Skip to main content

Posts

Featured Post

सतगुरु की शरण में उमड़ा जनसागर, आत्मजागृति का महापर्व हरेमाधव वर्सी पर्व, 9 और 10 अक्टूबर को माधव नगर भक्ति, सेवा और प्रेमभाव की ऊर्जा से आलोकित रहा

कटनी (प्रबल सृष्टि) माधव नगर में 9- 10 अक्टूबर को हरेमाधव धाम में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु जो 9 अक्टूबर को नहीं पहुंच पाए थे, वे प्रातःकाल से ही हजारों संगतें हरेमाधव धाम में सतगुरु दर्शन एवं सत्संग का लाभ प्राप्त करने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास "मेरे सतगुरां हम शरण तेरी आए” से हुई, जिसके पश्चात भजन-राग संकीर्तन और हरे माधव सद्‌ग्रंथ वाणियों का गायन हुआ। पूरे परिसर में भक्ति और आनन्द छाया रहा हरेमाधव की गूंज वातावरण को पवित्र बना रही थी। करुण लीलाओं के चलचित्र से भाव विभोर श्रद्धालु कार्यक्रम में एल.ई.डी. स्क्रीन पर सतगुरु बाबा माधवशाह जी और सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी की परम उपकारी लीलाओं का चलचित्र प्रस्तुत किया गया। इसमें दर्शाया गया कि सतगुरु सदैव अपने भक्तों के साथ हैं — अदृश्य रूप में भी वे हर क्षण हमारी रक्षा करते हैं। जब हम सतगुरु द्वारा दिए गए अमृत नाम का सिमरन ध्यान का अभ्यास नित्य नियम से करते हैं, तब हमें जीवन की वास्तविक उद्देश्य का बोध होता है। जब जब भक्त पुकारते हैं सतगुरु दौड़े आते हैं शिष्य संगतों का संरक्षण करते ह...
Recent posts

कटनी न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला - ₹5.90 लाख के चेक बाउंस पर आरोपी को 6 माह की जेल और ₹9,08,600/- का हर्जाना, व्यापारिक विश्वास की जीत

कटनी (प्रबल सृष्टि) जिला न्यायालय कटनी में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग की अदालत ने चेक अनादरण के बहुचर्चित प्रकरण SC NIA 15/2022 नितेश मेहानी बनाम राजेश डोडानी में कड़ा फैसला सुनाते हुए चेक की साख को बरकरार रखा है। अधिवक्ता नानक देवानी प्रकरण के अनुसार परिवादी नितेश मेहानी ने आरोपी राजेश डोडानी, प्रो. मनीष गारमेंट्स, माधवनगर कटनी को कपड़ा सप्लाई किया था। भुगतान के एवज में आरोपी ने बंधन बैंक शाखा कटनी के खाते से कुल ₹5,90,000/- के 6 चेक दिए थे, जो दिनांक 10.12.2019 व 16.12.2019 को "Funds Insufficient" से अनादरित हो गए। वैधानिक नोटिस दिनांक 26.12.2019 के बाद भी भुगतान न करने पर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में चली बहस में आरोपी ने चेक खाली होने की दलील दी। जिसे न्यायालय ने धारा 139 NI Act की उपधारणा और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Rangappa Vs Mohan (2011) 2 SCC 441 के सिद्धांत के आलोक में खारिज कर दिया। माननीय न्यायालय ने आरोपी राजेश डोडानी, माधवनगर, कटनी को धारा 138 NI Act में दोषसिद्ध करते हुए 6 माह साधारण कारावास एवं ₹9,08,600/- प्...

नगर सरकार के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम का महाघेराव किया, उठाए कई मुद्दे

कटनी (प्रबल सृष्टि) नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं, निर्माण कार्यों में अनियमितताओं, वर्षों से लंबित योजनाओं, भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं तथा मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा नगर निगम कटनी के सामने अनूठा प्रदर्शन करते हुए विशाल महाघेराव किया गया। महाघेराव का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने किया एवं कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु एवं जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने किया। हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक रैली के रूप में नगर निगम पहुंचे एवं “चार साल कटनी शहर बदहाल” के नारे के साथ भाजपा महापौर के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के सामने पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नकली नोटों की गड्डियों से भरा सूटकेस नगर सरकार को सौंपा और भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के आरोप जड़े, वहीं जल सप्लाई दोनों टाइम की मांग पर महिला कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन...

