क्षमता से अधिक रेत का परिवहन कर रहे 2 हाइवा वाहनों पर चौकी निवार, थाना माधवनगर ने की कार्रवाई, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹54,000 का समन शुल्क वसूला
कटनी (प्रबल सृष्टि) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा दिनांक 26.11.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक रेत का परिवहन कर रहे दो हाइवा वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित हाइवा वाहनों को रोककर जांच की गई—
1. हाइवा क्रमांक CG 04 PC 5557 – चालक उमेश यादव पिता रामलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम शाहनगर।
2. हाइवा क्रमांक UP 95 T 0863 – चालक नीलेश यादव पिता सुकल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बनेहरा।
जांच के दौरान दोनों हाइवा वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड होना पाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 113/194(1) के तहत कार्रवाई की गई। दोनों वाहनों से कुल ₹54,000 का समन शुल्क वसूल कर नियमानुसार वाहनों को छोड़ा गया।
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश कोरी, आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।


Comments
Post a Comment