बरही/ कटनी। अग्निकांड में मृतकों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल बरही पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर जमकर सवाल उठाए।
अजय सिंह राहुल ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद बिल्कुल न करें।



Comments
Post a Comment