गुरु अपने शरीर से नहीं जोड़ता - ब्रह्म ज्योति देह के बीच बोले, ब्रह्म दर्शन ही प्रभु के दर्शन हैं, ब्रह्म दर्शन ही सतगुरु के दर्शन हैं, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में पटियाला पंजाब से पधारे केंद्रीय ज्ञान प्रचारक महात्मा विजय धीर जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी (  मुरली पृथ्यानी  ) करने वाला ये आप होता है समझ लो इस बात को। हे निरंकारी मिशन वालों, समझ लो इस बात को। ये करने वाला स्वयं आप है। मैं नहीं हूं। यही है। जब मुझे ये समझ में आ गई बात, तो कर्ता का भाव मुझे छू नहीं पाएगा। कर्ता के भाव का आ जाना कि मैं कर रहा हूं, अज्ञानता की निशानी है। जो समझे महा मूर्ख, अज्ञानी है। इसको लगता है कि ये शरीर है, अज्ञानी है। मैं यहां बैठ के बोलता हूं, मैं नहीं बोल रहा। ये स्वयं मेरे से बुलवा रहा है। किसी को पता होता है। मैं कहां हूं बीच में? मैं तो है ही नहीं कहीं। मैं तो साधु हूं। थोड़ी देर पहले तबला बज रहा था। ढोल बज रहे थे। हारमोनियम बज रहा था। अब वही पड़े हैं, क्यों नहीं बोल रहे ये? अरे बजाने वाला उतर गया। धरे के धरे रह गए। मुझे कौन बजा रहा है? यही ब्रह्म है। मुझसे कौन बुलवा रहा है? यही ब्रह्म है। तो फिर मैं कहां हूं? यही तो ज्ञान है। गुरु, जब ये आ जाता है, तो अहम टूट जाता है। गुरु का ज्ञान सबसे पहले मेरे अहंकार पर चोट करता है। क्योंकि अहंकार ही है जो मेरे और गुरु के दरमियान बाधा बने हुए हैं। पहले प्रण में ही गुरु ने बोल दिया। अवतार, जब पां...

विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महापौर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कटनी (प्रबल सृष्टि) अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम अधिकारियों एवं संबंधित अमले के साथ शहर के गाटर घाट, हनुमान घाट, माई नदी घाट सहित विभिन्न कृत्रिम विसर्जन कुंडों का निरीक्षण किया। महापौर ने प्रत्येक स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विसर्जन कुंडों पर व्यवस्थाओं की ली जानकारी निरीक्षण के दौरान महापौर ने कृत्रिम विसर्जन कुंडों की स्थिति, प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं, पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से पूर्ण एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थलवार जिम्मेदारियां तय कर व्यवस्था...

एसआईटी की कार्रवाई से सट्टा सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े चेहरों में हडकंप, पुलिस पता कर रही 11.94 करोड़ की रकम सट्टे के कारोबार से किस स्तर पर जुड़ी और इसमें और कौन हैं शामिल ?

कटनी (प्रबल सृष्टि) ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और गेमिंग के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध वित्तीय लेनदेन मनी ट्रेल के मामले में विशेष जांच टीम एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने कटनी कंप्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि विजय भैरवानी ने अपने कर्मचारियों के बैंक खातों का उपयोग कर करीब 50 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया था। जब एसआईटी ने इस रकम के स्रोत और उसके उपयोग को लेकर पूछताछ की तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही कोई वैध हिसाब किताब पेश कर पाया। बैंक खातों में कर्मचारियों के आधिकारिक वेतन के अलावा 50 लाख रुपये का अतिरिक्त लेन देन मिलने के बाद एसआईटी ने उसे हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के इस बड़े मामले में पूर्व में मदन महल पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज को गिरफ्तार किया था। योगेश ने अपने एक कर्मचारी के नाम से फर्जी खाता खुलवाकर लाखों रुपये का अवैध लेनदेन किया था। जब कर्मचारी की शिकायत पर मामला बढ़ा और योगेश क...

कटनी मार्बल की होगी ब्रांडिंग, जीआई टैगिंग के लिए होंगे प्रयास

कटनी (प्रबल सृष्टि) - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत गुदरी में आयोजित उद्यमी संवाद में कलेक्टर आशीष तिवारी ने कटनी के मार्बल को विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कटनी मार्बल की प्रभावी ब्रांडिंग करते हुए इसे देश-दुनिया में पहचान दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने तथा जीआई टैगिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के मार्बल की विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने के लिए उद्यमियों और प्रशासन को समन्वित प्रयास करने होंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्लोक वायकर सहित उद्योग विभाग के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। मार्बल एसोसिएशन का गठन कर जीआई टैग के लिए करें आवेदन कलेक्टर श्री तिवारी ने महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती ज्योति सिंह को निर्देशित किया कि जिले के मार्बल उद्यमियों को एकजुट कर सर्वप्रथम मार्बल एसोसिएशन का गठन एवं पंजीयन कराया जाए। इसके उपरांत एसोसिएशन के माध्यम से जीआई टैगिंग प्राप्त करने के लिए आवेदन की कार्य...

