Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

कटनी का विकास मिशन जारी, महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में बाल गंगाधर तिलक वार्ड को मिली नई सड़क के साथ बेहतर आवागमन की सौगात

कटनी (प्रबल सृष्टि) — शहर के बाल गंगाधर तिलक वार्ड में शुक्रवार को लगभग 20 लाख से अधिक की लागत से सड़क डामरीकरण विकास कार्य का भव्य भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, एमआईसी सदस्यों की गरिमामय मौजूदगी में संपन्न हुआ।नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य इन विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाना है। गली नंबर 7 में सड़क सुधार – नागरिकों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन बाल गंगाधर तिलक वार्ड की गली नंबर 7 लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। डामरीकरण कार्य के पूरा होने से गली सुरक्षित और सुगम बनेगी। बच्चों, बुज़ुर्गों और वाहन चालकों के लिए यह सड़क दैनिक जीवन में राहत और सुविधा का कारण बनेगी। महापौर सूरी का संबोधन – विकास के साथ नागरिकों का संवाद महापौर श्रीमती सूरी ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल गंगाधर तिलक वार्ड की यह सड़क परियोजना नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र की समग्र संरचना सुधारने में ...

संधारण कार्य के मद्देनजर 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

कटनी (प्रबल सृष्टि) - कटनी शहर संभाग क्षेत्र के 33 के.व्ही एवं 11 के.व्ही फीडरों की लाइनों के संधारण कार्य के मद्देनजर इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से जुडे समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। आवश्यकतानुसार इसकी समयावधि घटाई अथवा बढाई जा सकती है। म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. कटनी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 33 के.व्ही. चाका फीडर अंतर्गत शनिवार 4 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र 33 केव्ही. चाका फीडर एवं 33/11 केव्ही उपकेन्द्र चाका से निकलने वाले 11 केव्ही. लमतरा 11 केव्ही. फैलवारा 11 केव्ही इंडस्ट्रियल-1 एवं 2, 11 फेव्ही. वेयर हाउस, एवं 11 केव्ही. AG फीडर से जुड़े क्षेत्रो कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 33 के.व्ही पहरुआ एवं 33 केव्ही कटनी-1 फीडर अंतर्गत रविवार 5 अप्रैल 33/11 केव्ही उपकेन्द्र गणेश चौक से निकलने वाले 11 केव्ही. फीडर सिटी-8, सिटी-9, सिटी-10 एवं सिटी-11 फीडर के प्रभावित क्षेत्र उच्च दाव कनेक्शन शासकीय हॉस्पिटल, रेलवे, सिविल लाइन, व्हीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, विधायक ...

अवैध शराब के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की एक साथ दो बड़ी कार्यवाही, कार से हो रही थी शराब की तस्करी, अल्फर्टगंज में घर की बाड़ी में भारी मात्रा में छिपाकर रखी गई थी शराब

कटनी (प्रबल सृष्टि ) मुखबिर की सूचना पर अल्फर्टगंज में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। 31 मार्च की रात्रि में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अल्फर्टगंज कटनी में संदेही सत्यम जायसवाल अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में देशी शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर तत्काल उनि. कुलदीप सिंह व स्टाफ को मुखबिर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा तो वहां संदेही खड़ा मिला जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सत्यम जायसवाल पिता विजय कुमार जायसवाल उम्र 29 वर्ष नि. बी.डी.अग्रवाल वार्ड अल्फर्ट गंज कटनी का होना बताया। जो बोलने लगा कि खर्चा पानी के लिए कुछ देशी शराब बेच लेता हूं। स्टाफ के द्वारा उस स्थान की तलाशी लेने पर वहां कपड़े से ढ़के हुए देशी शराब के कुल 15 कार्टून मिले, जिन्हें खुलवाकर चैक करने पर प्रत्येेक कार्टून में 180 एम.एल के 50-50 पाव कुल 750 रखे मिले, जिसकी कुल मात्रा 135 ली. कीमत 80 हजार रू है। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने पर मौके पर अवैध देशी मदिरा को जप्त क...

शैडो एरिया पर पुलिस की पैनी नजर, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी एवं थाना माधवनगर क्षेत्र में अमकुही पहाड़ी का किया औचक भ्रमण

कटनी (प्रबल सृष्टि) जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्रों में चिन्हित ‘शैडो एरिया’ में भ्रमण के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित ‘शैडो एरिया’ (अपराध- प्रवण एवं एकांत स्थानों) पर प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान हेतु गहन तलाशी एवं पूछताछ की गई। साथ ही, क्षेत्र के होटल, लॉज एवं अन्य ठहराव स्थलों की भी विस्तृत जांच की जाती है, जिससे अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्वयं थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी एवं थाना माधवनगर क्षेत्र में अमकुही पहाड़ी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया, ताकि...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस 1765 करदाताओं ने छूट का लाभ लेते हुए 1.26 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया कर किया जमा, संपत्ति कर में 28.35 फीसदी तथा जलकर में 19.30 फीसदी का हुआ इजाफा

कटनी (प्रबल सृष्टि ) -   नगर निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। अंतिम दिन  1765  करदाताओं ने शासन द्वारा अधिभार में प्रदान की गई छूट का लाभ उठाते हुए  1  करोड़  26  लाख  82  हजार  529  रुपये की बकाया कर राशि निगम कोष में जमा की।   निगमायुक्त ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि करदाताओं की सक्रिय सहभागिता नगर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नगर निगम की राजस्व टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टीम द्वारा किए गए सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भविष्य में भी समय पर करों का भुगतान करें ,  जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिल सके।   वित्तीय वर्ष में हुई वसूली के आंकड़े   राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष  2024-25  में कुल  25  हजार  704  रसीद काटी जाकर  1283.20  लाख रुपये...

जंगल में मुरुम की खुदाई का आदिवासी युवकों ने वीडियो बनाकर फॉरेस्ट विभाग को कराया था अवगत, आदतन अपराधी दीपक परिहार ने चार साथियों के साथ मिलकर कर दी मारपीट, अब कुठला पुलिस की गिरफ्त में, भेजे गए जेल

कटनी (प्रबल सृष्टि) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में 31 मार्च को कुठला पुलिस ने आदिवासी युवकों के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण - ज्ञातव्य हो कि दिनांक 15/03/2026 को प्रार्थी सुखदेव कोल उर्फ भूरा पिता शिवप्रसाद कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कन्हवारा थाना कुठला जिला कटनी द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उसके गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने जाती हैं, जिन्हें फॉरेस्ट कर्मियों द्वारा रोका जाता है, जबकि उसी क्षेत्र में मुरुम की खुदाई हो रही थी। इस संबंध में प्रार्थी एवं गोरेलाल कोल द्वारा होली के दूसरे दिन खुदाई स्थल का वीडियो बनाकर फॉरेस्ट कर्मियों को अवगत कराया गया तथा सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया। उक्त वीडियो से नाराज होकर दिनांक 14/03/2026 की रात...