Skip to main content

Posts

प्रकृति पर आधारित कलाकृति तीन लेयर की होगी, जैसे-जैसे हवा, सूर्य की गति बदलेगी, उसकी शेडो चेंज होगी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -   हम शिल्पकारों का काम मार्बल पर कलाकृतियां उकेरते समय हार्डनेस को सॉफ्ट बनाना है। देश के अन्य स्थानों पर जो मार्बल मिलता है ,  वह ज्यादातर सॉफ्ट होता है ,  जिससे बारीक काम करने में उसके टूटने का डर रहता है। कटनी में निकलने वाला मार्बल हार्ड है ,  जिसके चलते उसमें फिनिशिंग बहुत अच्छी आती है और इसपर काम करने का अपना अलग ही मजा है।              यह कहना है कि कटनी के स्टोन को बढ़ावा देने जागृति पार्क में आयोजित कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल में अपनी शिल्पकला का प्रदर्शन करने पंजाब के मनसा से आए शिल्पकार रामदीप सिंह का। रामादीप का कहना है कि उन्होंने चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर मार्बल पर काम किया है लेकिन कटनी के मार्बल के हार्ड होने की खूबी उन्हें काफी पसंद आई। उनका कहना है कि हार्ड होने के कारण ही कटनी के मार्बल की मांग शिल्पकला में बढ़ेगी। प्रकृति से वार्तालाप करती कलाकृति बना रहे रामादीप              कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल के द...

सतगुरु साईं जी .. कृपा करना हमें अपनी प्रीत भक्ति बख्शना

कटनी। ( मुरली पृथ्यानी ) कहते हैं संत न होते जगत में तो जल मरता संसार यह बात पूर्णतः सत्य है। क्योंकि संत महात्मा ही हमें अंधकार से उजाले की ओर ले जातें है। यह उजाला होता है ज्ञान का। सही मायने में जब पूर्ण संत की कृपा मिलती है तो रूह अपने असल रूप को देख पाती और इससे जुड़ कर संसार की असल यात्रा को तय करती है तभी मनुष्य का जीवन कष्टों से दूर रहकर पूर्ण और सार्थक होता है। पूर्ण संत की कृपा प्राप्त किये बगैर इंसान पूर्णताः को प्राप्त भी नही कर सकता। संत आवाज देतें है और समय रहते इसकी कद्र करनी चाहिए क्योंकि ये समा बीत गया फिर कुछ नही बनने वाला और संसार के दुख वो अलग। आज सतगुरु साईं ईश्वर शाह जी का अवतरण दिवस है और यह हम सबकी खुशकिस्मती है कि  इस युग में हमें साईं जी की छत्र छाया मिली हुई है। बरसात का पानी जहां भी पहुँचता है मिट्टी को उपजाऊ बनाता हैं बस इनकी रहमतें हमेशा मिलती रहें और साईं जी कृपा करना हमें अपनी प्रीत और प्रभू की भक्ति बख्शना।      

कटनी के स्टोन पर बना रहे अनमोल "कौड़ी" शिल्पकार जितेन्द्र बेगढ़ ने कहा- कटनी का सेंड स्टोन काफी साफ्ट, शिल्प बनाना आसान

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  कौडि़यों के मोल.. मुहावरे का उपयोग लोग आम भाषा किसी बहुत सस्ती वस्तु के लिए करते हैं लेकिन कटनी में एक ऐसी कौड़ी बन रही है ,  जो अनमोल है। दरअसल कटनी के स्टोन को एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत चुना गया है और स्टोन को बढ़ावा देने के लिए जागृति पार्क में  9   नवंबर से  28   नवंबर तक कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल आधारशिला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के कई राज्यों से आए शिल्पकार कटनी के स्टोन पर कलाकृतियां उकेर रहे हैं।              उन शिल्पकारों में इंदौर से आए शिल्पकार जितेन्द्र बेगढ़ भी शामिल हैं। कई साल से पत्थर पर शिल्पकारी कर रहे जितेन्द्र कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल में कटनी के स्टोन पर विशाल  " कौड़ी "  का निर्माण करने में जुटे हैं। शिल्पकार जितेन्द्र का कहना है कि कटनी के स्टोन पर कला दिखाने का उनका यह पहला अवसर है। उनका कहना है कि कटनी का पीला स्टोन काफी साफ्ट है और इस कारण से उसपर शिल्प बनाना आसान है।  30   साल से शिल्पकला से जुड़े बेगढ़ का कहन...

