Skip to main content

‘‘हमारा कटनी ट्रेफिक‘‘ वॉट्सएप नंबर 7587615946 पर

पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल: शिकायत मिलते ही होगा त्वरित निराकरण
कटनी / शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं नई दिशा प्रदान करने के लिये एस.पी. गौरव तिवारी ने अभिनव प्रयोग शुरु किया है। इसके तहत 7587615946  व्हॉट्सएप नंबर पर जागरुक नागरिक यातायात से संबंधित कोई भी समस्या, जाम, सुझाव, शासकीय वाहनों के दुरुपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाये जाने सहित अन्य बिन्दुओं पर फोटो सहित जानकारी भेज सकते हैं। शिकायत और सुझाव मिलते ही चंद मिनटों में समस्या का निराकरण त्वरित रुप से कराया जायेगा। इस संबंध में व्यवस्थित निर्देश भी पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात विभाग कटनी, माधवनगर, कुठला पुलिस को दिये गये हैं।
            पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि ‘‘हमारा कटनी ट्रेफिक‘‘ नाम से नया प्रयास शुरु किया गया है। इसमें व्हाट्सएप मो. नं. 7587615946 में कोई भी नागरिक फोटो सहित ट्रेफिक से जुड़ी किसी भी समस्या, जानकारी दी जा सकती है। इस संबंध में नागरिकों के सुझाव भी आमंत्रित हैं। ट्रेफिक जाम से निजात दिलाने, जाम लगने वाले स्थान का नाम, कारण, आव्हरलोडिंग, नोपार्किंग में पार्किंग रॉंग पार्किंग, लाल नीली पीली बत्तियों के दुरुपयोग, वाहनों में नंबर प्लेट न होना, नाबालिगो द्वारा वाहन चलाये जाने, रफ ड्राईविंग आदि सहित अन्य समस्याओं की संपूर्ण जानकारी फोटो सहित वॉट्सएप उक्त नंबर पर भेज सकते हैं। शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल उसके निराकरण हेतु अभियान प्रारंभ कर दिया जायेगा।
एस.पी. का आग्रह
इतना ही नहीं शिकायतकर्ता व सुझावकर्ता का नाम गुप्त रखा जायेगा। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस शासकीय वॉट्सएप मोबाईल नंबर को किसी ग्रुप से न जोड़ें। साथ ही वॉट्सएप नंबर पर ग्रीटिंग, बधाई, जोक्स या अन्य पोस्ट न करें।

Comments