देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए. नई दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई देशों के प्रतिनिधि भी स्मृति स्थल पहुंचे. इससे पहले जनसैलाब के बीच दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल जी की अंतिम यात्रा के दौरान बीजेपी मुख्यालय से पैदल चलते हुए स्मृति स्थल पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम विदाई देने और अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते में हुजूम उमड़ा रहा. अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे. उनकी मौत के बाद सात दिनों तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. वहीं, उनके सम्मान में सात दिनों तक तिरंगा आधा झुका रहेगा.
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

Comments
Post a Comment