Skip to main content

ओलंपियाड मे चयनित प्रतिभावान छात्रों को कलेक्टर श्री यादव ने किया सम्मानित, छात्रों की उपलब्धि पर दी शाबाशी, थपथपाई पीठ और खूब मन लगाकर पढ़नें की दी सीख

कटनी (प्रबल सृष्टि) - कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को जिला व राज्य स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित जिले के 32 होनहार एवं प्रतिभावान छात्रों को स्मृति चिन्ह शील्डप्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर शाबाशी दीपीठ थपथपाई और आगे भी खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत भी खास तौर पर मौजूद रहे।


            कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर चयनित 32 छात्रों एवं राज्य स्तर के लिए चयनित 7 छात्रों को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा ट्रैक सूटपानी की बॉटलकम्पास बॉक्स मोमेंटो व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित छात्रों को प्रोत्साहित करनें वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।





            इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक श्री के.के.डेहरियाएपीसी श्री सुबरण सिंह राजपूतश्री राम भूषण अग्निहोत्रीश्रीमती प्रीति सिंहश्रीमती प्रतिभा गर्गविकासखंड कटनी बीआरसी मनोज गौतमविकासखण्ड बहोरीबंद बीआरसी प्रशांत मिश्राविजयराघवगढ़ बीआरसी चेतराम मरकामव ढीमरखेड़ा बीआरसी प्रेम कुमार कोरीराकेश दुबे बीएसी कटनीशैलजा तिवारी निपुण प्रोफेशनल कटनीराकेश विश्वकर्मासारिका गुप्तानिधि चतुर्वेदीमो.फैजरोहित गर्गराकेश झारियाकमालुदीन खान (कमाल) व जिले की विविध शालाओं से पधारे शिक्षक व पालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री यादव ने सभी छात्रों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन कर अधिक से अधिक छात्रों को आगामी वर्षों में शामिल करने के लिये आह्वान किया।

Comments