Skip to main content

श्री झूलेलाल मंदिर माधवनगर में धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारम्भ

कटनी ( प्रबल सृष्टि) अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज सुबह श्री झूलेलाल मंदिर माधवनगर में धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारम्भ श्री आनंदपुर दरबार की प्रमुख बाई जी द्वारा रिबिन काटकर किया गया।



यहां डॉ नवीन आडवाणी रोज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे और जांच फीस दस रुपए रखी गई है। कार्यक्रम में प्रकाश वाधवानी राजेश बनवारी घनश्याम वरलानी दिलीप सुखनानी अमृतलाल पोपटानी राम मुलवानी रमेश वाधवानी राम दौलतानी प्रह्लाद चेतवानी डॉ राजू नागवानी नरेश कुकरेजा मोहन पारेचा एवं अन्य समाज सेवियों की उपस्थिति रही।

Comments