बहुत सी जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है, विधायक संदीप जायसवाल पुलिस विभाग को 125 कैमरे उपलब्ध करा चुके, सुरक्षा की दृष्टि से अन्य लोग भी आगे आएं
कटनी (मुरली पृथ्यानी) आज अगर सीसीटीवी कैमरे नहीं होते तो तमाम अपराधों को अंजाम देने वालों की पहचान कैसे होती ? वर्तमान में सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग को अपराधियों की पहचान करने में बहुत ही मददगार साबित हो रहे हैं या यूं कहे कि इसी से ही बहुत सी चीजें स्पष्ट होती है जिसे पुलिस फिर बाद में अंजाम तक पहुंचाती है। शहरी क्षेत्र में 140 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमें से साल 2020 में विधायक संदीप जायसवाल ने 40 कैमरे उपलब्ध कराए थे तब पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार थे इसी तरह साल 2025 में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के प्रयासों एवं मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल के सहयोग से “कटनी की सजग दृष्टि” नामक नवीन परियोजना का शुभारंभ किया गया है। तब 85 कैमरे विधायक जी ने उपलब्ध कराए थे। 125 कैमरे तो यही हो गए अब देखा जा रहा है कि दिनों दिन अपराध जगह-जगह बढ़ रहे हैं, शहरी क्षेत्र में कैमरे लगे हैं जिससे अपराधियों की पहचान हो पा रही है।
ज्यादातर दुकानदारों ने अपने परिसरों में भी कैमरे लगा रखे हैं पुलिस का यही कहना होता है कि व्यापारी गण अपने घरों में और प्रतिष्ठानों में कैमरे का उपयोग करें जिससे किसी भी प्रकार की गलत हरकत पर नजर रखी जा सके। अब यह हुई एक बात इसमें यह भी देखना चाहिए की बहुत सी जगहों पर अभी कैमरों की आवश्यकता है, माधव नगर में ऑटो स्टैंड पर कैमरा है लेकिन उसके बाद चावला चौक मानसरोवर कॉलोनी मार्ग आदि क्षेत्र में कैमरे नहीं है। पुलिस का यह कहना है कि जिन जगहों पर अपराध होते हैं उन पर लोगों को आगे आने की भी जरूरत है ताकि ऐसा कोई कोना शहर में न छूटे जहां पर कैमरा ना लगा हो। देखा तो यह भी जा रहा है फिर भी अपराधी पुलिस पकड़ से दूर रहते हैं इसलिए ठोस तरीके से कैमरे की गुणवत्ता और और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किए जाने की जरूरत रहती है। पुलिस का कहना है आने वाले समय में शहर पुलिस की निगरानी में रहेगा जिससे कानून का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश और कार्यवाही हो सकेगी। सुरक्षा को देखते हुए अन्य लोगों को भी आगे आकर सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने चाहिए।

Comments
Post a Comment