Skip to main content

12 साल के बच्चे के साथ 4 नाबालिगो और 1 वयस्क ने पहले किया दुष्कर्म फिर की नृशंस हत्या ...पुलिस ने किया पर्दाफाश .. सब स्तब्ध

गैर जिम्मेदार - लापरवाह माता - पिता को यह देखने जानने की फुर्सत ही नही कि उनके बच्चे क्या कर रहे है ? उनकी संगत कैसी है ? बच्चों के हाथ में रंगीन मल्टीमीडिया मोबाइल, गाड़ियाँ दी जा रही है, खर्च करने के लिए रुपये दिए जा रहे है. इसके बाद बच्चा कहां क्या कर रहा है, उन्हें जानने समझने की जरूरत ही महसूस नही होती. ग़लत माहौल मिलने की वजह से बच्चे कच्ची उम्र में वह सब करने लगे है जिसके गंभीर दुष्परिणाम जब हमारे आते है तो फिर हाथ में कुछ बचता ही नही है. माधव नगर में 12 वर्षीय बालक वंश रोहरा के साथ जो कुछ हुआ उसे देखने के बाद तो सबकी रूह कांप उठी थी. इस जघन्य अपराध को 4 नाबालिग बच्चों और एक वयस्क ने अंजाम दिया, यह अपराध हमे किस भविष्य की और बढ़ने का संकेत देता है ? आखिर इसकी जवाबदारी किसकी है ? माता -पिता,स्कूल,समाज,पुलिस  सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वो ऐसे किसी कृत्य को नजरअंदाज न करे जो उचित नही है. सायबर कैफे, पूल, गेम पार्लर जैसी जगहें बच्चों के कच्चे मन पर ग़लत असर पैदा होने का कारण बन रहे है, सिगरेट, गुटखा की लत यही से शुरू हो रही है. इसके बावजूद समाज क्या कर रहा है ? सबको सिर्फ़ अपना स्वार्थ प्यारा है, कोई क्या करता है यहा किसे मतलब है ?    


कौन रोकता है पुलिस को अवैध आबाद जगहों पर कार्यवाही करने से ?  

12 साल के बालक वंश रोहरा से दुष्कर्म और हत्याकांड मामले की जाँच में पुलिस ने पाया  कि मोबाइल, इंटरनेट, अश्लील सीडी आदि के दुष्प्रभावों में आकर व नशे का प्रयोग कर जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है. पुलिस की इस संवेदनशील मामले में की गई कार्यवाही सिर्फ़ ऊपर ऊपर आरोपियों को पकड़ने तक तक ही सीमित है, अपराध के मूल कारणों की तह तक जाने में पुलिस गंभीर नजर नही आई, जबकि माधव नगर क्षेत्र में ही अवैध पूल, गेम पार्लर आदि धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे है, इसपर क्यो पुलिस कार्यवाही नही करती ? गेम के बहाने से जुआ खेलने की प्रवृति ऐसी जगहों से ही शुरू होती है, नशे की लत यही से शुरू हो रही है, मोबाइल में अश्लील सामग्री कहां से लोड होती है ? क्या पुलिस इतनी नासमझ है कि उसे यह सब पता ही नही ? फिर पुलिस के हाथ किन वजहों से बन्धे हुए है ? कौन रोकता है इन्हे ऐसी अवैध आबाद जगहों पर जाकर कार्यवाही करने से ?         


बिल्डर की लापरवाही बना रही अवैध कृत्यों के लिए जगह  

अपने आरंभ से ही कुचर्चा के कारणों से विख्यात रही समदडीया सिटी माधव नगर के मालिकानो को पता ही नही कि उनके निर्माणाधीन मकानों में क्या चल रहा है. समदडीया सिटी के नागरिक बताते है कि अन्धेरा होते ही अकसर खाली जगह का फायदा उठाकर कतिपय लोग अपनी अवैध जरूरतों की पूर्ति में लिप्त दिखाई पढ़ जाते है. तीन साल में कालोनी बनाने का दावा करने वाले बिल्डर अजीत समदडीया आठ साल में कालोनी विकसित नही कर पाये है, उसपर कालोनी का हमेशा ग़लत कारणों से चर्चा में बने रहना भी नागरिकों को नागवार गुजरता है. वंश रोहरा दुष्कर्म हत्याकांड मामले में अब पुलिस की कार्यवाही सिर्फ़ बिल्डर को नोटिस देने तक ही सीमित है    


