Skip to main content

यातायात नियमों का पालन होगा अनिवार्य, उल्लंघन करने पर होगा जुर्माना - एसपी कटनी अभिजीत कुमार रंजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि) तेज और अनियंत्रित वाहन चलाने की मुख्य वजह शराब पीकर वाहन चलाना पाया जाता है जो कि सड़क पर गंभीर दुर्घटनाओं को आमंत्रित करता है इससे बेवजह जिंदगियां दांव पर लगती हैं, लोग परेशान होते हैं इसे पूर्ण रूप से स्वयं की जागरूकता और कानूनी डंडे से रोका जाना चाहिए। किसी भी हालत में सड़क पर शराब पीकर वाहनों को नही चलाना चाहिए इसे स्व विवेक से समझना ही होगा।


वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की ब्रेथ एनालाइजर मशीन के रडार पर आये नशे में धुत दो वाहन स्वामियों पर ₹15000 व ₹10000 का भारी भरकम जुर्माना किया गया।

पूरी कटनी पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गयी है। नए पुलिस कप्तान के आते ही शहर में लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर यातायात विभाग द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में चूर वाहन स्वामी जैसे ही ट्रैफिक पुलिस की ब्रेथ एनालाइजर मशीन के रडार में आये , बैसे ही उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। शराब के नशे में गाड़ी चलाना चालको की जेब पर बहुत भारी पड़ गया। ट्रैफिक प्रभारी विनोद दुबे ने बताया कि आज 2 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण  न्यायालय भेज गया जहां उक्त वाहन क्रमांक MP21MR6040   तथा MP21MR4578  पर क्रमशः 15000 व 10000 का जुर्माना किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


Comments