शराब दुकान के कर्मचारी से हुआ था विवाद, कट्टा लहराकर सरेआम दी धमकी, तीन आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन बरही नाका स्थित शराब दुकान में कट्टा लहराकर धमकी देने वाले तीन आरोपियों को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक लोडेड देशी कट्टा एवं दो बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं। दिनांक 20 जून 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे बरही नाका स्थित शराब दुकान में कार्यरत गद्दीदार महेन्द्र सिंह निवासी किशनपुर फतेहपुर (उ.प्र.) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विनय उर्फ गोलू सक्सेना अपने दो साथियों के साथ दुकान पर आया और कट्टा लहराते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। दुकान कर्मचारियों के हस्तक्षेप पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 676/26 धारा 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में विनय उर्फ गोलू सक्सेना अपने दो साथियों के साथ कट्टा लहराकर धमकाते हुए स्पष्ट दिखाई दि...