स्वास्थ्य, उत्साह और स्वच्छता जागरूकता का माध्यम बना राहगीरी डे, महापौर, जिला पंचायत सीईओ, निगमायुक्त सहित पार्षदों एवं आम नागरिकों की रही उत्साहपूर्ण मौजूदगी
कटनी (प्रबल सृष्टि) - नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड स्थित फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड के सामने मुख्य मार्ग पर आयोजित “राहगीरी डे” व्यापक जनसहभागिता के बीच स्वास्थ्य, उत्साह, मनोरंजन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रभावी मंच बनकर सामने आया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी, उमेन्द्र अहिरवार, सुरेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद अवकाश जायसवाल, संजू जीवन चौधरी , पूर्व पार्षद रचना गुप्ता सहित नगर के विभिन्न चिकित्सकों, उद्योगपतियों, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, कटनी एक्सरसाइज ग्रुप, योगा ग्रुप सहित बच्चों, युवाओं, मीडिया कर्मियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक शहर के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम...