कटनी। वर्तमान में गर्मी तेज पड़ रही है ऊपर से कोरोना संक्रमण का पल पल खतरा बावजूद इसके कटनी पुलिस हर मोर्चे पर अपना काम बखूबी निभा रही है वो भी बिना रुके बिना थके। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक शशिकान्त शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस कोरोना संक्रमण काल में अपने कर्तव्य पथ पर पूरे सामर्थ्य से जुटी हुई है। आज 22 मई को दोपहर में अमृतसर से चलकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन कटनी जंक्शन पहुँची। ट्रेन पहुंचने से पहले ही दोपहर में पुलिस बल 42 डिग्री तापमान में पीपीई किट पहनकर व्यवस्था में उपस्थित रहा एवं ट्रेन के आने पर सभी श्रमिको को लॉक डाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए बसों से उनके गंतव्य को रवाना किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे व यातायात प्रभारी राघवेंद्र भार्गव पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।


👏👏👏
ReplyDelete