Skip to main content

Posts

महिला सम्मान अभियान - माधवनगर पुलिस ने अपराध से बचने लोगों को किया जागरूक

कटनी। सम्मान अभियान अन्तर्गत थाना माधवनगर में जागृतिपार्क में आज थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे, उप निरीक्षक सी के तिवारी, एम एल करण, पंकज शुक्ला, राखी पांडेय, रश्मि सोनकर, प्रीति पांडेय, सूबेदार अंजू लकड़ा प्रधान आरक्षक रविन्द्र नाथ दुबे, आरक्षक आशीष दुबे, मनी सिंह, द्वारा महिला सम्मान के संबंध में संचालित "मै हूं असली हीरो " बनकर स्वयं को एवं अपने आस पास अपराध का शिकार होने वाले लोगो को अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया , उक्त संबंध में  उदाहरण स्वरूप  द्वारा बैनर, पीपीटी दिखाई गई । महिला सुरक्षा के संबंध में विडियो प्रोजेक्टर  के माध्यम से दिखाए गए।

अवैध शराब पर तड़के 4 बजे दबिश, 10 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

  कटनी -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर प्रदेशभर में माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में कटनी जिले में भी अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा की गई। तड़के  4 बजे दबिश देकर अंजाम तक पहुंचाई गई इस कार्यवाही में  210  लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई है। करीब  400  क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया है और  10  आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही प्रभारी पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देश पर ग्राम करहिया में अंजाम दी गई है। एसडीएम रीठी बलबीर रमन ने बताया कि अवैध शराब का तैयार करने वालों पर शासकीय भूमि अतिक्रमण किया गया था ,   जिसे तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि पूरे मामले के अनुसार आज गुरुवार को तड़के  4  बजे नगर पुलिस अधीक्षक कटनी एस.के. शुक्ला के निर्देशन मे थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ ,  माधवनगर ,  कोतवाली ,  रीठी ,  रंगनाथ नगर ,  तथा एन.के.जे. का ...

मनचलों का पीछा कर पकड़ने वाली साहसी युवती का पुलिस ने किया सम्मान

  कटनी। स्कूल से घर लौट रही नाबालिग बच्च्यिों के साथ छेडख़ानी कर भाग रहे बाइक सवार नशेड़ी युवकों का पीछा करके उन्हे पकड़ कर पुलिस के हवाले करने वाली साहसी युवती का कैमोर पुलिस ने सम्मान किया है। कैमोर थाना प्रभारी अरविंद जैन के मुताबिक प्रभारी पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा निर्देश व विजयराघवगढ़ एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी के मार्गदर्शन में आपरेशन अभियान के तहत पुलिस के द्धारा थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने न केवल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं बल्कि महिलाओं व बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अन्याय व अत्याचार को रोकने के लिए साहस का परिचय देने वाली बालिकाओं, महिलाओं व युवतियों का सम्मान भी किया जा रहा है। ऐसी ही एक साहसी युवती का सम्मान गतदिवस थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। थाना प्रभारी श्री जैन केे मुताबिक ग्राम मेहगांव निवासी 20 वर्षीय अर्चना पिता कैलाश केवट गतदिवस खलवारा बाजार बस स्टेण्ड क्षेत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम सम्मान में शामिल होने के पश्चात दोपहर लगभग 4 बजे अपने गांव मेहगांव जा रही थी, रास्ते में उसने पाया कि रास्ते पर जा रही ...

बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए शहर से लेकर गांव तक आपरेशन सम्मान

महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगी पुलिस  कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद जिले की पुलिस बालिकाओं व महिलाओं के लिए आपरेशन सम्मान में लग गई है। आपरेशन सम्मान को सफल बनाने के लिए जिले के प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने जिले में पदस्थ सभी महिला पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जिले के शहरी व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के द्धारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिहाज से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान के लिए प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान सम्मान का शुभारंभ 11 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर चुके हैं। इसी तारतम्य में आज कोतवाली परिसर में भी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें उपस्थित स्कूली व कालेजी छात्राओं सहित अन्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए गए। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, खिरहनी फाटक पुलिस चौकी प्रभारी पूज...

