कटनी में फिर एक बार आग ने तांडव मचाया, माधव नगर - इमलिया रोड पर स्थित आहूजा लकड़ी टाल में तड़के सुबह के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई, सूचना मिलने पर नगर निगम फायर ब्रिगेड ने दिखाई तत्परता, माधवनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद, 30 से 35 लाख का संभावित नुकसान, देखें वीडियो
कटनी (मुरली पृथ्यानी) एक बार फिर आग ने तांडव मचाया है, उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर के इमलिया रोड पर स्थित आहूजा लकड़ी के टाल में तड़के सुबह के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की भड़की लपटों को देख पड़ोसी टेंट हाउस वाले कालू झामनानी ने इसकी सूचना टाल संचालक को घर जाकर दी। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसकी जानकारी मिलने पर नगर निगम कटनी फायर ब्रिगेड को विधायक संदीप जायसवाल ने फोन किया और फायर ब्रिगेड वाले तत्परता दिखाते हुए पहुँचे। माधव नगर पुलिस भी 112 पर फोन लगाने के बाद तत्काल पहुंची। संचालक रामचंद आहूजा का कहना है कि यह तीसरी बार उनके टाल में आग लगी है और कारणों का खुलासा अभी बाकी है। माधव नगर टीआई शैलेंद्र सिंह यादव नगर निगम के फायर ब्रिगेड के उच्च अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव सहित जल विभाग के अशोक गर्ग सहित अन्य कर्मचारी समाचार लिखे जाने तक मौके पर मौजूद हैं। टाल संचालक का करीब 30 - 35 लाख रुपए का नुकसान हो गया है जिसमें आरा मशीन, मोटर सहित सप्लाई की जाने वाली लकड़ी और बाकी रखा माल सब जल गया।
Comments
Post a Comment