Skip to main content

Posts

धार्मिक कार्यक्रम, त्यौहारों के आयोजन में पूर्व के जारी आदेश रहेंगे लागू

  कटनी -  कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनलॉक  6.0   की जारी गाईड लाईन के परिप्रेक्ष्य में धार्मिक आयोजनों और त्यौहारों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट कटनी शशिभूषण सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता  1973   की धारा  144   के तहत पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश को सम्पूर्ण जिले में  30 नवम्बर  2020   तक यथावत् लागू रखने के आदेश जारी किये हैं।              जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार विभिन्न धर्मिक कार्यक्रम ,  त्यौहार के संबंध में तथा सामाजिक ,  शैक्षणिक ,  खेल ,  मनोरंजन ,  सांस्कृतिक ,  राजनैतिक आदि कार्यक्रमों में जनसमूह के संबंध में पूर्व के जारी आदेश  1   नवम्बर से  30   नवम्बर  2020 तक सम्पूर्ण जिले में यथावत् लागू रहेंगे। समस्त एसडीएम / इन्सीडेन्स कमाण्डर ,  कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ,  थाना प्रभारी ,  रेपिड रिस्पॉन्स टीम ,  सोशल डिसटेन्सिंग प्रणाल...

माधवनगर पुलिस ने क्रिकेट सट्टा पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

  कटनी । माधव नगर पुलिस को क्रिकेट सट्टा पकड़ने में सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन कटनी के निवासी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 3 नवंबर की रात्रि मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि माधव नगर से सटे ग्राम इमलिया में जय मां बेकरी के पास बने एक मकान में कुछ लोग आईपीएल का क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे अपने हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में नितेश जयसवाल निवासी ग्राम सरोजा खैरहा शहडोल, जिमी पंजवानी नई बस्ती कटनी, रवि मोट सिंघानी कैरिन लाईन माधव नगर व रामदास खत्री बंगला लाईन माधवनगर को मुंबई इंडियंस व सनराइज हैदराबाद के मैच में सट्टा खिलाते हुए पकड़ा है। चारों आरोपियों से 20 हजार रुपये व 85 हजार रुपये कीमत की सामग्री जिसमें दो लैपटॉप एक केलकुलेटर चार मोबाइल दो कापी दो पेन बरामद किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय दुबे, उपनिरीक्षक पंकज शुक्ला, नीरज दुबे सायबर सेल, आरक्षक महेंद्र दुबे, अजय मेहरा भुवनेश्वर बागरी, गोविंद पड़रहा, नीरज पांडे, कमल कांत यादव, रमाकांत तिवारी, अरविंद कुशवाहा...

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने सड़क पर उतरी पुलिस व नगर निगम

  कटनी। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस यातायात पुलिस व नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। अहिंसा चौराहे से लेकर सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, मुख्य मार्ग, बरही नाका, शेर चौक, आजाद चौक, सुखन चौक, मिशन चौक से लेकर कोतवाली थाने तक कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे लोगों को हटाया गया। दुकानों के बाहर अस्थाई रूप से रखी गई सामग्री को जप्त किया। गया उक्त कार्रवाई सीएसपी शशिकांत शुक्ला, कोतवाली टीआई विजय विश्वकर्मा, ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव, नगर निगम से इंजीनियर जागेंद्र की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम व कोतवाली सहित यातायात का अमला मौजूद रहा।

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीपक, मिट्टी की सजावटी वस्तुयें और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों का किया है निर्माण

  कटनी  -  करवाचौथ और दीवाली के अवसर पर मिट्टी के बने करवा ,  दीपक ,  लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और एैसे कई खिलौने लेकर आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूह इस बार बाजार में आ रहे हैं। विकासखण्ड रीठी के ग्राम बिलहरी में मूर्तिकार स्वसहायता समूह की  10   महिला सदस्य और ढीमरखेड़ा के ग्राम पड़रभटा के पूजा स्वसहायता समूह की  5   महिला सदस्यों ने व्यापक स्तर पर करवा दीपक ,  मिट्टी की सजावटी वस्तुयें और लक्ष्मी गणेश की पूजा की मूर्तियों का निर्माण किया है। परम्परागत और कलात्मक शैली में निर्मित पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की बाजार में अलग ही मांग हो रही है। आजीविका मिशन की महिला स्वसमूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के सुगम विक्रय के लिये नगर निगम क्षेत्र में बस स्टेण्ड के पास आजीविका हाट बाजार भी संचालित की जा रही है। जहां से इन स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सजावटी वस्तुयें एवं करवा दीपक इत्यादि आसानी से प्राप्त किये जा सकते हैं।

नाबालिग बच्चों ने आपस में रची अपहरण की झूठी कहानी मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस ने कर दिया चार घंटे में खुलासा

कटनी। नाबालिग बालक अगर अपराध प्रवर्ति की सोच रख रहे है तो यह गंभीर चिंता का विषय है ऐसा ही एक मामला कटनी जिले में प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार एनकेजे थाना अंतर्गत नाबालिग बालकों के द्धारा आपस में मिलकर एक बालक के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ परिजनों से 20 लाख रूपए फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस विवेचना करते हुए अपहरणकर्ताओं तक पहुंची तो नाबालिग बालकों ने सब कुछ सच-सच बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलशाम को थाना क्षेत्र से एक बालक के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। सूचना देने वाले परिजनों ने यह भी बताया कि अपहरण कर्ता ने उनके पुत्र को छोडऩे के एवज में 20 लाख रूपए फिरौती की मांग की है न देने पर बालक के हाथ पैर काट कर मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने परिजनों से लगातार अपहरणकर्ताओं के सम्पर्क में बने रहने की बात कही और खुद सायबर सेल की मदद से अपहरणकर्ताओं के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाने लगी। मामले में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा...

