मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक, यूनिटेक क्रिकेट क्लब मध्यप्रदेश द्वारा त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला-5 का समापन
कटनी (प्रबल सृष्टि) यूनिटेक क्रिकेट क्लब, कटनी मध्यप्रदेश द्वारा त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला-5 (अक्टूबर–नवंबर 2026) आयोजित की गई। इस अवसर पर समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आपसी भाईचारे की सीख भी देता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शोभित चौदहा (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ), जितेंद्र कुमार पटेल (एसडीएम कटनी) एवं अतुलेश सिंह जी (तहसीलदार,) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस सफल आयोजन के लिए यूनिटेक क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, संयोजक तुषार भट्टाचार्य, संरक्षक आलोक चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष विनय जादवानी, महासचिव गजेंद्र सिंह तोमर (जीएसटी), कोषाध्यक्ष संजय साहू जी सहित समस्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देना और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


Comments
Post a Comment