बहुचर्चित प्रकरण ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स के मामले में नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार हुईं आज हाईकोर्ट में पेश
कटनी (मुरली पृथ्यानी) स्टेशन रोड स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स के एक बहुचर्चित मामले में आज नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार को हाईकोर्ट के समक्ष पेश होना पड़ा है इससे पूर्व उन्होंने एक शपथ पत्र भी हाईकोर्ट में लगाया है। बताया जाता है वर्ष 2012 में एक पारित ऑर्डर के तहत नगर निगम को 22 करोड रुपए प्रमोटर खुशीराम एन्ड कंपनी को देने थे जो आज ब्याज सहित एक बड़ी रकम बन चुकी है। इस मामले को लेकर प्रमोटर खुशीराम एन्ड कंपनी बाद में सुप्रीम कोर्ट पहुँची वहां से भी प्रमोटर के पक्ष में फैसला आया। कमर्शियल कोर्ट जबलपुर ने इसे लेकर 6 कुर्की वारंट पूर्व में नगर निगम को जारी किए इसके बाद निगम हाईकोर्ट में अपना पक्ष लेकर पहुँचा। अब जानकारी सामने आ रही है कि प्रमोटर ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद हाईकोर्ट की कार्यवाही पर उन्होंने स्टे दिया है। आज हाईकोर्ट में पेश इस मामले को लेकर आयुक्त को पेश होना पड़ा है। पूर्व में 22 अक्टूबर को माननीय उच्च न्यायालय ने अवमानना को लेकर शपथ पत्र मांगा जिसे अधिवक्ताओं के माध्यम से उच्च न्यायालय में पेश किया गया था।
बताया जाता है कि 22 करोड रुपए वर्ष 2012 में नगर निगम को प्रमोटर खुशीराम एन्ड कंपनी को चुकाने का एक आदेश पारित हुआ था। आज यह ब्याज सहित राशि 70 करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है। बताया जाता है इस मामले में नगर निगम के कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह रकम इतनी बड़ी बन चुकी है।

Comments
Post a Comment