Skip to main content

सतगुरु कृपा कर जैसा तू चाहता है मैं वैसा चल पाऊं, हर एक में हमें गुण खोजना है, किसी की पीड़ा देखकर आपके हृदय में पीड़ा हो रही है तो आप इंसान हो, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में प्रचारक मनीषा नागदेव जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी (मुरली पृथ्यानी)  एक-एक संत जब यहाँ मुस्कुरा रहा था, तो अंतर्मन से यही आवाज आ रही थी कि सच्चे पातशाह, तूने भी किस तरह एक-एक को दृष्टि डाल कर आशीर्वाद दिया है, यही कृपा है। कृपा सतगुरु की ही होती है, और ये हर पल हमारे अंग संग है। यहाँ शहंशाह बाबा अवतार सिंह जी महाराज ने भी ये बात समझा दी कि गुरुसिख वही है जो पूरी दुनिया को इस रब की जान लेता है। जब हमारे अंदर जिज्ञासा पैदा होती है कि हम इस परम पिता परमात्मा के दीदार करें, और जब पूरण सतगुरु की शरण में जाते हैं तो सतगुरु हमें इस रमे हुए राम के पल भर में दीदार करवा देता है। ये उसकी कृपा हो गयी क्योंकि ये कृपा साध्य मार्ग है कर्म साध्य मार्ग नहीं है। हम अक्सर सुनते हैं कि न जाने कौन सा मेरा अवगुण भा गया जो इसने मुझे अपना लिया। पर इस लाइन पर अगर गौर किया जाए, तो गुरु को कभी अवगुण नहीं भाता, ना तो मुझमें ऐसा कोई गुण है जो हम अपने गुरु को रिझा सकें। ये तो इसका तरस हो गया, इसका रहम हो गया कि इसने हमे अपने चरणों से जोड़ दिया। हम पर कृपा कर दी कि जिस लक्ष्य को प्राप्त करने हम इस संसार में आए हैं वो लक्ष्य सतगुरु ने पूरा करवा दिया, उसने तरस खाया कि ये रूहें मुझे पाना चाहती है तो कृपा हो गई। हर पल इसके शुक्रगुजार रहें, हर पल खुद को वड़ भागी माने। क्योंकि कहने को तो कह देते हैं कि हम बहुत भाग्यशाली हैं, हमें पूर्ण सद्गुरु मिला, पूर्ण रहबर मिला जिसने हमें इस परम सत्ता से मिलाया। फिर अगर हम अपना आत्म मंथन करें, तो क्या वाकई में हम खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं? क्या हम इस ब्रह्म ज्ञान की कद्र कर रहे हैं? ये मेरे अंदर सवाल होना चाहिए। क्या मुझे पल-पल ये महसूस होता है कि अभी भी मैं गुरु के मुताबिक नहीं चल पा रहा? अरदास निकलती है मन से कि सतगुरु तू कृपा कर कि जैसा तू चाहता है मैं वैसा चल पाऊं। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग में अवतारवाणी के शब्द पर प्रचारक मनीषा नागदेव जी ने व्यक्त किए।


उन्होंने कहा यहाँ प्यार की बात आ रही है कि हर एक से प्यार करो, हर एक का सत्कार करो, प्यार बन जाओ। अगर ब्रह्म ज्ञान असल में प्राप्त कर लिया है और ये मेरे हृदय में बस गया है, तब तो मेरे अंदर किसी के लिए वैर, ईर्ष्या, नफरत जैसी भावनाएं होनी ही नहीं चाहिए। क्योंकि इस परमपिता परमात्मा को प्राप्त किया, तब सद्गुरु ने एक विशेष बात हमें समझा दी कि तू जहाँ भी देख रहा है, जिस ओर भी देख रहा है निराकार परमात्मा बसता है, हर एक घट में इसका अंश मौजूद है, हर एक घट में परमात्मा मौजूद है। तो साध संगत, जब हर घट में परमात्मा है, तो मेरे अंदर तो वो दृष्टि आ गई कि मैं हर जगह इसको देख सकूं। अगर मुझे दिख रहा है ये परमात्मा, तो सवाल ही पैदा नहीं होता कि मेरे अंदर किसी के लिए नफरत हो, कडवाहट हो, वैर हो, ईर्ष्या हो। और अगर आज भी मेरे अंदर यह मौजूद है, तो अर्थात यह ब्रह्मज्ञान मैंने जाना ही नहीं। तभी निरंकारी राजपिता जी ने कहा कि आप फिर से ब्रह्मज्ञान ले लो। इस ज्ञान को रिपीट कर लो, क्योंकि इस ज्ञान में इतनी गहराई है कि जितना-जितना हम इसके अंदर डूबते चले जाते हैं, उतना-उतना मेरे जीवन में निखार आता चला जाता है। जो गुरसिख अपना आकलन करना सीख जाता है, अपने अंदर की बुराइयां देखना सीख जाता है, अपनी कमियों को निकालना सीख जाता है, वही गुरु के मुताबिक जीवन जी पाता है। 

सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने भी अपने विचारों में एक बार यह बात रखी थी कि एक बार एक ट्यूशन टीचर ने बच्चों को घर पे पढ़ाने के लिए बुलाया। तो सारे बच्चे जब पढ़ने आए, तो उस ट्यूशन टीचर ने कुछ गिलास और एक थर्मस में कॉफी बना के रख दी थी और वह गिलास कुछ कांच के थे, कुछ स्टील के थे, कुछ प्लास्टिक के थे। तो उस टीचर ने बच्चों से कहा कि, "ऐसा करते हैं, आज मैंने कॉफी बनाई है। आप लोग सब जाकर पहले कॉफी पी लो, फिर पढ़ाई करेंगे।" बच्चे खुश हो गए। जब बच्चों ने उन गिलास की तरफ देखा, किसी बच्चे को कांच का सुंदर लगा, किसी बच्चे को स्टील का अच्छा लगा, किसी बच्चे को प्लास्टिक का अच्छा लगा, वह बच्चे दौड़-दौड़कर एक-दूसरे को धक्का देते हुए अपना-अपना पसंदीदा गिलास उठाने लगे और उसमें उन्होंने कॉफी पी ली। तो "पहले बच्चों ने पूछा कि, 'मैम, आपने हमें आज कॉफी पहले क्यों पिलाई? ऐसे तो आप नहीं पिलाते हो?'" तो वह ट्यूशन टीचर आगे से जवाब देती है कि, "असली मकसद तो कॉफी पीना था, पर मैं देख रही थी आप सब बच्चों का असली मकसद अपने पसंदीदा गिलास को उठाना बन गया था। आपने एक-दूसरे को धक्का दिया, ठोकर मारी, अपना पसंदीदा गिलास उठाया और कॉफी पी ली, पर मकसद क्या था? कॉफी पीना, कॉफी का स्वाद चखना।" तो वह जो मूल था वह छूट गया और जो बाकी चीजें, उन पर ध्यान चला गया। तो कहीं यही हाल हमारा भी तो नहीं है कि जो यह मूल, ये निराकार परमात्मा मेरे सतगुरु ने मुझे मेरे जीवन में दे दिया है। मैं संगत तो आती हूं, संतों से भी मिलती हूं, सेवा भी करती हूं, इसका एहसास भी करती हूं पर जो मूल है यह निराकार परमात्मा, हम इसे भूल जाते हैं और उसके बाद किन छोटी-छोटी बातों में पड़कर अपनी स्वासों को बर्बाद करते चले जाते हैं। जो अमूल्य है, एक-एक श्वास में इस परमात्मा का सिमरन निकलना चाहिए, इसका एहसास होना चाहिए। जहां भी जाऊं, हर पल मुझे यह दिखाई दे। वाहेगुरु सच्चे बादशाह, तूने तो मुझे सुप्रीम पावर से जोड़ दिया कि मैं तो जहां जा रही हूं, यह मेरे साथ है। कभी किसी बात का डर न सताए, कभी अकेलापन महसूस न हो, क्योंकि सबसे बड़ा सच्चा साथी सतगुरु ने मुझे दे दिया है। 

साधसंगत, अगर देखें तो संसार में भी यही हो रहा है, संसार में तो हम देखते हैं इधर-उधर की बातें ही होती हैं पर जिनको परमात्मा मिल गया, जिनको यह समझ आ गया कि मेरा जीवन केवल भक्ति करने के लिए मिला है, तो सतगुरु माताजी समझाते हैं, अपने हर एक फर्ज को निभाते हुए, अपनी हर एक रिस्पांसिबिलिटी को निभाते हुए, हमें इसका एहसास बना के रखना है। हमारा उद्देश्य केवल इसको प्राप्त करना है। तो इसको प्राप्त करने के लिए हम आगे बढ़े, हर पल इसका एहसास बना के रखें, हर श्वास में सिमरन हो। हमेशा जहां बैठे गुरु की बात करेंगे। सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज अक्सर यही बात समझाया करते हैं कि भगत तो वही होता है जिसके मुख से जब भी निकले, केवल गुरु की बात निकले। उसे न किसी में बुराइयां दिखाई दें, न किसी में कमियां दिखाई दें, उसे तो हर संत, उसका हर भगत अच्छा लगे कि वाह प्रभु, तूने कितने प्यारे संत बनाए हैं। हर एक में हमें गुण खोजना है। कोई जल्दी सेवा में आ जाता है, टाइम से, तो मेरे अंदर ये बात आ जाए कि वाह प्रभु, कितनी टाइम से सेवा में आ जाते हैं तू कृपा कर कि हम भी टाइम से आकर सेवा कर पाएं। किसी को देखें कि वो इस निराकार के एहसास में डूबा है, तो उस वक़्त भी ये अरदास निकले कि प्रभु तू मेहर कर कि जिस तरह ये तेरा संत भगत तुझे याद करता है हर पल, मेरे जीवन में भी ऐसा तेरा स्मरण आ जाए कि मेरी हर श्वास में तू याद हो। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने ये बात स्पष्ट कर दी कि अगर आपको ये निराकार परमात्मा हर वेले याद होगा, तो आपसे कभी गलतियां नहीं होंगी। ये तो सत्य बात है। अगर मुझे ये परमात्मा याद होगा, तो अगर मैं किसी से बात भी कर रहा हूं, मुझे सामने परमात्मा दिखाई देगा, अपना सद्गुरु दिखाई देगा। तो कभी मुख से कड़वे वचन नहीं निकलेंगे। हम प्यार से, सद्भाव से बात करेंगे, सत्कार देते हुए, उसका आदर करते हुए, उससे बात करेंगे। न कटु वचन बोलेंगे न कभी उसका अपमान करेंगे, न कभी उसका दिल दुखाएंगे। क्योंकि बाबा जी अक्सर ये बात कहा करते हैं कि मुझे सबसे ज़्यादा दुख तब होता है, जब मेरा ही गुरुसिख, मेरे किसी गुरुसिख का दिल दुखाता है। हमें सद्गुरु को रिझाना है, उसे खुश करना है, उसकी मुस्कान के कारण बनना है।  

उन्होंने कहा निरंकारी राज पिता जी ने उदाहरण देते हुए समझाया कि अगर किसी संत को सेवा मिली हुई है कि आप संगत को बिठा दीजिए और वो सेवादार संगत से कह रहा है बैठ जाओ पर अगर संगत नहीं बैठ रही, उस वक़्त उसकी बात नहीं मान रही, तो अगर वो गुस्से में उसकी बाह खींच-खींच के उसे बिठाने लग जाए, तो वो यही कहेगा कि मैंने तो सेवा निभा दी, मुझे अधिकारियों ने कहा था तुम संगत को बिठा दो, मैंने बिठा दिया तो सेवा तो निभा दी। पर क्या वो सेवा मर्यादित थी? क्या वो सेवा से मेरा गुरु खुश होगा? क्या गुस्से में किसी के साथ किया गया व्यवहार से मेरा सद्गुरु खुश होगा? उन्होंने समझाया कि हमें सेवा भी मर्यादित हो के करनी है प्यार से। और बाबा गुरु वचन सिंह जी महाराज तो ये बात स्पष्ट करते हैं कि प्यार से इस सारी दुनिया को जीता जा सकता है, आप प्यार करो। गलती बताने के लिए तो सतगुरु ने कहा ही नहीं है क्योंकि उन्होंने कहा कि अपने अंदर झांको। अपनी गलतियां निकालो।  सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी कहते हैं गुस्सा नहीं करना, छोड़ दो। वो नहीं मान रहे हैं, उनको जाने दो जहां से जाना है। क्योंकि नियम और कानून इतने ऊपर नहीं होने चाहिए कि प्यार खत्म हो जाए। हमें प्यार का और नियम का बैलेंस बनाके चलना है। साध संगत के लिए भी निरंकारी राजपिता जी ने कहा कि ये जो व्यवस्थाएं हैं, जो सेवादार हैं, वो संगत के लिए बनाई जाती हैं। संगत की सुविधा के लिए बनाई जाती हैं। अगर आपको कोई सेवादार बोल रहा है तो आप अगर उनकी बात मानकर वैसा करते हो तो उसमें आपको सतगुरु का आशीर्वाद मिलता है और व्यवस्थाएं भी परफेक्ट हो जाती हैं। निरंकारी वो है जो कभी किसी में कमी ना देखें। निरंकारी वो है जो जात-पात के बंधन से ऊपर उठ जाए। निरंकारी वो है जो किसी को ऊंचा-नीचा करके, अमीर-गरीब करके ना माने। सबको एक निगाह से, सब तो मेरे परमात्मा के बंदे हैं, सब में मेरा प्रभु बसता है। जब हम ऐसे बन जाएंगे तब निरंकारी कहलाएंगे। बाबा जी एक बात और कहा करते हैं कि अगर आपको किसी की पीड़ा देखकर आपके हृदय में पीड़ा हो रही है। आपको यह एहसास हो रहा है कि कैसे भी मैं इसकी मदद करूं, सेवा करूं, तो अर्थात आप इंसान हो। सत्संग के अंत में उन्होंने दूर देशों में हो रहे युद्ध को खत्म करने की प्रार्थना भी की। सत्संग कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने गीत विचार के माध्यम से भी अपने भाव प्रकट किए।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...