Skip to main content

मार्गो को अवरुद्ध कर न करें दुर्गा पंडाल स्थापित - महापौर

कटनी ( प्रबल सृष्टि)  महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नवरात्रि के पावन पर्व की नगर वासियों को बधाई देते हुए नगर के समस्त दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं टेन्ट व्यवसायी से आग्रह किया है कि मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं के पंडालों की स्थापना इस तरह करें कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध न हों एवं निगम की सार्वजनिक सड़कें क्षतिग्रस्त न होवें। 


किसी भी तरह की दुर्घटना एवं आवश्यकता की स्थिति पर फायर वाहन के आने-जाने में कोई बाधा उत्पन्न न होवें। दुर्घटना/आवश्यकता होने पर फायर वाहन व सहायता दल आसानी के साथ आ-जा सके। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे नें निगम के अतिक्रमण दस्ते को इस हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया है।

Comments