पुलिस लाईन झिंझरी में आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम

  कटनी -  शनिवार  31   अक्टूबर को पुलिस लाईन झिंझरी में सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती के उपलक्ष्य में‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस लाईन झिंझरी के ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के जवान सहित अन्य वर्दीधारी बलों द्वारा मार्चपास्ट किया ,  जिसकी सलामी कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने ली। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ जगदीश चन्द्र गोमे ,  नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ,  डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी ,  संघमित्रा गौतम ,  जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, मिट्ठू लाल जैन ,  मिथलेश जैन ,  ठाकुर गुमान सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी ,  कर्मचारी ,  सामाजिग संगठनों के प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पुलिस सहित वर्दीधारी बलों ने मार्चपास्ट किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीक एकता की शपथ इस दौरान समूहिक शपथ ली गई कि ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेत...

माधवनगर स्थित नगर निगम जोनल कार्यालय के सामने के भूखंड पर कॉमर्शियल उपयोग का प्लान बनाने के निर्देश

  कटनी -  नगर निगम सीमा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के लिये कराये जा रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लेने निकले कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार की सुबह नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकरे ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  तहसीलदार मुनौव्वर खान तथा नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ,  सहायक यंत्री भी उपस्थित रहे।              कलेक्टर ने विश्राम बाबा गेट के पास हो रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखा और सड़क के किनारे की गुमटियों को हटाने के निर्देश दिये। दुगाड़ी नाला पर किये जा रहे सड़क सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुगाड़ी नाला के पुराने पुल को हैरिटेज के स्वरुप में आकर्षक बनाने के निर्देश दिये। आयुक्त नगर निगम ने बताया कि दुगाड़ी नाले पर हाईमास्ट के नीचे सुरक्षा के लिये तीन परत की साईडवॉल बनाई जा रही है। दुगाड़ी नाला के पुराने पुल पर नगर निगम का रेल्वे इंजन मॉडल रखकर आकर्षक रुप दिया जायेगा। कलेक्टर ने माधवनगर...

जनवरी तक शुरू होगी नगर बस सेवायें

  कटनी -  शहरी लोक परिवहन कम्पनी दीनदयाल कटनी बस सर्विसेस द्वारा कटनी नगर बस सेवा की इन्टर और इन्ट्रा सर्विसेस अगले जनवरी माह से शुरु की जायेगी। प्रथम चरण के क्लस्टर में  6   रुटों पर सूत्र बस सेवा संचालन के लिये बस ऑपरेटर विश्वास इन्टरप्राईजेज देवास से अनुबंध किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी गुरुवार को कलेक्टर शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न शहरी लोक परिवहन कम्पनी की निदेशक मण्डल की बैठक में दी गई। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकरे ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  सीएसपी एस 0 के 0   शुक्ला ,  यातायात निरीक्षक राघवेन्द्र भार्गव ,  चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर बस सर्विसेस योगेश पवार ,  कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ,  राकेश शर्मा ,  परिवहन अधिकारी महेशदत्त मिश्रा भी उपस्थित थे।              लोक परिवहन कम्पनी की निदेशक मण्डल की बैठक में कलेक्टर कटनी को कम्पनी का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोनीत करते हुये  6   सदस्यीय निदेशक मण्डल का पुर्नगठन किया गया। कम्पनी के कामका...

खाद्य सुरक्षा मानक का पालन नही करने पर 7 कारोबारियों पर 1 लाख 90 हजार का अर्थदण्ड

  कटनी -  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शशिभूषण सिंह के मार्गदशन में जिले में अमानक ,  अपमिश्रित खाद्य पदार्थों के विक्रय और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। कलेक्टर ने आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुये खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों के पालन के लिये सक्ष्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिये हैं।              खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम  2006 एवं नियम  2011   में दिये प्रावधानों के पालन नहीं करने के अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी कोर्ट में चल रहे मामलों में न्याय निर्णायक अधिकारी जगदीश चन्द्र गोमे ने  7 कोरोबारियों पर  1   लाख  90   हजार रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है।              अपर जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णायक अधिकारी जगदीश चन्द्र गोमे द्वारा पारित आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम  2006   एवं नियम  ...

कटनी जिला अस्पताल को मिली 10 बेड आईसीयू की सौगात

  कटनी -  जिला चिकित्सालय के गंभीर रोगियों को अब बेहतर इलाज के लिये पड़ोस के अन्य बड़े शहरों में रिफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिला चिकित्सालय में आधुनिक स्वरूप का सभी चिकित्सीय सुविधाओं से लैस  70   लाख रूपये की लागत से  10   बेड का आईसीयू तैयार किया जा चुका हैं नवनिर्मित आईसीयू का वर्चुअल लोकापर्ण शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को करेंगे। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर नवनिर्मित आईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मुडि़या ,  सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ,  महामारी विशेषज्ञ डॉ. राशि गुप्ता ,  कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण हरिसिंह ठाकुर कार्यपालन यंत्री पीआईयू सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक भी उपस्थित थे। निर्माणाधीन मातृत्व वार्ड का किया निरीक्षण              कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सघन भ्रमण के दौरान परिसर में  16   करोड़ की लागत से पीआईयू द्वारा निर्मित किये जा रहे  150 बेडेड मातृत्व चिकित्सा ...