कटनी (प्रबल सृष्टि) माधवनगर पुलिस को 28 मार्च की रात जवारा विसर्जन ड्यूटी व अन्य कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि माधवनगर रेल्वे स्टेशन रेल्वे क्रासिंग अमीरगंज के पास एक बाहरी व्यक्ति देशी पिस्टल लिये हुए खड़ा है । जिसे जल्द नहीं पकड़ा गया तो निश्चित ही स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भाग सकता है। सूचना तस्दीक हेतु माधवनगर पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही द्वारा बताये हुलिये के आदमी को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी भोलानगर फकीरचंद का अखाडा सिंधी कैंप थाना हनुमानताल जबलपुर का रहने वाला बताया । जिसकी तलाशी लिये जाने पर उसके पहने हुए पैंट के बांयी जेब से एक लोहे की देशी पिस्टल मिली जिसके पास रखी लोहे की देशी पिस्टल के संबंध में लायसेंस न होने पर उपस्थित गवाहों के समक्ष देशी पिस्टल को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीः- निरीक्षक संजय दुबे, उप निरीक्षक नवीन नामदेव, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, उमाकान्त तिवारी, नवीव शुक्ला, नन्दन कुमार एवं चन्द्रेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Comments
Post a Comment