राज्यसभा सांसद विवेक तनखा की पहल पर सेवा का संकल्प की शुरुआत हुई, नवजात से लेकर 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के हृदय रोग का इंदौर में होगा मुफ़्त उपचार
कटनी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस 14 नवम्बर के उपलक्ष में राज्यसभा सांसद विवेक तनखा की पहल पर सेवा का संकल्प की शुरुआत हुई है।
महकौशल एवं विंध्य छेत्र में बाल दिवस पर आरोग्य का उपहार।
मिली जानकारी अनुसार श्री सत्य साई बाल हृदय चिकित्सा केंद्र नवजात से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के हृदय रोग का इंदौर में मुफ़्त उपचार करेगा साथ ही आने जाने,अथवा खाने पीने की मुफ़्त सुविधा का लाभ मिलेगा। 14 वर्ष तक के बच्चों का हृदय से संबंधित इलाज इंदौर में होगा,आज जबलपुर शहर से हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों को सांसद विवेक तंखा ने इलाज के लिए इंदौर रवाना किया है।
कटनी जिले में जो भी बच्चे हृदय रोग से पीड़ित है उनके परिजन 9993333333-अंशू मिश्रा, 9993887444-मनु दीक्षित से संपर्क कर सकते हैं।



Comments
Post a Comment