Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2026

'सर... पैसे नहीं हैं, इसलिए नहीं पढूंगी' छात्रा की आंखों से छलके आंसू तो समझ आई मजबूरी, प्राचार्य बोले - तुम बस स्कूल आओ, फीस की चिंता मत करो

कटनी (प्रबल सृष्टि) रीठी जनपद क्षेत्र अंतर्गत घनघोर जंगलों के बीच बसे आदिवासी ग्राम नेगवा की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्रा नीतू की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण रुकने की कगार पर थी। आगे पढ़ने के लिए विद्यालय लगातार उसे बुला रहा था, लेकिन नीतू स्कूल आने को तैयार नहीं थी। जब प्राचार्य ने घर पहुंचकर उससे पढ़ाई छोड़ने की वजह पूछी तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उसने कहा-'सर, पैसे नहीं हैं, इसलिए नहीं पढूंगी।' नीतू की पढ़ाई जारी रखने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगवा के प्राचार्य विपिन तिवारी और विद्यालय का स्टाफ करीब 40 बार उसके घर पहुंच चुका था। हालाकि हर बार घर पर उसके दादाजी ही मिलते और बताते कि नीतू खेत गई है। बीते दिवस प्राचार्य की कोशिश सफल हुई और उनकी मुलाकात नीतू से हो गई। पढ़ाई की बात शुरू होते ही नीतू ने साफ कह दिया कि वह आगे नहीं पढ़ना चाहती। प्राचार्य ने जब इसका कारण पूछा तो वह भावुक हो गई। बातचीत में सामने आया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि उसके पिता आगे की पढ़ाई का खर्च उठा सकें। इसी मजबूरी के चलते उसने स्कूल छोड़ने का मन बना लिया था। प्राचार्य ने दिय...

1 सितंबर, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई, प्रात 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मिलेगी जनसुनवाई की सुविधा, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर श्रीमती सूरी करेंगी नागरिकों से सीधा संवाद

कटनी (प्रबल सृष्टि)  नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार,1 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में शहरवासी अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महापौर श्रीमती सूरी बताया कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के माध्यम से एक ही मंच पर सुनवाई और समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 1 सितंबर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

संसार के लोगों मैंने पाया है आप भी पालो, मैंने देखा है आप भी देख लो... सुख कहीं नहीं मिलता सुख सतगुरु की शरणी, जे सुख सदा चाहें ते शरण राम की लें, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में प्रचारक सुमन चावला जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी (प्रबल सृष्टि) "तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। किस विधि मिलूँ दयामय तुमको मैं कुमती।" आप ही तो प्रार्थना करते हो कि हे प्रभु, मुझे वो विधि बताओ किस विधि को अपना के मैं आपको प्राप्त करूँ।"  वह गीत की बड़ी सुंदर लाइन आती है कि हमने देखा है प्रभु को देखा है कण-कण में हाज़िर हज़ूर। जिसने देखा, जिसने पाया, उन्होंने ही गाया। मीरा बाई ने क्या संदेश दिया? प्रभु श्री कृष्ण भगवान जी की मूर्ति लेकर चलते थे। प्रेम किया था प्रभु श्री कृष्ण भगवान जी से लेकिन कहीं ना कहीं अधूरापन था। ज्ञान के पहले क्या कहा संसार को? कि मैं प्रेम दीवानी, मेरा मरहम न जाने कोई। मैं प्रेम दीवानी हूं, मैं प्रेम तो करती हूं परमात्मा से, पर मेरे अंदर ये पीड़ा है, तकलीफ है, वो कोई नहीं जानता। मैं परमात्मा को पाना चाहती हूं। संपर्क हुआ फिर संत रविदास जी के चरणों में गए, नतमस्तक हुए। ज्ञान की प्राप्ति हुई तब संसार को क्या संदेश दिया? मैंने राम रतन धन पायो। वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु कर कृपा अपनाओ। जब गुरु के शरण में गए, तब संसार को संदेश दिया कि संसार के लोगों, मैंने पाया है आप भी पालो, मैंने देखा है आप भी...

कजलिया पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण, घाट एवं मेला स्थल पर प्रकाश, स्वच्छता और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कटनी (प्रबल सृष्टि) इस वर्ष कजलिया पर्व 29 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के गाटरघाट एवं मेला स्थल पर पहुंचने को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गाटरघाट पहुंचकर घाट एवं मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पहुंच मार्ग एवं मेला स्थल पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान रात्रि के समय भी नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मेला स्थल एवं घाट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा एकत्रीकरण की समुचित व्यवस्था करने तथा नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट एवं मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग ...