उपनयन संस्कार एवं ऐतिहासिक भव्य पिछि परिवर्तन का कार्यक्रम दिगम्बर जैन बोडिंग में सम्पन्न हुआ

कटनी। दिगम्बर जैन समाज कटनी के इतिहास में प्रथम बार उपनयन संस्कार एवं ऐतिहासिक भव्य पिछि परिवर्तन का कार्यक्रम आज दिगम्बर जैन बोडिंग में सम्पन्न हुआ। प्रथम चक्रवती सम्राट भारत के जिनकुल नायक प्रथम तीर्थेश आदिनाथ ऋषभ देव द्धारा प्रतिपादित उपनयन मुंडन संस्कार की अक्षुण्य परम्परा को आज आचार्य भगवन 108 श्री कुलरत्न भूषण जी महाराज के कर कमलों से दिगम्बर जैन समाज के विधवत शास्त्री पंडित शैलेन्द्र जैन,राकेश जैन कक्का, विकास जैन,शरत जैन सहित सहित 99 सधर्मी जनो के मस्तिक में मुल स्वस्तिक की रचना कर बीजाक्षर मन्त्रो से संस्कारो का आरोपड़  किया।साथ मे 75 बालिकाओं सहित लगभग 250 जैन समाज के पर पुष्प छिरपन किया एवं जैन धर्म के कुलाचार्य व्रतों का संकल्प दिलाया। तदुपरांत कटनी नगर में आचार्य भगवन सन्त शिरोमणि आचार्य श्री विधासागर जी महाराज द्धारा आचार्य श्री कुलरत्न भूषण जी महाराज को प्रदत पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आचार्य भगवान द्धारा दिए गए संस्कारो की बेला में ऐसा लग रहा था जैसे स्वयम महावीर आकर भक्त जनों के कल्याण हेतू दीक्षा दे रहे हो।कटनी दिगम्बर जैन समाज ...

बच्चों को खोजने दें शब्दों के अर्थ और देखिये अगले कुछ दिनों में बच्चे बच्चों से और स्वयं से बहुत कुछ सीखेंगे

कटनी। (डाइट शिक्षक राजेन्द्र असाटी की कलम से ) कृपया डिक्शनरी के प्रयोग को विद्यालयों में लागू करें। बच्चों को खोजने दें शब्दों के अर्थ और देखिये कि अगले कुछ दिनों में बच्चे बच्चों से और स्वयं से बहुत कुछ सीखेंगे। 🤝शिक्षक बनें सुविधादाता 🤝 साथियो कई बार हम पढ़ाते बहुत हैं पर बच्चे सीखते बहुत कम है,ऐसा होता क्यों है? पिछले दिनों एक स्कूल जाना हुआ तो देखा कि हेडमास्टर की टेबल पर "Times Of India" News Paper रखा हुआ है तो थोड़ा सा आश्चर्य हुआ। उनसे पूछा तो एक नई बात सामने आई जो शायद हम सभी सीख सकते हैं और कर भी सकते हैं। एच एम मेडम ने कहा कि जब वे विद्यालय में आयी थी तो बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना समस्या थी और सच कहूँ तो यह कुछ परम्परागत निबंध और एक या दो एप्लिकेशन रटकर उत्तीर्ण होने का विषय बन गई थी जबकि भाषा तो विचारों के सम्प्रेषण का माध्यम होती है पर यह उद्देश्य लगभग खो गया था। अंग्रेजी शिक्षक कॊ देखा तो वह कोई भी लेसन पढ़ाते तो पहले उसके कठिन शब्दों के अर्थ लिखवाते, लेसन का हिन्दी में अर्थ बताते, पाठ के पीछे लिखे प्रश्नो के उत्तर लिखवा देते और बच्चे इन...

शिल्पकारों की कला कटनी के पत्थर पर नजर आने लगी, कलेक्टर और आम लोग उत्साह बढ़ाने जागृति पार्क पहुंचे

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  कटनी के स्टोन पर शिल्पकारों की कल्पनाएं अब आकार लेने लगी हैं। जागृति पार्क में आयोजित कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल में देशभर के शिल्पकार पिछले एक सप्ताह से स्टोन पर कलाकृतियां बनाने में लगातार जुटे हुए हैं। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं ,  शिल्पकारों की कला कटनी के पत्थर पर नजर आने लगी हैं और लोग उनका उत्साह बढ़ाने भी जागृति पार्क पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा अधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ जागृति पार्क पहुंचे और शिल्पकारों का उत्साहवर्द्धन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिल्पकारों से संवाद भी किया और उनके द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों में क्या खास है ,  इस बात की जानकारी भी ली। साथ ही कलेक्टर ने शिल्पकारों से कटनी के स्टोन की खासियत को लेकर भी चर्चा की ,  जिसमें शिल्पकारों ने कटनी के स्टोन को शिल्पकला के लिए उम्दा बताया।              कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिल्पकारों को काम करने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और...

मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ ईनाविट मल्टीविटामिन विथ जिंक सिरप का विक्रय पर करने पर 5 दवा व्यापारियों पर 10 हजार रुपये का अर्थदण्ड

कटनी (प्रबल सृष्टि  )-  न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रोमानुस टोप्पो ने  5   अनावेदकों पर संयुक्त रुप से मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ ईनाविट मल्टीविटामिन विथ जिंक सिरप का विक्रय पर करने पर संबंधितों पर  10   हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम  2006   एवं नियम  2011   में दिये गये प्रावधानों के तहत आदेश पारित करते हुये  30   दिवस के भीतर अर्थदण्ड की राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा कर रसीद प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया गया है।              इस आदेश के तहत अनावेदक रमन सेठी आत्मज सोहन लाल सेठी निवासी जगमोहन दास वार्ड कटनी प्रो. मे. मोहन मेडिकोज नई बस्ती कटनी ,  दिलीप आसरानी प्रो. मे. ड्रग हाउस मालवीयगंज कटनी ,  पंकज पटेल प्रो. नीव लाईफ साइंसेस बी-डीएनसी हाउस साकेत एस्टेट मोरैया तालुका सानंद अहमदाबाद गुजरात ,  भरत पटेल भागीदार सीस्ता लाईफ साइंसेस  142   सहजानंद एस्टेट लालजी मूलजी ट्...

राज्यसभा सांसद विवेक तनखा की पहल पर सेवा का संकल्प की शुरुआत हुई, नवजात से लेकर 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के हृदय रोग का इंदौर में होगा मुफ़्त उपचार

कटनी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस 14 नवम्बर के उपलक्ष में राज्यसभा सांसद  विवेक तनखा की पहल पर सेवा का संकल्प की शुरुआत हुई है।   महकौशल एवं विंध्य छेत्र में बाल दिवस पर आरोग्य का उपहार।  मिली जानकारी अनुसार श्री सत्य साई बाल हृदय चिकित्सा केंद्र नवजात से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के हृदय रोग का इंदौर में मुफ़्त उपचार करेगा साथ ही आने जाने,अथवा खाने पीने की मुफ़्त सुविधा का लाभ मिलेगा। 14 वर्ष तक के बच्चों का हृदय से संबंधित इलाज इंदौर में होगा,आज जबलपुर शहर से हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों को सांसद विवेक तंखा ने इलाज के लिए इंदौर रवाना किया है। कटनी जिले में जो भी बच्चे हृदय रोग से पीड़ित है उनके परिजन 9993333333-अंशू मिश्रा, 9993887444-मनु दीक्षित से संपर्क कर सकते हैं।

मछली पानी में नहीं आसमान में उड़ेगी... कल्पनाओं को पत्थर में तराशते कलाकारों की कद्रदानी जरूरी

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) देश की कई जगहों से शिल्पकार हमारे कटनी शहर में आकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कटनी स्टोन फेस्टिवल में अपनी सहभागिता बढ़ चढ़कर दे रहें है जहां वे अपनी कला को आकार देने में लगें हैं। ऐसे ही एक शिल्पकार विनय अम्बर जो अपनी टीम के साथ जबलपुर से पधारे हैं उनसे कुछ चर्चा करने का मौका मिला। सबसे पहले तो उनसे इस बात को लेकर उत्सुकता जाहिर की कि आप पत्थर में किस मूरत को तराश रहे हैंं तो उन्होंने बताया कि वे महिला सशक्तिकरण पर शिल्प बना रहें हैं जिसमें मछलियां पानी में नही बल्कि खुले में उड़ती नजर आएंगी। यह सुन मुझे जिज्ञासा जाग गई कि  पत्थरों में छिपे वे शिल्प जिन्हें जल्द ही हम देख सकेंगे जिसे साकार करने का काम चल रहा है। उन्होंने इस आयोजन को प्रदेश में अपने स्तर का पहला आयोजन बताया, वे कहतें हैं जबलपुर के तेवर में शिल्प कला के लिए पत्थर कटनी का प्रयोग किया जाता है। उनका मानना है कि कटनी में जितनी होटलें हैं अगर वे अपने जिले का उपलब्ध पत्थर का प्रयोग करतें है तो यह कटनी के लिए और भी अच्छा हो सकता है।  इस फेस्टिवल में महाराष्ट्र, हरियाणा के शिल्पकार भी अपनी कल्पनाओं...

जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने निधि से राशि देंगे विधायक संदीप जायसवाल

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  फारेस्टर प्लेग्राउंड में भगवान बिरसा मुंडा कप फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में खिलाडि़यों व आयोजकों का उत्साह बढ़ाने मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल अतिथि के रूप में पहुंचे। विधायक श्री जायसवाल ने टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीम सहित आयोजन समिति को भी स्वेच्छानुदान से राशि देने की स्वीकृति दी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस की उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दीं और उनके देश को दिए गए योगदान को याद किया।              जनजातीय समाज के प्रमुखजनों की मांग पर विधायक श्री जायसवाल ने नगर निगम के भगवान बिरसा मुंडा वार्ड क्रमांक  02   में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा ,  प्रवेश द्वार व सौंदर्यीकरण के लिए  5   लाख रूपये और कटाएघाट स्थित शबरी माता मंदिर में शेड निर्माण ,  प्रकाश व्यवस्था ,  हैंडपम्प व अन्य सुविधाओं के लिए भी  5   लाख रुपये विधायक क्षेत्र विकास निधि से प्रदाय करने की घोषणा की। साथ ही  फुटबाल संघ के अमन...