कटनी (प्रबल सृष्टि) माधवनगर स्थित संत कंवरराम वार्ड, खैबर लाइन निवासी 73 वर्षीय श्रीमती पुष्पा देवी असरानी की कल्याणी पेंशन ई-केवाईसी पूर्ण न होने के कारण बंद हो गई थी। पेंशन पुनः प्रारंभ कराने हेतु वे लंबे समय से प्रयासरत थीं, किन्तु समाधान नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को जोन कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के समक्ष रखी।निगमायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। पेंशन शाखा प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के नवीन निर्देशों के अनुसार ई-केवाईसी पूर्ण न होने के कारण श्रीमती असरानी को अगस्त 2025 से पेंशन लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था।
पेंशन शाखा प्रभारी सनद विश्वकर्मा ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देश पर पेंशन शाखा के माध्यम से उनकी ई-केवाईसी प्रक्रियापूर्ण कराई जाकर पुष्पा देवी को पेंशन स्वीकृति आदेश क्रमांक 20171649/18/2026, दिनांक 11 फरवरी 2026 प्रदान किया गया।स्वीकृति आदेश प्राप्त होते ही श्रीमती पुष्पा देवी के चेहरे पर संतोष एवं प्रसन्नता झलक उठी। उन्होंने नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान संभव हो रहा है।

Comments
Post a Comment