कटनी ( मध्य प्रदेश ) 27 जनवरी 2014 की सुबह रहिंदोमल रोहरा पिता चंचलदास रोहरा उम्र 42 वर्ष, निवासी कैरिन लाईन ने माधवनगर  थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 12 वर्षीय पुत्र वंश रोहरा 26 जनवरी की रात्रि करीब साढ़े सात बजे  सायकल लेकर निकला था, जो घर वापस नहीं आया, इस सूचना पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 56/14 धारा 363 ता.हि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान अपहृत बालक की लाश समदड़िया कालोनी स्थित सूने मकान में रक्त रंजित अवस्था में मिली।
उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी.सिंह एवं थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अखिल वर्मा तत्काल मौके पर पहुँचे एवं घटना की सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक जांच प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया, मृतक शिकागो पब्लिक स्कूल माधवनगर का छात्र था, इस बावत शिकागो पब्लिक स्कूल में जाकर उसके सहपाठी छात्रों से जानकारी ली गई, प्राप्त जानकारी के आधार पर मृतक के करीबी मित्रों से पूछताछ की गई, जिसमें पाया गया कि मृतक के करीबी 4 नाबालिग एवं 1 बालिग मित्र द्वारा मृतक के साथ दृष्कर्म करने का प्रयास के कारण पकड़े जाने के डर से पत्थर एवं कटर (आरी) से निर्मम हत्या कारित की गई हैं। पुलिस द्वारा 4 किशोरों को विधि विवादित पाये जाने पर अभिरक्षा में लिया गया, जिनके संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है एवं वयस्क आरोपी धीरज उर्फ अम्मू शीतलानी को गिरतार किया गया।
प्राथमिक जांच में पाया गया कि विधि विवादित किशोरों एवं वयस्क आरोपी द्वारा मोबाइल, इंटरनेट, अश्लील सी.डी. आदि के दुष्प्रभाव में आकर एवं दुव्र्यसनों का प्रयोग कर अपराध कारित किया गया। विधि विवादित किशोरों एवं वयस्क आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 120बी, 201, 377 ता.हि. एवं 3,4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2013 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
थाना माधवनगर एवं थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुय चुनौतीपूर्ण मासूम बालक की अंधीहत्या का महज 24 घंटों में पर्दाफाश किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक अखिल वर्मा थाना माधवनगर, उप निरीक्षक एच.एम.श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक एस.के.चैधरी, सहायक उप निरीक्षक साखेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक अंजनी मिश्रा, श्यामसिंह, कप्तान सिंह, आरक्षक गणेश्वर, बादशाह बहादुर, प्रकाश सिंह, अरूण तिवारी, चन्द्रिका शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, गणेशदत्त मिश्रा, वीरेन्द्र तिवारी के कार्य की सराहना की गई एवं सभी को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा समस्त जिलावासियों से अपील की है कि सभी अपने बच्चों को रात्रि में अकेले कहीं भी जाने न दें, बच्चों द्वारा मोबाइल, इंटरनेट के उपयोग पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखें एवं सभी नौकरी पेशा एवं व्यापारी पालकों को अपने कार्य के अतिरिक्त बच्चों पर भी ध्यान विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। मृतक के समाज के लोगों द्वारा संवेदनशील घटना होने के पश्चात पुलिस जांच व्यवस्था में विश्वास करते हुये पूर्ण सहयोग किया गया, जिसके लिये पुलिस विभाग की ओर से समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है, जिससे पुलिस का जनता में विश्वास बढ़ा है। 


Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने पूरा जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया, अगन अगन को नहीं बुझाए, वैर वैर को मारे ना, मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) यह तो मेरे खून के प्यासे हैं मेरे गुरसिखों को मार रहे हैं, साधसंगत, तैयारी कर ली कि तन मेरा खाक की ढ़ेरी जान जाए तो जाए परवाह नहीं। 13 अप्रैल 1980 का समागम चंडीगढ़ में हुआ तब बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने साध संगत से कहा, कुछ लोग मेरे शरीर को खत्म करने के पीछे पड़े हुए हैं वो समझते हैं कि बाबा गुरबचन सिंह का शरीर हमने खत्म कर दिया तो ये निरंकारी मिशन ही खत्म हो जाएगा परन्तु मैंने तो हजारों हजारों गुरबचन सिंह पैदा कर दिये है मैं तैयार हूँ, वो रात भी आ गई वो दिन भी आ गया वो कारण भी हो गया और उन्होंने अपना बलिदान दिया। मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 45 साल बीत गए 1980 से लेकर 2025 तक निरंतर इस दिवस को हम बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के आदेश अनुसार ये दिवस जो 24 अप्रैल का है इसको कोई और नाम नहीं दिया जाएगा, इसे शहीदी दिवस या कुछ और ना...

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...