TGS होटल की पहली सालगिरह, इस अवसर पर मैनेजमेंट दे रहा विशेष छूट का ऑफर

  कटनी। शहर में कलेक्ट्रेट के सामने झिंझरी में स्थापित होटल टीजीएस ने अपना 1 वर्ष 10 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। जीएम प्रदीप सिंह गौर ने बताया कि बीते 1 वर्ष में कोरोना के कारण ज्यादातर लॉकडाउन रहा है, इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई है। अपने पहले साल में ही थ्री स्टार लेवल के इस होटल ने अपना नाम जिले में प्रसिद्ध कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रतिष्ठित कपड़े के व्यवसायी लीलाराम एंड संस मोहनानी परिवार द्वारा लोगों को बेहतर और अच्छी सुविधा देने के उद्देश्य से इस होटल का निर्माण किया गया है। लोगों ने भी इसे शहर विकास की कड़ी बताया है। विवाह समारोहों, बर्थडे, सेलिब्रेशन आदि के लिए यह होटल पसंद बन चुका है। इसके साथ ही अनेक खुशियों भरे अवसर भी आप अपने दोस्तों परिचितों रिश्तेदारों के साथ यहां आयोजित कर उत्तम सेवाओं को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नये साल 2021 में सभी लोगों को खूब खुशियों के पल मिलें और उन्हें सेवा करने का अवसर।

52 श्रमिकों को बनाया गया था बंधक, जिला प्रशासन की सक्रियता से सकुशल वापस लौटे, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

  मंगलवार की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने की थी शिकायत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से गंभीरता से लिया मामला ,  तुरन्त एक्शन से मिली सफलता सोलापुर एसपी तेजस्वी सतपोटे ,  इन्सपेक्टर महाराष्ट्र पुलिस नितिन थेटे और एसडीएम टीकमगढ़ सौरभ सोनवाने का रहा सक्रिय सहयोग कटनी -  जिला प्रशासन की सक्रियता और महाराष्ट्र की सोलापुर पुलिस के सहयोग से सोलापुर में बंधक बनाये गये  52  श्रमिकों को छुड़ाने में सफलता मिली है। शुक्रवार की देर रात  2  बजे श्रमिकों को सकुशल स्लीमनाबाद लाया गया। पूरे मामले के अनुसार मंगलवार की जनसुनवाई में बहोरीबंद तहसील के ग्राम धनवाही के ग्रामीणों ने आकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस विषय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी जैसे ही कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को मिली ,  उन्होने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुये तुरंत ही बहोरीबंद एसडीएम रोहित सिसोनिया (आईएएस) को प्रकरण की जांच करने और त्वरित रुप से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।              एसडीएम श्री सिसोनिया ने तत्परता के साथ...

मेडिकल कॉलेज के लिये चिन्हित भूमि का चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने लिया जायजा

कटनी -  जिले को बड़ी सौगात के रुप में मेडिकल कॉलेज मिलेगा, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा 25 एकड़ जमीन भी आवंटित की जा चुकी है। झिंझरी के पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप मेडिकल कॉलेज के लिये आवंटित जमीन का निरीक्षण शुक्रवार को अपने अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल, प्रभात पाण्डे और पूर्व महापौर  शशांक श्रीवास्तव एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी उपस्थित रहे।             अपने प्रवास के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि कटनी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से यह बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हमारा उद्देश्य अच्छे डॉक्टर तैयार करना है। अस्पतालों का संचालन विधिवत् रुप से हो और अच्छे डॉक्टर्स को प्रेक्टिकल ट्रेंनिंग मिल सके,इसलिये हर मेडिकल कॉलेज को जिला अस्पतालों से संबद्ध किया जायेगा। इससे मरीजों का उपचार भी सुगमता से हो पायेगा। सांसद वीडी शर्मा का बहुत आभार             कटनी को मेडिकल कॉलेज की सौगात दिलाने के लिये किये गये क्षेत्री...

हमारा उद्देश्य इंडस्ट्रीज को सुविधा देना ना कि परेशान करना, कलेक्टर की सहायक प्रबंधक एमपीआईडीसी को फटकार

  कटनी -  हवा में बात मत करो , मेन्टिनेन्स चार्ज ले रहे हो ना ,   तो स्ट्रीट लाईट लगवा कर क्यों नहीं दे रहे हो। हमारा काम है इंडस्ट्री को सुविधा देना ,   ना कि परेशान करना। सख्त लहजे में यह फटकार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सहायक प्रबंधक एमपीआईडीसी को लगाई। मौका था बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक का। जिसमें समीक्षा के दौरान पिछली आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन का रिव्यू कलेक्टर कर रहे थे। इस दौरान बहुत से बिन्दुओं पर प्रभावी कार्यवाही न करने की बात सामने आई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुये श्री मिश्रा ने एमपी आईडीसी के सहायक प्रबंधक को दोटूक लहजे मे जिम्मेदारी से अपने दायित्वों के निवर्हन के निर्देश दिये।              बैठक में अपना विजन स्पष्ट करते हुये कलेक्टर ने कहा कि हमारा उद्देश्य इंडस्ट्रीज को सुविधा देने का है ,  ना कि लटकाने का। हम तत्परता से इंउस्ट्रीज को सुविधा देने का कार्य करें। इंडस्ट्रियल क्षेत्र लमतरा और अमकुही के विकास के लिये जो प्रस्ताव भे...

महिला सुरक्षा के लिये प्रयास उजाला अभियान, आमजन भी आगे बढ़कर करें सहभागिता

  कटनी -  महिला सुरक्षा की दिशा में कटनी जिले में एक सार्थक प्रयास उजाला अभियान के रुप में प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की नवाचारी पहल पर नगरीय क्षेत्र शुरू किये गये उजाला अभियान के तहत कटनी शहर में कैम्पेन चलाकर वूमेन सेफ्टी के लिये ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये जायेंगे। जिसके बाद इन स्थानों पर नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी। इस अभियान की खासियत है कि यह मूमेंट जनसहभागिता से संचालित होगा।              उजाला अभियान की जानकारी देते हुये कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि महिला सुरक्षा की दिशा में शुरु की गई इस पहल में नगर निगम क्षेत्र में एैसे स्थानों पर ,  जहां रात में गुजरने पर अंधेरे के कारण महिलायें ,  छात्रायें स्वयं को असुरक्षित व असहज महसूस करती हैं ,  उन्हें चिन्हित करके नगर निगम के द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी। इसके लिये एैसे स्थानों की जानकारी आमजन से संग्रहित की जा रही है। जिसका नगर निगम द्वारा सत्यापन कर स्ट्रीट लाईट लगाने की कार्यवाही की जायेगी। उजाला अभियान में आप भी जुड...

पर्यावरण संरक्षण के लिए हो ऐसे कार्य जो बने मील का पत्थर, संधारण समिति की बैठक में बोले कलेक्टर

    कटनी  -  आने वाले समय के लिए शहर का वातावरण सुंदर और स्वच्छ हो इसके लिए भरपूर प्रयासों की आवश्यकता होगी और इसके लिए सिर्फ बातों से ही नही बल्कि धरातल पर उतर कर अनेकों स्तर पर कार्य करने होंगे जो आने वाले समय में शहर को स्वस्थ वातावरण वाले शहरों की कतार में आगे ला सके इसी कड़ी में मंगलवार को कटनी पर्यावरण संधारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी एजेण्डों पर बिन्दुवार चर्चा की। उन्होने कहा कि यह समिति के साथ पहली बैठक है। हम सभी समन्वय के साथ काम करें। कलेक्टर ने जागृति पार्क के संपूर्ण विकास के लिये फेजवाईज कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी बैठक में दिये। उन्होने कहा कि कार्ययोजना स्टेप-बाई-स्टेप बनाई जाये ताकि उसका विस्तार विजनरी तरीके से हो सके। पार्क के डेव्लपमेन्ट के लिये प्लानिंग तैयार करने के लिये कलेक्टर ने उप समिति बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यह समिति आगामी  15  दिनों में अपनी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करे। इसी तरह जागृति पार्क में एडवेन्चर स्पोर्ट्स की संभावनाओं कोे तलाशने के उद्देश्य से भी एक उप समिति क...