“दादा, क्या तकलीफ है? अम्मा को क्या परेशानी है?” बीमार वृद्ध दंपति के पास बेटे की तरह साथ खड़े रहे कलेक्टर आशीष तिवारी, अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए, जांच पूरी होने तक रहे साथ

कटनी (प्रबल सृष्टि) - कभी-कभी किसी बड़ी व्यवस्था की पहचान बड़े फैसलों से नहीं, बल्कि किसी बुजुर्ग के कंधे के पास खड़े होकर पूछे गए एक छोटे-से सवाल से होती है—“दादा, क्या तकलीफ है?” कन्हवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ऐसा ही एक भावुक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी की नजर इलाज के लिए आए वृद्ध कोरी दंपत्ति पर पड़ी। कलेक्टर उनके पास जा पहुंचे, आत्मीयता से हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य की परेशानी जानी। फिर जो हुआ, वह महज एक प्रशासनिक निरीक्षण नहीं था। अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए कन्हवारा निवासी 60 वर्षीय सोनाबाई कोरी और 65 वर्षीय हरिदास कोरी को कलेक्टर श्री तिवारी स्वयं डॉक्टर कक्ष तक लेकर गए। स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हुआ तो कलेक्टर बेटे की तरह...वहीं खड़े रहे। उन्होंने चिकित्सकों से ऐसे सवाल किए, जैसे कोई बेटा अपने बुजुर्ग माता-पिता की बीमारी के बारे में पूछता है। “अम्मा को क्या परेशानी है?” फिर उन्होंने दादा हरिदास कोरी की तबीयत के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि सोनाबाई को...

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर डीजल सहित चोरी में प्रयुक्त सामग्री सहित स्विफ्ट डिजायर कार जप्त

कटनी (प्रबल सृष्टि) पुलिस ने एनएच-30 हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला इस प्रकार है कि 26 अगस्त को फरियादी चालक सुरेश कुमार खरोल ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25-26 अगस्त की दरमियानी रात वह अपना ट्रेलर ट्रक क्रमांक RJ 32 GD 5722 जायसवाल ढाबा, पिपरौंध के सामने खड़ा कर ट्रक में सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा हुआ मिला तथा अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी किया जाना पाया गया। फरियादी ने रात के समय ट्रक के आसपास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका नंबर MP 21 से शुरू होना बताया, को घूमते हुए भी देखा था। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 868/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा सायबर सेल कटनी से तकनीकी सहयोग प्राप्त किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CA 6181 आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन निवासी ग्राम पिपरौंध, थाना माधवनगर, जिल...

पचेली बोली और संस्कृति के अध्ययन को लेकर पद्मश्री बाबूलाल दाहिया का कटनी प्रवास, स्लीमनाबाद में साहित्यकार डॉ. के.एल. हल्दकार से की चर्चा, आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां की संकलित

कटनी (प्रबल सृष्टि) लोक ज्ञान एवं विज्ञान के विशेषज्ञ पद्मश्री बाबूलाल दाहिया का पचेली बोली एवं उससे जुड़ी लोक संस्कृति के अध्ययन के सिलसिले में 24 अगस्त को कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र का प्रवास हुआ। इस दौरान वे अपने प्रपौत्र एवं सहयोगी अनुपम दाहिया के साथ पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने पचेली बोली, बघेली भाषा, ग्रामीण लोकजीवन, पारंपरिक कृषि ज्ञान तथा आदिवासी संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित कीं।पद्मश्री दाहिया ने स्लीमनाबाद स्थित आदर्श विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर संस्था के प्राचार्य एवं पचेली बोली के विद्वान डॉ. के.एल. हल्दकार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच साहित्यिक एवं भाषायी चर्चा हुई। विशेष रूप से बघेली और पचेली बोली के अंतर्संबंध, उनके शब्दों, बोलचाल की शैली तथा ग्रामीण अंचल में इनके प्रचलन को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया। विद्यार्थियों को बताया देशी बीजों और जैविक खेती का महत्व विद्यालय में पद्मश्री दाहिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए जैविक खेती तथा परंपरागत देशी बीजों के महत्व पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ...

