कटनी। शहर सहित गांवों में इन दिनों चोर सक्रिय है। जो सूने घरों में प्रवेश करते हुए आराम से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों कोतवाली व माधवनगर थाना में भी चोरो ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के जेवरातों के साथ नकद रुपए पार कर दिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि थाने पहुँचकर मोहित सिंह निवासी रचनानगर राम मनोहर लोहिया वार्ड गली न. 1 ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके सूने घर में चोरों ने प्रवेश करते हुए सोने चांदी के 70,000 रुपए के आभूषण व नकदी 25,000 रुपए चुरा लिए हैं। इधर माधवनगर थाने पहुंचकर धनंजय कुमार वर्मा निवासी एमपीईबी कॉलोनी शान्ति नगर ने अज्ञात मोटरसाईकिल के चालकों के द्वारा उसके सूने घर में प्रवेश करते हुए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमत 40,000 रुपए चोरी कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
इसी प्रकार कोतवाली थाना क्षेत्र के टिपटाप स्टूडियो के सामने अहिंसा तिराहा से बाइक क्रमांक एमपी 21 एमजे 7770 कीमत 25,000 रुपए को चोरों के द्वारा चुराकर ले जाने की शिकायत आकर्ष जैन निवासी शहीद द्वार के पास रघुनाथ गंज नई बस्ती ने दर्ज कराई है।

Comments
Post a Comment