
कटनी / कलेक्टर विशेष गढ़पाले एवं एसपी गौरव तिवारी ने प्रकाश के पर्व दीपावली की सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने जिलेवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि, दीपावली का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। छोटे बच्चों को बड़े पटाखों से दूर रखें तथा पटाखों को जलाते समय ऐहतियात बरतें। अज्ञान रूपी अंधकार को प्रकाश रूपी ज्ञान से दूर करते हुए समाज में सद्भावना का संचार करें।
Comments
Post a Comment