फार्मर आईडी बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, 2 दिन में मांगा जवाब, वेतन वृद्धि रोकने और विभागीय जांच की चेतावनी

कटनी (प्रबल सृष्टि) – किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने के कलेक्‍टर आशीष तिवारी द्वारा समय-सीमा बैठकों में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के बावजूद फार्मर आईडी बनाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर तहसील स्लीमनाबाद के 9 हल्का पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित पटवारियों से दो दिवस में जवाब मांगा है। इन पटवारियों को जारी हुए नोटिस तहसील स्लीमनाबाद के अंतर्गत हल्का भेड़ा की पटवारी श्रीमती नेहा मिश्रा, हल्का मवई एवं चरगवां के पटवारी अनंत गुप्ता, हल्का पौनिया एवं सैलारपुर के पटवारी शांतनु गोरे, हल्का सरसवाही के पटवारी दिलराज सिंह, हल्का पहरूआ के पटवारी महेन्द्र मिश्रा, हल्का बंधी एवं धूरी के पटवारी योगेन्द्र सिंह, हल्का सलैयाफाटक एवं भूला के पटवारी देवलाल पटेल, हल्का कनौजा की पटवारी श्रीमती सुकन्या पाण्डेय तथा हल्का गुदरी की पटवारी श्रीमती किरन सेन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कैंप में अपेक्षित प्रगति नहीं तहसीलदार स्‍लीमनाबाद द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि फार्मर आईडी निर्माण के संबंध में संबंधित पटवारियों को बार-बार निर्दे...

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कटनी कंप्यूटर के मालिक और उनके कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन का है मामला

कटनी (प्रबल सृष्टि) कर्मचारी के नाम से कथित तौर पर फर्जी बैंक खाता खोलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामले में हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कटनी कंप्यूटर के मालिक विजय भेरवानी और उनके कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। पुलिस के अनुसार SIT विजय भेरवानी और अन्य संबंधित खातों में हुए लाखों रुपये के ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। मामले में ऑनलाइन गेमिंग और कथित फर्जी वित्तीय लेनदेन से जुड़े बैंक खातों में 11.94 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का पता चला था। इसके बावजूद मुख्य संदिग्धों से पूछताछ नहीं किए जाने पर हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। अदालत ने पुलिस महानिदेशक को निष्पक्ष जांच और पुलिस की भूमिका की पड़ताल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने लंबे समय से जेल में बंद आरोपी योगेश बजाज को जमानत पर रिहा करने का आदेश भी दिया था।आरोप है कि कटनी कंप्यूटर के कर्मचारी ओमप्रकाश के पहचान पत्र और चेक का इस्तेमाल कर ‘कटनी काम्प’ नाम से फर्जी फर्म और बैंक खाता खोला गया। बाद में इस खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े भ...

सिंधु सेवा समिति कटनी द्वारा समाज के गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराये जाने के किये जा रहे प्रयास, किसी जरूरतमंद को सही समय पर सहयोग और अवसर मिले, तो वह जीवन में बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है

कटनी (प्रबल सृष्टि) सिंधु सेवा समिति वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। हाल ही में समिति द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर 10 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने कि ओपचारिकता पूर्ण हो चुकी है समिति का यह कार्य केवल एक परिवार को घर देना नहीं, बल्कि उसे सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। समिति अध्यक्ष राजकुमार नानकानी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। इसी भावना के साथ समिति  गरीब एवं असहाय परिवारों को राशन, आवश्यक सामग्री तथा अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराती रहती है, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी उनके जीवन में आशा बनी रहे। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सिंधु सेवा समिति ने पिछले पाँच वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किया है। समिति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई का पूरा दायित्व उठाती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को कटनी से बाहर प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में भेजने. पढ़ाई और अन्य आवश्यक...

खाद्य सुरक्षा विभाग ने देश भंडार, गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया और नमकीन के नमूने लिए, प्रयोगशाला जांच के बाद तय होगी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,अमानक पाए जाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

कटनी (प्रबल सृष्टि) त्योहारों और बढ़ती खाद्य खपत के बीच नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत विभागीय टीम ने कटनी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सुभाष चौक स्थित देश भंडार में निरीक्षण के दौरान मिलावट की आशंका के चलते मैगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने संकलित किए गए। स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने लिए गए। इसी क्षेत्र में स्थित कोजी स्वीट्स के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने नियमानुसार लिए गए। लैब रिपोर्ट बताएगी खाद्य पदार्थों की वास...

