कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे।
सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं का पीयूष चेनानी 93% प्रथम, रितिका नारंग 89% द्वितीय और चिराग पोपटानी 88% तृतीय रहे। इन सभी छात्रों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित करते हुए आकर्षक उपहार व प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाये दी गई। छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। उनको भी बधाई का संदेश दिया गया।
अतिथियों में पूर्व वन अधिकारी आर पी तिवारी जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य आर. एल. निगम व भारती नागवानी ने शाल व उपहार देकर श्री डा. जय चड्डा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी ने सभी छात्रों को श्रेष्ठ मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की सुखद कामना की व श्री मोहन नागवानी ने सभी के प्रति शाला की ओर से आभार माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्कान नागवानी, हितेश नागवानी का अथक सहयोग रहा। अंत में सभी कक्षा 10 व 12 के छात्रों को आकर्षक उपहार दिए गए।
Comments
Post a Comment