आशा किरण संस्था से लापता हो गया था नाबालिग, पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल दस्तयाब कर संस्था को सौंपा
कटनी (प्रबल सृष्टि) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत बालक- बालिकाओं की तलाश कर उन्हें सकुशल दस्तयाब करने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी की टीम ने आशा किरण बालगृह संस्था से लापता हुई नाबालिग बालिका को बिहार के बेगूसराय से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण :
दिनांक 10.02.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आशा किरण संस्था में निवासरत नाबालिग बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया है। रिपोर्ट पर चौकी झिंझरी पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिग की तलाश प्रारंभ की गई।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित स्थानों पर तलाश के प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद नाबालिग को बिहार के बेगूसराय से सकुशल दस्तयाब किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत नाबालिग को आशा किरण बालगृह संस्था, झिंझरी के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पूरन सिंह एवं आरक्षक सौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments
Post a Comment