डॉक्टर दम्पत्ति के मोबाइल नंबर और पहचान का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग, पीड़ित शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) शहर के चिकित्सक डॉ राकेश रंजन और उनकी पत्नी अनीता रंजन की पहचान का गलत इस्तेमाल करने कर मरीजों को भ्रमित करने का मामला सामने आया है। इस मामलेें में डॉक्टर ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डॉ राकेश रंजन ने एसपी को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना गूगल, लाइब्रेट, जस्टडायल और इंस्टाग्राम पर उनके प्रोफाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें कटनी के मां दुर्गा अस्पताल से जुड़ा हुआ दिखाकर 1000 रुपए परामर्श शुल्क दर्ज किया गया है, जबकि उनका इस अस्पताल से कोई संबंध नहीं है। डॉ रंजन ने आशंका जताई है कि फर्जी प्रचार से मरीजों में गलत संदेश जा रहा है। यदि भविष्य में संबंधित अस्पताल में किसी मरीज के साथ कोई चिकित्सकीय लापरवाही या अनहोनी होती है, तो इसका सीधा असर उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा पर पड़ेगा। डॉ रंजन की पत्नी अनीता रंजन ने भी एसपी को अलग से शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर और पहचान का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर मां दुर्गा अस्पताल से उनका जुड़ाव दिखाया जा रहा...

पुलिस परिवारों के मेधावी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान, कटनी पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के 22 परिवारों के, 22 मेधावी छात्रों की शिक्षा हेतु स्वीकृत की गई 9,08,023 की सहायता राशि

कटनी (प्रबल सृष्टि) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस कर्मियों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु पुलिस परिवार कटनी के 22 मेधावी विधार्थियों को 9,08,023 (नौ लाख आठ हजार तेइस रुपए) की सहायता स्वीकृत की है। यह राशि मध्य प्रदेश शासन पुलिस मख्यालय भोपाल द्वारा संचालित "शिक्षा निधि" कल्याणकारी योजना के तहत पुलिसकर्मियों के परिवारों के मेधावी छात्रों को प्रदान की जाती है। पुलिस मुख्यालय की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी शिक्षा एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है जिससे उनके बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग की यह पहल "पुलिसकर्मी के साथ विभाग, हर कदम पर की भावना को सशक्त करते हुए पुलिस परिवारों के मेधावी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

11.94 करोड़ का मनी ट्रेल, फिर बड़े नाम जांच से बाहर क्यों ? ऑनलाइन गेमिंग फर्जीवाड़े में हाई कोर्ट सख्त, पुलिस महानिदेशक को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश

कटनी - जबलपुर हाई कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग और करोड़ों रुपये के कथित फर्जी लेनदेन से जुड़े मामले में कटनी पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे की एकलपीठ ने करोड़ों रुपये के मनी ट्रेल के बावजूद संबंधित मुख्य लोगों से पूछताछ नहीं किए जाने पर हैरानी जताई। कटनी काम्प नाम से फर्म और बैंक खाता खोला आरोप है कि कटनी कंप्यूटर्स के कर्मचारी ओमप्रकाश के पहचान संबंधी दस्तावेज और चेक लेकर कटनी काम्प नाम से फर्म और बैंक खाता खोला गया। बाद में इसी खाते का इस्तेमाल आनलाइन गेमिंग से जुड़े बड़े वित्तीय लेनदेन के लिए किए जाने का आरोप है। 11.94 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला पुलिस ने मामले में योगेश बजाज सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया था। कोर्ट के सामने पेश बैंक रिकॉर्ड में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े करीब 11.94 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। यह रकम कटनी कंप्यूटर्स के मालिक विजय भेरवानी और उनके कर्मचारियों के बैंक खातों में पहुंची थी। इसके बावजूद जांच की दिशा को लेकर हाई कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए। हाई कोर्ट ने इसे जांच की गंभीर कमी माना कोर्ट ने गौर किया कि करोड़ों रुपये का लेनदेन ...

