57 वर्षीय गरीब महिला सुनीता तोमर कैंसर से पीड़ित व अनाथ हैं, उनकी पहली कीमोथेरेपी हो चुकी है, लेकिन आयुष्मान कार्ड की आईडी लॉक होने के कारण आगे का उपचार हो रहा प्रभावित, किसी शासकीय योजना का कोई लाभ नही, विधायक संदीप जायसवाल जी, जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर साहब से आग्रह है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप देकर महिला का संबल बने
कटनी (मुरली पृथ्यानी) नगर निगम के रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत अमीरगंज निवासी 57 वर्षीय महिला सुनीता तोमर कैंसर से पीड़ित हैं व अनाथ हैं, उनकी पहली कीमोथेरेपी हो चुकी है, लेकिन आयुष्मान कार्ड की आईडी लॉक होने के कारण आगे का उपचार प्रभावित हो रहा है। सुनीता के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें 20 तारीख को दूसरी कीमोथेरेपी कराने की सलाह दी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आयुष्मान कार्ड की समस्या दूर कराकर लाने को कहा गया है, ताकि आगे का इलाज जारी रखा जा सके। डॉक्टरों ने समय पर कीमोथेरेपी नहीं होने पर बीमारी बढ़ने की आशंका भी जताई है।
सुनीता की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है। माता-पिता का 15 वर्ष निधन हो चुका है और भाई भी 9 वर्ष पूर्व उन्हें छोड़कर अलग रह रहा है। फिलहाल आसपास के लोग उन्हें भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। उनके पास आधार कार्ड, समग्र आईडी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से संबंधित उपचार के दस्तावेज उपलब्ध हैं। पूर्व में उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ था, लेकिन आईडी लॉक होने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विधायक संदीप जायसवाल जी, जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर साहब से आग्रह है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आयुष्मान आईडी लॉक होने का कारण पता लगाया जाए और उसे अनलॉक कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। साथ ही, कार्ड संबंधी समस्या का समाधान होने तक सुनीता की कीमोथेरेपी और अन्य आवश्यक उपचार के लिए वैकल्पिक शासकीय स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि तकनीकी या दस्तावेजी समस्या के कारण उनका कैंसर का इलाज न रुके।उन्हें किसी शासकीय योजना का कोई लाभ भी नही मिलता।

Comments
Post a Comment