हरे माधव वर्सी पर्व की तैयारियों और उसे सुव्यवस्थित - बेहतर तरीके से मनाने हेतु आम बैठक सम्पन्न, 9 एवं 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार एवं शनिवार को होंगे कार्यक्रम

कटनी (प्रबल सृष्टि) प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 9 एवं 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार एवं शनिवार को माधवनगर में पूर्ण विदेही मुक्त संत परम श्रद्धेय सतगुरु बाबा माधवशाह सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी के दो दिवसीय हरेमाधव वर्सी पर्व का आयोजन किया जावेगा। हरेमाधव वर्सी पर्व की तैयारियों और उसे सुव्यवस्थित और बेहतर तरीके से मनाने हेतु आम बैठक जीवनमुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के पावन सानिध्य में हरेमाधव दरबार साहिब माधवनगर कटनी रविवार को आयोजित की गई जिसमें कटनी एवं माधवनगर की अनेक समाज सेवी संगठन, संस्थाएं एवं व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारियों ने कार्यकम की समस्त जानकारी प्रदान करते हुए वर्सी पर्व के महत्व उद्देश्य को बताया। 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे हरेमाधव दरबार साहिब से हाजिरां हजूर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी की शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ों बैण्डबाजो के साथ निकलेगी, जिसमे पुष्प सुसज्जित रथ सतगुरु जी विराजमान हो संगतों को दर्शनों से निहाल करेंगे शोभा यात्रा में हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारो की विभिन्न प...

क्रिकेट सट्टे से जुड़े 11.94 करोड़ के वित्तीय लेनदेन मामले में एसआईटी ने की गिरफ्तारी, आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है

कटनी (प्रबल सृष्टि) ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे से जुड़े करीब 11.94 करोड़ रुपये के बड़े मनी ट्रेल की जांच कर रही विशेष जांच टीम एसआईटी ने मंगलवार को शिकंजा कसते हुए कटनी कम्प्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खातों के जरिए करीब 50 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया। जब पुलिस ने इस रकम के स्त्रोत और उपयोग का ब्योरा मांगा, तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब या हिसाब नहीं दे सका। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी इस पूरे वित्तीय नेटवर्क की कडियों को खंगाल रही है। जांच के दायरे में विजय भैरवानी, उनके कर्मचारियों के बैंक खाते, संबंधित व्यावसायिक फर्मे, जीएसटी और उद्योग विभाग से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। जांच पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि जिन बैंक खातों का मुख्य उपयोग कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए किया जा रहा था, उन्हीं खातों में अलग-अलग माध्यमों से करीब 50 लाख रुपये का अतिरिक्त ट्रांजैक्शन दर्ज हुआ। वेतन का रिकॉर्ड तो बैंक में मिला लेकिन ...

समाज और प्रशासन की उपेक्षा से, अपनी विरासत पर शौच क्रिया करते लोग

कटनी (प्रबल सृष्टि) जिले के गांव - गांव, गली - गली विद्यमान प्राचीन इतिहास की कला से परिपूर्ण सांस्कृतिक विरासत खुद को निहारने के लिए मुझे पुकारती रहती हैं। मूक पत्थरों का अनबोला दर्द मुझे भी पीड़ित करता रहता है । जब कभी उनसे मिलने पहुंचता हूं तो मानों उनमें कुछ सांस लौट आती है । और विलंब हो तो वे मायूस हो जाते हैं । गत रविवार को बिलहरी में तपसी मठ की विरासत से मुलाकात कर आगे बढ़ा तो इसके बगल में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित छतरियां मानो इशारे से बुलाते हुए कहने लगीं यार हमसे भी तो मिलते जाओ। गाड़ी खड़ी कर छतरियों वाले परिसर में प्रवेश किया तो तीन से चार फीट के अनजाने पौधों में खिले पीले रंग के सुंदर फूलों की छटा देख मन आनंद विभोर हो गया । मानो, उपेक्षित पड़ी छतरियों का दिल बहलाने के लिए प्रकृति ने स्वयं परिसर को सजाने का प्रयास किया हो । सहयात्री श्री रामलला सिंह यादव से पूछने पर उन्होंने ये फूल बड़े चकौडा के होना बताया । किंतु इसके साथ ही लोगों द्वारा परिसर में  की गई शौच क्रिया की बदबू का भभका भी मानो फन उठाकर अपनी उपस्थिति का आभाष देने लगा।   इतिहास के किसी राजघराने के म...