कटनी (प्रबल सृष्टि) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी अभियानों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में कटनी निवासी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता गोलू को सतना, शहडोल एवं सिंगरौली जिलों का क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास के नेतृत्व में की गई है।
शशांक गुप्ता गोलू को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनकी जिम्मेदारी इन जिलों में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की होगी।
इस अवसर पर शशांक गुप्ता गोलू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं अपने नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment