Skip to main content

समाज के सुख-दुख में सभी अपनी सहभागिता निभायें - विधायक संदीप जायसवाल

कटनी ( प्रबल सृष्टि) -  समाज के एक जिम्मेदार नागरिक होने की सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और समाज के सुख-दुख में अपनी सहभागिता निभायें। 


यह बात कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित स्वस्थ्य बाल स्पर्धा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही। उन्होंने कुपोषण के अभिशाप से मुक्ति दिलाने में समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा की शासन अपने स्तर पर कुपोषण को दूर करने के हर संभव प्रयास कर रही हैलेकिन इसमें जनसहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने लोगो से आंगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें स्वस्थ्य बनाने में सहयोग करने की अपील की। श्री जायसवाल ने कहा कि आज हमारे आंगनवाडी केन्द्रो में हो रही गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों ने बच्चो के माता-पिता को कुपोषण के प्रति लड़ाई में सजग किया है।


राष्ट्रीय पोषण माह और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जारी सेवा पखवाड़ा में आयोजित स्वस्थ्य बाल स्पर्धा कार्यक्रम में सभी विजेता बालक-बालिकाओं को जिन्होंने प्रथमद्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें विधायक संदीप जायसवाल ने विधायक निधि से प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिका को 500 रूपये की प्रोत्साहन राशिइसी प्रकार द्वितीय को 300 एवं तृतीय स्थान वाले बालक को 200 रूपये की प्रोत्साहन राशि बालक - बालिकाओं के माता-पिता को प्रदान की जायेगी। मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे 410 बच्चों को यह राशि दी जायेगी।


भाजपा जिलाअध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि सरकार बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आंगनवाडी सहायिकाओं और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रंशसा करते हुये कहा कि जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रो में अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को निकटतम आंगनवाड़ी में भेजने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के माता-पिता से अपने परिचितों के बच्चों को आंगनवाड़ी में भेजने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अपील की।

आज के स्वस्थ बच्चे कल का स्वस्थ भारत- कलेक्टर मिश्रा

अपने उद्बोधन में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि आज के स्वस्थ बच्चे कल का स्वस्थ भारत हैइनके बेहतर स्वास्थ्य का समाज और देश के विकास में स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे आंगनवाड़ी केन्द्रो द्वारा बच्चो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रम का लाभ उठायें। अपने बच्चों को आंगनवाडी केन्द्रों में पहुंचायें। श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे परिवारों को भी सम्मानित किया जाये जिन्होंने परिवार नियोजन का उचित समय पर लाभ उठाया है। स्वास्थ्य बालक स्पर्धा के कार्यक्रम में 12 बच्चों के माता-पिता को मोमेंटमप्रमाण-पत्रपोषण किट देकर सम्मानित किया गया और उन्हें खाना खिलाया गया।


स्वस्थ्य बाल स्पर्धा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को किया गया सम्मानित

स्वस्थ्य बाल स्पर्धा 2022 के  तहत उत्तम स्वास्थ्य एवं सुपोषित बच्चों को माता-पिता के साथ कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रितिक सिंहआरिव खियानीसमायरा सचदेवगुलाम हसनतरांश जगवानीगौरांश बेहरानीलैनिशा केवलानीदिलजीत अशराआयांश मेहानीप्रेक्षा यादवगिनीशा हरयानीएवं सारांश परस्ते को सम्मनित कर सर्टिफिकेटमूमेंटो एवं पोषण आहार एवं बकेट प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विधायक श्री जायसवालभाजपा जिला अध्यक्ष श्री पायल एवं कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं उपस्थित अतिथियों ने पोषण व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर बच्चों के माता-पितासंयुक्त कलेक्टर साधना परस्तेनयन सिंहअजय श्रीवास्तवसमाजसेवी राजेन्द्र कौर लाम्बासहायक संचालक वनश्री कुर्वेतीपरियोजना अधिकारी मीना बड़कुल और पर्यवेक्षक सहित महिला बाल विकास विभाग का मैदानी अमला मौजूद रहा।

Comments