जिले में अब तक 534.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 36.4 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड
कटनी (प्रबल सृष्टि) - जिले में 1 जून से 19 अगस्त तक कुल 534.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्य अवधि के दौरान जिले में 840.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 1105.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 838.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। वहीं इस अवधि में जिले में सबसे कम वर्षा बड़वारा तहसील में हुई यहां 317.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 513.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 672.1 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 317.9 मिलीमीटर, बरही तहसील में 380.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 475.9 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 500.1 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 838.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 572.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Comments
Post a Comment