अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी, निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश—नियमों से समझौता नहीं
कटनी (प्रबल सृष्टि) नगर निगम कटनी द्वारा अवैध कॉलोनियों के निर्माण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार प्रातः रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित अमीरगंज में निर्मित संरचनाओं को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सोमवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को अवैध कालोनी निर्माण के सम्बन्ध ने दिए गए स्पष्ट निर्देशों के पालन में निगम के कालोनी सेल एवं अतिक्रमण अमले ने अमीरगंज में नियम विरुद्ध एवं अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी स्थल पहुंचकर जांच उपरांत निर्मित सड़क आदि की संरचनाओं को जेसीबी मशीन के माध्यम से अलग करने की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन ने बताया कि संबंधित कॉलोनी में विकास कार्य एवं निर्माण बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किया जा रहा था, जो कि नगर निगम नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पूर्व में नोटिस जारी कर संबंधित पक्ष को वैधानिक अनुमति प्रस्तुत करने एवं निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, किन्तु निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, उप...