

कटनी - सम्पूर्ण प्रदेश सहित कटनी जिले में हुई असमय वर्षा एवं भीषण ओला वृष्टि से खड़ी फसलों को हुये नुकसान को विधायक संदीप जायसवाल ने मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो में पहुंचकर देखा गया था, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामों के दौरे में विधायक संदीप जायसवाल ने छपरवाह, बिलगवां, जुहला, जुहली, मढ़ई, देवरा, जुगियाकाप, सुरकी एवं अन्य ग्रामों के खेतो में जाकर जायजा लिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सर्वे कार्य के संबंध में चर्चा की थी साथ ही जिला कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री को प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानो को तत्काल सहायता दिलवाये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में विधायक संदीप जायसवाल ने विधानसभा सत्र में शून्यकाल की चर्चा के दौरान बेमौसम हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानो की फसलो को हुये नुकसान पर राजस्व अमले से जांच करवाने, मुआवजा दिलवाये जाने के स्थगन प्रस्ताव में भाग लेते हुये मुड़वारा कटनी क्षेत्र में भी फसलों को हुये नुकसान का उल्लेख किया जिस पर मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा फसलो को हुये नुकसान के सर्वे एवं अधिकारियों कर्मचारियों को भेजे जाने की जानकारी दी गई।

स्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुये राजस्व मंत्री रामपाल सिंह द्वारा बताया गया कि ओले गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिला कलेक्टरों से चर्चा की गई है और राजस्व, कृषि और पंचायत तीनों विभागों के अधिकारी सर्वे कर रहे है। पारदर्शिता से सर्वे कर किसानो को सहायता दी जायेगी। विधायक संदीप जायसवाल ने राजस्व मंत्री को कटनी के संबंध में जानकारी दी जिसपर राजस्व मंत्री ने जिला कलेक्टर को तत्काल सर्वे एवं किसानों को किसी तरह की कोई कठिनाई ना होने देने के लिये कहा गया।
Comments
Post a Comment