Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2026

जंगल में सजा था लाखों का जुआ फड़, पुलिस ने की छापेमारी,14 जुआरी गिरफ्तार, 7 आरोपी मौके से फरार, 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त

कटनी (प्रबल सृष्टि) जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जुआ फड़ों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।उपरोक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शGन में कटनी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भदौरा नंबर-02 के जंगल में संचालित जुए के फड़ पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 07 व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जंगल में सजा था लाखों का जुआ फड़ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर की गई कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया। मौके से जुआ फड़ एवं संबंधित व्यक्तियों के कब्जे से 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नगद बरामद कर जब्त किए गए। जब्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹13 लाख  है। गिरफ्तार सभी 14 आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहा...

दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने तीन स्थल निर्धारित, सुरक्षा के मद्देनजर पूर्व वर्षों के चयनित स्थलों में बदलाव, 6 से 20 नवंबर तक जारी होंगे अस्थायी लाइसेंस

कटनी (प्रबल सृष्टि) दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के फुटकर विक्रय को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष तीन स्थानों का चयन किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष तिवारी के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व वर्षों में निर्धारित कुछ स्थलों में बदलाव किया गया है। आतिशबाजी के फुटकर विक्रय के लिए 15 दिवसीय अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। यह अवधि धनतेरस से ग्यारस तक अर्थात 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इन तीन स्थानों पर लगेंगी दुकानें ग्राम इमलिया: पूर्व वर्षों में ग्राम पड़रवारा (माधवनगर) में निर्धारित स्थल के स्थान पर इस वर्ष तहसील कटनी के ग्राम इमलिया में खसरा नंबर 94/1 एवं 94/2 की भूमि का चयन किया गया है। होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी: द्वारका सिटी खेल मैदान के स्थान पर इस वर्ष होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी को आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए निर्धारित किया गया है। एनकेजे (न्यू कटनी): तिलक कॉलेज और एनकेजे चौकी के पास स्थित रिक्त भूमि को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुकानें लगाने के लिए निर्धारित रखा गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथम...

सेवा, समर्पण एवं संगठन की एकजुटता का संदेश, जायंट्स फेडरेशन 7 का यूनिट अवार्ड समारोह, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए ग्रुपों एवं पदाधिकारियों का सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) समाजसेवा को समर्पित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 7 के तत्वावधान में यूनिट अवार्ड का कार्यक्रम जायंट्स कटनी सहेली के सौजन्य से 31 अक्टूबर शनिवार को स्काईलाइट, शंभू टॉकीज रोड, जोवियल स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्य अतिथियों के रूप में फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा, फेडरेशन उपाध्यक्ष रणवीर करण, यूनिट डायरेक्टर श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव, ग्रुप उपाध्यक्ष मनीष गौतम एवं ग्रुप संस्थापक श्रीमती गीता जोशी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 7 की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में जबलपुर, सतना एवं कटनी सहित विभिन्न शहरों से आए जायंट्स सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना  इस अवसर पर वर्ष भर ...

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह - सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन

कटनी (प्रबल सृष्टि) मध्यप्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस पर कटनी के बस स्टैंड स्थित आडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन हुआ । इस अवसर पर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, बडवारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन समाचार लिखे जाने तक हो रहा है। इसके पहले राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के गायन से इस भव्य और गरिमामयी स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ।