नकल के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा, समझकर पढ़ने एवं रटने की प्रवृत्ति को छोड़ने का सुझाव, डाइट कटनी की टीम ने किया बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण और टटोली शिक्षा की नब्ज
कटनी (प्रबल सृष्टि)- कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार डाइट कटनी के दल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा का निरीक्षण तेवरी, स्लीमनाबाद, पान उमरिया एवं ढीमरखेड़ा में किया। सभी केंद्रों में परीक्षा नियमानुसार संचालित पाई गई। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों में फर्स्ट एड किट रखने एवं सभी परीक्षा कक्षों में परीक्षा संबंधी जानकारी को अद्यतन रखते हुए डिस्प्ले करने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के पश्चात दल द्वारा मुरवारी एवं सिंलौडी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के अकादमिक स्तर की जांच की गई तथा विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया। संवाद के दौरान नकल के दुष्परिणामो पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों के माता पिता से उनके शैक्षणिक स्तर एवं दिनचर्या को व्यवस्थित करने हेतु बातचीत की गई। स्कूल मॉनिटरिंग के पश्चात सिलोंड़ी एवं दशरमन जन शिक्षा केन्द्रों की सभी प्राथमिक शालाओं में कक्षा 1/2/3 का अध्यापन करने वाले शिक्षकों से मौखिक भाषा विकास, पठन, लेखन एवं चिंतन की प्रक्रियाओं पर गहन चर्चा की गई एवं सभी शालाओं को निपुण बनाने हेतु एक्शन प्लान बताया गया।



Comments
Post a Comment