Skip to main content

23 अप्रैल दिन रविवार को विशाल रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से माधवनगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित होगा, 22 अप्रैल दिन शनिवार को जागरूकता रैली

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को लेकर संत निरंकारी मिशन कटनी द्वारा 22 अप्रैल दिन शनिवार को जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रहेगा। एवं 23 अप्रैल दिन रविवार को विशाल रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से माधवनगर स्थित सत्संग भवन में आयोजित रहेगा। 24 अप्रैल को सत्संग कार्यक्रम सायं 5 से 7 तक होगा तत्पश्चात लंगर रहेगा।


Comments