Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2025

जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, आन-बान और शान से लहराया तिरंगा, मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  राष्ट्र का  76   वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस का जिले का मुख्य समारोह यहां झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। श्री सिंह ने खुली सफेद जिप्सी में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए तथा राष्ट्र धुन बजाई गई।              प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने हर्ष और उत्साह के प्रतीक तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़ा । समारोह में प्लाटून द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में एस.ए.एफ. ,  जिला पुलिस बल पुरुष ,  होमगार्ड ,  जिला पुलिस बल महिला और जिला होमगा...

गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम कार्यालय में किया ध्वजारोहण

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) गणतंत्र दिवस की 76 वाँ वर्षगांठ पर आज नगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण कर शहीदों व संविधान निर्माता बाबा साहेब को याद किया। ध्वजारोहण उपरांत के.सी.एस स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया,तत्पश्चात् सभी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगे को सलामी दी। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने माँ भारती के चरणों में नमन करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज हम सब गणतंत्र दिवस कि 76 वी वर्षगाँठ मनाने इस प्रांगण में एकत्रित हुए है।यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदान की याद दिलाता है जिनकी वजह से हम आज आज़ादी की हवा में साँस ले पा रहे हैं,हमारे देश के वीरों के संघर्ष ने हमें यह सीख दी है की हमारे लोकतंत्र की असली ताकत हमारे नागरिकों में छिपी हुई है ,उसी तरह हमारे इस लोकतंत्र में नगर निगम कटनी की ताकत नागरिक या जनता से है,और जनता है तो नगर निगम है ,हम सब नागरिकों की सेवा के लिए हैं।हमारे संविधान से हमें यह सीख मिलती है कि देश ,परिवार, संस्था जहाँ हम काम करते हैं उ...

औद्योगिक संस्थान अपने- अपने क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य भवनों को बेहतर बनाने की दिशा मे सार्थक प्रयास करें, शिक्षा, कुपोषित बच्चों और गर्भवती माताओं तथा टीबी मरीजों के बेहतरी के लिए कंपनियों से आगे बढ़कर भागीदारी निभानें का कलेक्टर ने किया आग्रह

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने निजी औद्योगिक कंपनियों को कार्पाेरेट सोशल रिस्पॉस्बिल्टी के तहत शिक्षा , गर्भवती माताओं और कुपोषित बच्चों  एवं टी.बी मरीजों की स्क्रीनिंग आदि के क्षेत्र में सहयोग और पोषण आहार मुहैया कराकर उन्हे स्वस्थ करने की दिशा में जिला प्रशासन के साथ सहयोग और बढ़-चढ़कर सहभागिता का आव्हान किया। कलेक्टर श्री यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ सीएसआर मद के तहत कराये जाने वाले कार्याे की समीक्षा कर रहे थे।              इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ,  संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ,  एस.डीएम प्रदीप कुमार मिश्रा ,  जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ,  जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव सहित मैसर्स अजय फूड कंपनी के मनीष गेई ,  महाकौशल रिफेक्ट्रीज के अरविंद गुगलिया ,  मैसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट ,  मैसर्स कैल्ड्रीज इंडिया कटनी ,  मैसर्स कुटेश्वर ...

कलेक्टर श्री यादव ने रेलवे स्टेशन में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरित, शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में अलाव की सतत व्यवस्था जारी रखने किया निर्देशित

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -   मावठा की बारिश की वज़ह से पिछले तीन - चार दिनों से ठंडी के बढ़े प्रभाव के मद्देनजर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार को देर शाम अचानक रेलवे स्टेशन पहुंच कर ,  यहां रहने वाले जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण किया।              कलेक्टर श्री यादव ने  पहले ही बारिश के तत्काल बाद नगर निगम आयुक्त को  कटनी शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित और संभ्रांत जनों और दानदाताओं के सहयोग से कंबल और गरम कपड़े भी जरूरत मंदों को वितरित कराने के निर्देश दिये थे।              कलेक्टर श्री यादव ने स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंच कर कंबलों का वितरण किया।इस कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद नागरिक कंबल पाकर काफी खुश हुए। उन्होंने कलेक्टर सहित जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।              इस मौके पर ए...

नए दृढ़ संकल्पों के साथ कटनी नगर निगम ने किया नये वर्ष 2025 का स्वागत

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर निगम परिवार ने जनसेवा के दृढ़ संकल्प के साथ नये वर्ष 2025 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया। इस अवसर पर निगमायुक्त नीलेश दुबे ने पुष्प गुच्छ भेंट कर महापौर प्रीति संजीव सूरी,को नये वर्ष कि शुभकामनाएँ दी।श्री दुबे ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को नये वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी क्षमतानुसार कार्य करते हुए अपनी अपनी अहम भूमिका निभाते आए है सभी के प्रयासों से जन्म-मृत्यु पंजीयन,ट्रेड लाइसेंस एवं नामांतरण के एक भी प्रकरण लंबित नहीं है,साथ ही वसूली कार्य में भी संतुष्टिजनक उपलब्धता मिली है,सभी आगे भी इसी तरह मेहनत के साथ कार्य करें ताकि हम सब पुनः नई सफलता के साथ एकत्रित होकर इस वर्ष को भी नयी उपलब्धताओं के साथ बिदा कर सकें, इस दिन को सभी संकल्प दिवस बनाते हुए जनता के प्रति उत्तरदायी होकर,एक यूनिट की तरह कार्य करने का संकल्प लें,तनाव में किए हुए कार्यों के अच्छे परिणाम संभव नहीं है, इसलिए सभीं प्रसन्नता के साथ तनाव मुक्त रहते हुए कार्य करें।नये वर्ष के उपलक्ष्य पर महापौर सूरी ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि सभीं अधिकारी कर्मचारी निरंतरता एवं...