कटनी (प्रबल सृष्टि) मध्यप्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस पर कटनी के बस स्टैंड स्थित आडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, बडवारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन समाचार लिखे जाने तक हो रहा है।
इसके पहले राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के गायन से इस भव्य और गरिमामयी स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ।



Comments
Post a Comment