इस निराकार के उस रूप को जानना होता है जो शास्त्रों में वर्णित है, उसे अग्नि जला नहीं सकती, वायु उड़ा नहीं सकती, शस्त्र काट नहीं सकता, उसका ओर न छोर है, यह चारों ओर है, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग में महात्मा सुनील मेघानी जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी (मुरली पृथ्यानी)  इन साँसों का सही मोल, इंसान तभी डाल पाता है, जब इस परम पिता परमात्मा, निराकार, जो अंग संग है, कण कण में व्याप्त है, शास्त्रों में भी जिसकी परिभाषा, सर्व व्यापक, सर्वभौमिक और सर्वज्ञ लिखी हुई है, उसे सद्गुरु की कृपा से जान पाता है। आज इंसान अपने जीवन में बहुत सूना सूना सा महसूस कर रहा है। जबकि हर सुख सुविधा, इंसान के हिस्से में है। हर प्रकार से, उसके जीवन में, वह सुख और खुशियाँ, जो सांसारिक रूप की हैं, वह इंसान के पास है, फिर भी वह सूना सूना, अपने जीवन को महसूस कर रहा है उसका मूल कारण क्या है? मूल कारण, ये परम पिता परमात्मा, जिसको उसे जानना है। इस परमात्मा के साथ, उसको अपने इस अस्तित्व की मुलाकात करवानी है उससे वो अनभिज्ञ है। आज इंसान, बाहरी आडंबर, बाहरी कर्मकांड को भक्ति मानकर संसार में चल रहा होता है। शारीरिक व्यवस्था को एक स्थिर रूप में संसार में अगर कोई, ऐसा कार्य कर रहा, उसे भक्ति मानकर चल रहा होता है लेकिन असल में तो भक्ति इस परम पिता परमात्मा को प्राप्त करने के बाद ही इंसान के जीवन में आती है। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर   में ...

विद्यार्थियों में उद्यमिता और स्वावलंबन का संचार, दिगंबर जैन विद्यालय से उद्यमिता सम्मेलन का शुभारंभ

कटनी (प्रबल सृष्टि)  विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत उद्यमिता सम्मेलन के प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दिगंबर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटनी में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 105 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में प्रांत सह महिला कार्य प्रमुख श्रीमती वंदना गेलानी , स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक  धन्य कुमार गांधी, दिगंबर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष एवं स्वदेशी जागरण मंच के कोषाध्यक्ष आशीष जैन तथा विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद श्रीमती अलका अग्रवाल द्वारा स्वदेशी गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए धन्य कुमार गांधी ने विद्यार्थियों को स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्यों, कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। इसी क्रम में प्रांत सह महिला कार्य प्रमुख श्रीमती वंदना गेलानी ने उद्यमिता सम्मेलन के विषय एवं उद्देश्य को विद्यार्थियों के समक्ष रखते हुए उन्हें प्रेर...

6300 जलकर उपभोक्ताओं पर 52 करोड़ का बकाया, नगर के हर जलकर उपभोक्ता तक पहुंचे 50 प्रतिशत छूट का लाभ, विशेष राहत योजना का लाभ सीमित अवधि के लिए - निगमायुक्त सुश्री परिहार

कटनी (प्रबल सृष्टि) वर्षों से बकाया जलकर और उस पर बढ़ती ब्याज राशि के बोझ से उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से परिषद निर्णय अनुसार नगर  निगम द्वारा लागू विशेष वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ प्रभावी ढंग से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए निगम प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ता कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकते हैं। सीमित अवधि 10 सितंबर 2026 तक के लिए लागू इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए राजस्व एवं जल प्रदाय अमले को परिणाम मूलक अभियान चलाने के निर्देश निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने  समीक्षा बैठक के दौरान दिए।   6,300 उपभोक्ताओं पर 52 करोड़ का बकाया   गुरुवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक ने बताया कि नगर के लगभग 6,300 उपभोक्ताओं पर विगत वर्षों का करीब 52 करोड़ रुपये जलकर बकाया है। योजना के तहत निर्धारित दैनिक वसूली लक्ष्य की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न...

मुख्यमंत्री ने कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया को जमीन घोटाले मामले में कर दिया सस्पेंड, एफआईआर के बाद कार्यालय हुआ सीज, रिकॉर्ड सुरक्षित

कटनी ( प्रबल सृष्टि )- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जमीन घोटाले में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देशों पर कटनी स्थित सीएसपी कार्यालय सीज कर दिया गया है। सीएम ऑफिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों में लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने को कहा। सीएसपी कार्यालय सील, रिकॉर्ड सुरक्षित एफआईआर (FIR क्र. 0738/2026) दर्ज होने के बाद, पीएचक्यू भोपाल के निर्देशों पर कटनी में सीएसपी कार्यालय को सील किया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कंहवारा जमीन सौदे से जुड़ी केस डायरी, सीएसपी दफ्तर के रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना है, ताकि जांच प्रभावित न हो। निलंबन के आदेश के साथ ही गृह विभाग ने विभागीय और एसआईटी जांच की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। ये है पूरा मामला यह कार्रवाई हत्या के नाम...

संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र कुमार पटेल होंगे कटनी के नये एसडीएम

कटनी (प्रबल सृष्टि) - कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था की दृष्टि से जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के कार्य-दायित्वों में बदलाव करते हुये नवीन कार्य-दायित्व आदेश जारी किया है।            जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार पटेल को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी , कटनी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अब तक एसडीएम एवं दण्डाधिकारी कटनी का कार्य देख रहे डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी का दायित्व सौंपा गया है।            कलेक्टर श्री तिवारी ने आदेश में दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को श्री जितेन्द्र कुमार पटेल से कलेक्ट्रेट कार्यालय की शाखाओं का संपूर्ण प्रभार प्राप्त करना सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया है।

चालीहा पर्व - श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया कटाये घाट का निरीक्षण, दिए निर्देश

कटनी (प्रबल सृष्टि)- चालीहा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कटाये घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चालीहा पर्व आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाट परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कचरे का तत्काल उठाव कराने तथा पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था की जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए भी कहा, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके। नदियां जीवनदायिनी, स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नदियां हमारे लिए जीवनदायिनी हैं। इन्हें स...

जिले में अब तक 534.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 36.4 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

कटनी (प्रबल सृष्टि) - जिले में 1 जून से 19 अगस्त तक कुल 534.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्य अवधि के दौरान जिले में 840.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 1105.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।            जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है , जहाँ अब तक 838.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। वहीं इस अवधि में जिले में सबसे कम वर्षा बड़वारा तहसील में हुई यहां 317.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।            अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 513.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 672.1 मिलीमीटर , बड़वारा तहसील में 317.9 मिलीमीटर , बरही तहसील में 380.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 475.9 मिलीमीटर , बहोरीबंद तहसील में कुल 500.1 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 838.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील...

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आचार्य विनोबा भावे वार्ड में लगभग 39.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न, सी.सी. नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम, जलभराव से मिलेगी राहत

कटनी (प्रबल सृष्टि ) - आचार्य विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 15 में विकास कार्यों को गति देते हुए रविवार को लगभग 39 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक बिहारीलाल गुप्ता के करकमलों से कराया गया। कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, पूर्व पार्षद विजय ‘डब्बू’ रजक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष रजत जैन, मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती एवं अजय निषाद, वार्ड संयोजक दिनेश रजक, अंकित मिश्रा सहित स्थानीय निवासी संतोष निषाद, मुकेश चौधरी, राममिलन दुबे, शंभू शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्ता, मोबीन अहमद खान, रमेश पटेल, किशोर गुप्ता, राजेश बर्मन, राकेश रजक, संत कुमार, संजू गुप्ता एवं छोटे श्रीवास सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। विभिन्न स्थानों पर होगा नाली एवं सड़क निर्माण कार्य भूमिपूजन के तहत वार्ड के विभिन्न स्थानों पर सी.सी. नाली तथा बरम बाबा से सोनी राम अहिरवार तक सी.सी....

शिक्षा के क्षेत्र में NKJ क्षेत्र में हुआ इंग्लिश स्पीकिंग क्लास ​एडवांस कोचिंग सेंटर का भव्य उदघाटन, आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को बिना फीस के भी संस्थान द्वारा दी जा रही शिक्षा

कटनी (प्रबल सृष्टि) गत दिवस एडवांस कोचिंग सेंटर ने NKJ में अपनी नई 100 सीटर इंग्लिश स्पीकिंग क्लास  भव्य उद्घाटन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन (KDA) के अध्यक्ष सुयश पुरवार रहे, जिन्होंने फीता काटकर नई क्लास का विधिवत शुभारंभ किया। ​संस्थान का यह नौवां (9th) वर्ष है। पिछले 9 वर्षों में अब तक लगभग 1250 से अधिक छात्र यहाँ से इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हो चुके हैं। अभी तक ये कक्षाएं पिछले 9 वर्षों से एक छोटे कमरे में संचालित हो रही थी, बच्चो की आवश्यकता को देखते हुए बड़े हॉल की आवश्यकता के बाद, अब कक्षाओं के लिए बड़े हॉल की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही संस्थान सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अब तक सैकड़ों वंचित एवं शोषित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे है, हर साल दर्जनों वंचित शोषित व आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को बिना फीस के भी संस्थान द्वारा शिक्षा दी जा रही है। ​एडवांस कोचिंग संस्थान (NKJ) के संस्थापक संदीप रजक सर ने बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को सर्वोपरि रखते हुए एक विशेष सिलेबस तैयार किया है। इस स्पेशल सि...