टीएल बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा शासकीय अभियानों एवं योजनाओं का हो सफल क्रियान्वयन, फायर सेफ्टी, वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे रहे शामिल
कटनी (प्रबल सृष्टि ) - निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को नगर निगम के एम आई सी सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों , विभागीय योजनाओं एवं समय सीमा के चिन्हित पत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगमायुक्त ने शासन के महत्वपूर्ण अभियानों एवं पीएम स्वनिधि योजना , संबल योजना , स्वच्छता सर्वेक्षण , लंबित न्यायालयीन प्रकरणों सहित विभिन्न अंतर्विभागीय मुद्दों एवं कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा , अंशुमान सिंह , असित खरे , राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य शाखाओं के अधिकारियों मौजूद रहे। जल गंगा संवर्धन अभियान भूमिगत जल के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु शासन निर्देशानुसार नगर में आयोजित हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निगम प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की निगमायुक्त ने समीक्षा करते हुए उपयंत्रियों एवं वार्ड दरोगाओं को अप...