समस्याओं के लिये निरंतर अथक प्रयासरत महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा पूर्व में लगातार मुख्यमंत्री माननीय डा मोहन यादव एवं सांसद प्रदेश अध्यक्ष माननीय बीडी शर्मा नगरीय प्रशासन मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय से भेंट कर शहर के महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से रखते हुए निराकरण के लिए अनुरोध किया गया था, महापौर ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट कहा कि जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्बारा जगन्नाथ चौक से घंटाघर सडक निर्माण ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग कार्य पर निरंतर सहयोग मिल रहा है कुछ विसंगतियों के कारण इस कार्य में रूकावट आ रही थी जो  प्रशासन और निगम द्बारा इस कार्य को पूर्ण करने निरंतर प्रयास चल रहे है।इस मौके पर महापौर ने सीएम डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष  ब...